ऑटो न्यूज़

Ather Rizta: एक बार चार्ज करके 100 Km तक टेंशन फ्री, जानिए कीमत और अन्य फीचर्स

पिछले कुछ समय के दौरान भारत में इलेक्ट्रिक स्कूटर की मांग में काफी तेजी देखने को मिली है। यही कारण है कि बहुत सी कंपनियां अपने नए और दमदार इलेक्ट्रिक स्कूटर मार्केट में पेश कर रही हैं। काफी लंबे समय से लोग एथर के इलेक्ट्रिक स्कूटर रिज्टा के लॉन्च होने का इंतजार कर रहे थे। आखिरकार कंपनी ने लोगों के इंतजार को खत्म करते हुए आज इस स्कूटर को लॉन्च कर दिया है। आईए जानते हैं इसके खास फीचर्स।

Image

मार्केट में लॉन्च हुआ एथर रिज्टा जानिए कीमत और फीचर्स

Photo : Times Now Digital

Ather Rizta Launched: पिछले कुछ सालों के दौरान भारत में इलेक्ट्रिक स्कूटर्स की मांग काफी तेजी से बढ़ी है। साथ ही कंपनियां एक से बढ़कर एक शानदार इलेक्ट्रिक स्कूटर भारतीय दोपहिया मार्केट में पेश कर रही हैं। काफी समय से लोग एथर के इलेक्ट्रिक स्कूटर रिज्टा के लॉन्च होने का इंतजार कर रहे थे। आखिरकार कंपनी ने लोगों के इंतजार को खत्म करते हुए आज इस दमदार इलेक्ट्रिक स्कूटर को लॉन्च कर दिया है। फिलहाल भारतीय मार्केट में एथर के दो इलेक्ट्रिक स्कूटर मौजूद हैं, जिन्हें एथर 450 और 450 X के नाम से जाना जाता है। आइए जानते हैं नए एथर रिज्टा में आपको क्या खास फीचर्स देखने को मिलते हैं?

एथर रिज्टा का डिजाईनजहां एथर 450 और 450 X में आपको काफी स्लीक डिजाईन देखने को मिलता है, वहीं एथर रिज्टा का डिजाईन काफी बॉक्सि है। रिज्टा में आपको चौकोर LED हेडलाइट देखने को मिलती है और टर्न सिग्नल भी हेडलाइट से ही जुड़े हुए हैं। सामने से देखने पर रिज्टा आपको बहुत हद तक TVS iQube जैसा लगता है। स्कूटर की सीट काफी लंबी है और दो लोग बहुत ही आराम से बैठ सकते हैं। रिज्टा का वजन लगभग 119 किलोग्राम है। रिज्टा में आपको कुल 56 लीटर की स्टोरेज मिलती है। सीट के नीचे USB चार्जर भी दिया गया है। रिज्टा में आपको ट्रैक्शन कंट्रोल सिस्टम भी मिलता है।

रेंज और अन्य फीचर्स

भारतीय मार्केट में एथर रिज्टा को दो बैटरी ऑप्शंस के साथ पेश किया जाएगा। इनमें से एक 2.9 kWh और दूसरा 3.7 kWh की बैटरी के साथ भारतीय मार्केट में पेश किया जाएगा। कंपनी का कहना है कि 2.9 kWh की बैटरी क्षमता वाले मॉडल में आपको 105 किलोमीटर की रेंज मिलती है। जबकि 3.7 kWh की बैटरी क्षमता वाले मॉडल में आपको 125 किलोमीटर तक की रेंज मिलती है। दोनों ही स्कूटर्स में मौजूद बैटरी पैक पर आपको IP67 सर्टिफिकेशन मिलता है, जो इन्हें पानी और धूल से सुरक्षा प्रदान करता है। रिज्टा में आपको दो राइडिंग मोड मिलते हैं। इनमें से एक बेहतर परफॉरमेंस के लिए है और इसे Zip नाम दिया गया है। दूसरा मोड, स्मार्टइको मोड है और इस मोड में आपको ज्यादा रेंज मिलती है।
pawan mishra
Pawan Mishra author

पवन कुमार मिश्रा Timesnowhindi.com के साथ फरवरी 2024 से बतौर सीनियर कॉपी एडिटर के रूप में जुड़े हैं। जन्म दिल्ली में हुआ और शिक्षा भी यहीं से पूरी की है। कारों से खास प्रेम है और ऑटोमोबाइल जगत से संबंधित हर छोटी-बड़ी अपडेट पर अपनी नजर रखते हैं और लोगों को गाड़ियों से संबंधित आवश्यक जानकारी प्रदान करते हैं। इसके साथ ही लोगों की आम समस्याओं और समस्याओं के समाधान के बारे में यूटिलिटी सेक्शन में भी लिखते हैं। संगीत में काफी रूचि है और व्यस्त न होने पर गाने गुनगुनाते या सुनते हुए नजर आते हैं। घूमने का भी काफी शौक है और प्रकृति से काफी लगाव भी। रामजस कॉलेज से हिंदी साहित्य में स्नातक की डिग्री प्राप्त की है और इससे पहले बिजनेसवर्ल्ड हिंदी में बतौर सब-एडिटर भी काम कर चुके हैं। पिछले 3.5 सालों से मीडिया इंडस्ट्री में मौजूद हैं।

और पढ़ें
End of Article