ऑटो न्यूज़

Tata Altroz Racer Launched: टाटा ने लॉन्च कर दी अल्ट्रोज रेसर, जानिए कीमत, वेरिएंट और फीचर्स

भारतीय कार निर्माता कंपनी ने इंतजार खत्म करते हुए आज अल्ट्रोज रेसर वेरिएंट को लॉन्च कर दिया है। टाटा अल्ट्रोज रेसर वेरिएंट, अल्ट्रोज लाइनअप का टॉप मॉडल होगा। भारत में इस कार को R1, R2 और R3 नामक तीन वेरिएंट्स में लॉन्च किया गया है। टाटा अल्ट्रोज R1, रेसर वेरिएंट का बेस मॉडल है और इसकी शुरुआती कीमत 9.49 लाख रुपये रखी गई है। आइये कार के अन्य वेरिएंट्स और इनसे जुड़ी सभी खास बातों के बारे में जानते हैं।

Image

टाटा ने लॉन्च कर दी अल्ट्रोज रेसर, जानिए कीमत, वेरिएंट और फीचर्स

Photo : Times Now Digital

Tata Altroz Racer Launched: भारतीय कार निर्माता कंपनी टाटा की हैचबैक कार अल्ट्रोज को भारत में काफी पसंद किया जाता है। आज कंपनी ने टाटा अल्ट्रोज के रेसर वेरिएंट (Tata Altroz Racer) को भारत में लॉन्च कर दिया है। आपको बता दें कि अल्ट्रोज रेसर की बुकिंग की शुरुआत भी हो चुकी है। भारत में इस कार को R1, R2 और R3 वेरिएंट्स में लॉन्च किया गया है। टाटा अल्ट्रोज रेसर, अल्ट्रोज लाइनअप की टॉप मॉडल कार होगी और इसे 9.49 लाख की शुरुआती कीमत के साथ भारत में लॉन्च किया गया है। आइये जानते हैं कि टाटा अल्ट्रोज रेसर में आपको क्या कुछ खास देखने को मिल सकता है।

कार का इंटीरियर भी है खास

टाटा अल्ट्रोज रेसर का इंटीरियर भी बेहद खास है और कार में अब आपको 10.25 इंच टचस्क्रीन वाला इंफोटेनमेंट सिस्टम देखने को मिलता है। साथ ही कार में 7.25 इंच का डिजिटल इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर भी है। अल्ट्रोज रेसर की सीट में भी रेसर बेजिंग के लिए संतरी और ग्रे रंग की लाइनें भी देखने को मिलती हैं, जो इसे सामान्य अल्ट्रोज से अलग कर देती हैं। इसके साथ ही कार के AC वेंट और सेंट्रल कंसोल पर लाल रंग से आउटलाइनिंग की हुई है और कैबिन का रंग काला है।

अन्य फीचर्स और इंजन

टाटा अल्ट्रोज में 1.2 लीटर का टर्बोचार्ज इंजन है जो 120PS की ताकत और 170 nm का टॉर्क जनरेट करता है। अन्य फीचर्स की बात करें तो कार में 360 डिग्री कैमरा, वेंटीलेटेड सीट्स और 6 एयरबैग जैसे फीचर्स देखने को मिलते हैं। इसके साथ ही ब्लाइंड स्पॉट मॉनिटर, एयर प्यूरीफायर, एम्बिएंट लाइटिंग, इलेक्ट्रिक सनरूफ जैसे फीचर्स भी कार में मौजूद हैं।

pawan mishra
Pawan Mishra author

पवन कुमार मिश्रा Timesnowhindi.com के साथ फरवरी 2024 से बतौर सीनियर कॉपी एडिटर के रूप में जुड़े हैं। जन्म दिल्ली में हुआ और शिक्षा भी यहीं से पूरी की है। कारों से खास प्रेम है और ऑटोमोबाइल जगत से संबंधित हर छोटी-बड़ी अपडेट पर अपनी नजर रखते हैं और लोगों को गाड़ियों से संबंधित आवश्यक जानकारी प्रदान करते हैं। इसके साथ ही लोगों की आम समस्याओं और समस्याओं के समाधान के बारे में यूटिलिटी सेक्शन में भी लिखते हैं। संगीत में काफी रूचि है और व्यस्त न होने पर गाने गुनगुनाते या सुनते हुए नजर आते हैं। घूमने का भी काफी शौक है और प्रकृति से काफी लगाव भी। रामजस कॉलेज से हिंदी साहित्य में स्नातक की डिग्री प्राप्त की है और इससे पहले बिजनेसवर्ल्ड हिंदी में बतौर सब-एडिटर भी काम कर चुके हैं। पिछले 3.5 सालों से मीडिया इंडस्ट्री में मौजूद हैं।

और पढ़ें
End of Article