ऑटो न्यूज़

अपनी नई Mercedes SUV के साथ नजर आईं सुष्मिता सेन, उनके जितनी खूबसूरत है कार

  • Authored by: अंशुमन साकल्ले
  • Updated May 12, 2023, 08:48 PM IST

बॉलीवुड की मशहूर अदाकारा Sushmita Sen ने हाल में खुदको मर्सिडीज की लग्जरी एसयूवी गिफ्ट की है। मर्सिडीज-एएमजी जीएलई 53 कूपे एसयूवी को 2020 में भारत लाया गया था जिसकी एक्सशोरूम कीमत 1.63 करोड़ रुपये है।

Image

1.63 करोड़ रुपये एक्सशोरूम कीमत वाली ये एसयूवी इंटीरियर के मामले में सबसे जोरदार है।

KEY HIGHLIGHTS
  • सुष्मिता जितनी सुंदर है नई एसयूवी
  • मर्सिडीज-एएमजी जीएलई 53 एसयूवी
  • 1.63 करोड़ रुपये एक्सशोरूम कीमत

Sushmita Sen Spotted With Her SUV: अपनी खूबसूरती और आवाज के लिए मशहूर अदाकारा सुष्मिता सेन मर्सिडीज की शानदार लग्जरी एसयूवी में नजर आई हैं। मर्सिडीज-एएमजी की नई जीएलई 53 4मैटिक प्लस कूपे एसयूवी सेलेब्स के बीच बहुत पसंद की जा रही है जिसे कुछ समय पहले ही सुष्मिता सेन ने खरीदा है। 1.63 करोड़ रुपये एक्सशोरूम कीमत वाली ये एसयूवी इंटीरियर के मामले में सबसे जोरदार है। सुष्मिता के पास पहले से लैक्सस एलएक्स470, बीएमडब्ल्यू 7 सीरीज, बीएमडब्ल्यू एक्स6 और ऑडी क्यू7 जैसी कारें मौजूद हैं।

हाइटेक फीचर्स से लैस एसयूव

मर्सिडीज-एएमजी जीएलई 53 4मैटिक प्लस 2020 में भारत आई है और इसके साथ कंपनी ने खूब सारे हाइटेक फीचर्स दिए हैं। एसयूवी के केबिन में दो बड़े साइज के स्क्रीन दिए गए हैं जो लेटेस्ट एबक्स यूजर इंटरफेस पर काम करते हैं। नए एएमजी स्टीयरिंग पर कई सारे कंट्रोल्स और एएमजी स्पोर्ट सीट्स के अलावा कार के साथ एंबिएंट लाइटिंग, पैनोरमिक सनरूफ, मर्सिडीज एमई कनेक्टिविटी, पैडल शिफ्टर्स और एयर सस्पेंशन दिए हैं जो 120 किमी/घंटा की रफ्तार पर एसयूवी को 10 मिमी तक नीचे ले आते हैं।

कितना जोरदार है इंजन

मर्सिडीज ने इस लग्जरी एसयूवी के साथ 3.0-लीटर का इन-लाइन, 6-सिलेंडर ट्विन टर्बोचार्ज्ड पेट्रोल इंजन दिया है। ये दमदार इंजन 1800 आरपीएम से भी कम पर 429 बीएचपी ताकत और 520 एनएम पीक टॉर्क बनाता है। जीएलई 53 एएमजी के इंजन को कंपनी की ईक्यू बूस्ट माइल्ड हाइब्रिड तकनीक भी मिली है जो इंजन की ताकत 21.6 बीएचपी और 250 एनएम बढ़ा देती है। ये इंजन 9-स्पीड एएमजी स्पीडशिफ्ट ट्रांसमिशन से लैस है और चारों पहियों को यही ताकत पहुंचाता है। सिर्फ 5.7 सेकंड में ये एसयूवी 0-100 किमी/घंटा रफ्तार पकड़ लेती है और इसकी टॉप स्पीड 250 किमी/घंटा है।

अंशुमन साकल्ले
अंशुमन साकल्लेauthor

अंशुमन साकल्ले जून 2022 से टाइम्स नाउ नवभारत (www.timesnowhindi.com/) में बतौर सीनियर स्पेशल करेस्पॉन्डेंट कार्यरत हैं। ये ईएमएमसी, दैनिक भास्कर, एनडीटीवी और जी न्यूज डिजिटल में काम करने के बाद संस्थान से जुड़े। इन्हें सभी मुख्य बीट्स पर काम करने का अनुभव है और ये 12 वर्ष से भी ज्यादा इसी पेशे में गुजार चुके हैं। एक्सपर्टीज की बात करें तो ऑटो और टेक से जुड़ी तमाम खबरों का जिम्मा यही संभाल रहे हैं। ऑन ग्राउंड रिपोर्ट हो या वीडियो या फिर गाड़ियों का रिव्यू, ये हमेशा अलग-अलग एंगल से खबरों को रोचक बनाने में कोई कसर नहीं छोड़ते। भोपाल के रहने वाले अंशुमन बड़े घुमक्कड़ हैं और ये देश की लगभग सभी प्रचलित जगहों पर अपनी मौजूदगी दर्ज कर चुके हैं। एनडीटीवी से लेकर अब तक इन्होंने सिर्फ ऑटोमोबाइल जगत से जुड़ी खबरों पर ही काम किया है, हालांकि कोर बीट से इतर चुनाव, बजट या किसी भी बडे इवेंट पर इन्हें बड़ी और महत्वपूर्ण खबरों की जिम्मेदारी भी दी जाती है। इन सबके अलावा राजनीति में भी इन्हें खासी दिलचस्पी है, यही वजह है कि मध्यप्रदेश की पॉलिटिक्स को ये बहुत गहराई से जानते हैं।

और पढ़ें
End of Article