ऑटो न्यूज़

सुजुकी हायाबूसा के 25 साल पूरे, कंपनी ने लॉन्च किया शानदार लुक वाला एनिवर्सरी एडिशन

  • Authored by: अंशुमन साकल्ले
  • Updated Apr 17, 2024, 05:39 PM IST

Suzuki Hayabusa 25th Anniversary Edition: सुजुकी मोटरसाइकिल इंडिया ने हायाबूसा के 25 साल पूरे होने पर खास एनिवर्सरी एडिशन लॉन्च किया है। इसकी एक्सशोरूम कीमत 17.70 लाख रुपये है और दिखने में ये नई मोटरसाइकिल रेड-ब्लैक कॉम्बिनेशन में जोरदार दिखती है।

Image

कंपनी ने इस मोटरसाइकिल की एक्सशोरूम कीमत 17.70 लाख रुपये रखी है।

Photo : Times Now Digital
KEY HIGHLIGHTS
  • सुजुकी हायाबूसा एनिवर्ससी एडिशन लॉन्च
  • 17.70 लाख रुपये रखी एक्सशोरूम कीमत
  • रेड-ब्लैक कॉम्बिनेशन में दिख रही धाकड़

Suzuki Hayabusa 25th Anniversary Edition: सुजुकी मोटरसाइकिल इंडिया ने 25 साल पूरे कर लिए हैं और इसी खुशी में कंपनी ने हायाबूसा का 25वीं एनिवर्सरी सेलिब्रेशन एडिशन लॉन्च कर दिया है। कंपनी ने इस मोटरसाइकिल की एक्सशोरूम कीमत 17.70 लाख रुपये रखी है। सुजुकी हायाबूसा जीएसएक्स1300आर नाम से पहली बार 1999 में इसे लॉन्च किया गया था और भारतीय मार्केट में इसकी बिक्री 2016 में शुरू हुई। सुजुकी ने देश में इस शानदार बाइक का थर्ड जनरेशन मॉडल 2021 में पेश किया था जो फिलहाल मार्केट में बिक रही है।

कितना दमदार है इंजन

रेड-ब्लैक कॉम्बिनेशन में हायाबूसा एनिवर्सरी एडिशन शानदार लगा रहा है। सुजुकी हायाबूसा के साथ 1340 सीसी का इन-लाइन 4-सिलेंडर फ्यूल इंजेक्टेड लिक्विड कूल्ड इंजन दिया गया है। ये डीओएचसी इंजन सुजुकी के इंटेलिजेंट राइड सिस्टम, ट्रैक्शन कंट्रोल सिस्टम और बाइ डायरेक्शनल क्विक शिफ्ट सिस्टम से लैस है। इंजन दिया है जो 190 बीएचपी ताकत और 150 न्यूटन मीटर पीक टॉर्क जनरेट करता है।

जोरदार फीचर्स से लोडेड

इस स्पोर्ट्स बाइक के साथ आरामदायक यात्रा के लिए एल्युमीनियम फ्रेम के साथ शॉवा सस्पेंशन, जोरदार पकड़ के लिए ब्रेम्बो के स्टाइलमा ब्रेक केलिपर्स और ब्रिजस्टोन बैटलेक्स एस22 टायर्स दिए गए हैं। तकनीकी मामले में भी ये जानदार बाइक है जिसके साथ लॉन्च कंट्रोल, क्रूज कंट्रोल, कॉर्नरिंग एबीएस, हिल होल्ड कंट्रोल और टीएफटी डिस्प्ले जैसे फीचर्स दिए गए हैं।

अंशुमन साकल्ले
अंशुमन साकल्लेauthor

अंशुमन साकल्ले जून 2022 से टाइम्स नाउ नवभारत (www.timesnowhindi.com/) में बतौर सीनियर स्पेशल करेस्पॉन्डेंट कार्यरत हैं। ये ईएमएमसी, दैनिक भास्कर, एनडीटीवी और जी न्यूज डिजिटल में काम करने के बाद संस्थान से जुड़े। इन्हें सभी मुख्य बीट्स पर काम करने का अनुभव है और ये 12 वर्ष से भी ज्यादा इसी पेशे में गुजार चुके हैं। एक्सपर्टीज की बात करें तो ऑटो और टेक से जुड़ी तमाम खबरों का जिम्मा यही संभाल रहे हैं। ऑन ग्राउंड रिपोर्ट हो या वीडियो या फिर गाड़ियों का रिव्यू, ये हमेशा अलग-अलग एंगल से खबरों को रोचक बनाने में कोई कसर नहीं छोड़ते। भोपाल के रहने वाले अंशुमन बड़े घुमक्कड़ हैं और ये देश की लगभग सभी प्रचलित जगहों पर अपनी मौजूदगी दर्ज कर चुके हैं। एनडीटीवी से लेकर अब तक इन्होंने सिर्फ ऑटोमोबाइल जगत से जुड़ी खबरों पर ही काम किया है, हालांकि कोर बीट से इतर चुनाव, बजट या किसी भी बडे इवेंट पर इन्हें बड़ी और महत्वपूर्ण खबरों की जिम्मेदारी भी दी जाती है। इन सबके अलावा राजनीति में भी इन्हें खासी दिलचस्पी है, यही वजह है कि मध्यप्रदेश की पॉलिटिक्स को ये बहुत गहराई से जानते हैं।

और पढ़ें
End of Article