Tesla In India: दुनिया भर में टेस्ला की इलेक्ट्रिक कारों को काफी पसंद किया जाता है पिछले काफी समय से टेस्ला भारत में एंट्री करने की कोशिश कर रही है। भारतीय लोगों को भी टेस्ला की एंट्री का बेसब्री से इंतजार है। टेस्ला ने भारत सरकार से इलेक्ट्रिक कारों के इम्पोर्ट पर लगाए जाने वाले टैक्स को कम करने के लिए कहा था। इसके बाद कई बार कंपनी के एक्जीक्यूटिव भारत भी आए, लेकिन कंपनी की भारत में एंट्री नहीं हो पाई। लेकिन अब लगता है कि जल्दी ही भारत में भी टेस्ला के इलेक्ट्रिक कारें दौड़ती हुई नजर आएंगी।
भारत के लिए बनानी शुरू की कारेंटेस्ला ने जर्मनी स्थित अपने प्लांट में राइट हैंड ड्राइव कारों का प्रोडक्शन शुरू कर दिया है। रॉयटर्स की मानें तो टेस्ला इन कारों को भारतीय मार्केट में एक्सपोर्ट करने के लिए बना रही है। साथ ही यह भी माना जा रहा है कि इस महीने के अंत तक टेस्ला के कर्मचारियों की एक टीम भारत में संयंत्र निर्माण के लिए साइट देखने आ सकती है। ऐसे में टेस्ला की इलेक्ट्रिक कारों का इंतजार कर रहे लोगों का सपना आखिरकार पूरा हो सकता है।
कैसे बदला फैसला?टेस्ला ने पिछले साल भारत सरकार से कहा था कि इलेक्ट्रिक कारों के इम्पोर्ट पर लगाए जाने वाले टैक्स में कमी की जानी चाहिए। पिछले महीने भारत सरकार ने फैसला किया कि कुछ निश्चित इलेक्ट्रिक कार निर्माता कंपनियों के वाहनों पर लगाए जाने वाले इम्पोर्ट टैक्स में कटौती की जाएगी। इसके लिए भारत सरकार ने कंपनियों के सामने दो शर्तें रखी हैं। पहली शर्त यह की कंपनी को कम से कम देश में 500 मिलियन डॉलर्स का निवेश करना होगा। वहीं दूसरी शर्त यह है कि इन निवेश के बाद 3 सालों के भीतर ही कंपनी को इलेक्ट्रिक कारों का निर्माण भी शुरू करना होगा।
