ऑटो न्यूज़

एक बार टैंक फुल होने पर 2,831Km चली यह कार, बनाया वर्ल्ड रिकॉर्ड

इस रिकॉर्ड के लिए साधारण डीजल फ्यूल का इस्तेमाल किया, जबकि वे अगली बार प्रीमियम डीजल के साथ नया रिकॉर्ड बनाने की योजना बना रहे हैं। उनका निजी लक्ष्य एक टैंक में 3,000 किलोमीटर पार करने का है, जो उनके ईंधन दक्ष ड्राइविंग के जुनून को दर्शाता है।

Image

Skoda Superb/Photo-Skoda

स्कोडा (Skoda) ने अपनी लोकप्रिय कार सुपर्ब (Superb) के साथ नया गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया है। पोलैंड के रैली ड्राइवर मिको मार्जिक (Miko Marczyk) ने चौथी जनरेशन की स्कोडा सुपर्ब चलाकर एक ही फ्यूल टैंक में 2,831 किलोमीटर की दूरी तय की यानी एक बार टैंक फुल करने के बाद उन्होंने यह दूरी तय की है। इस दौरान कार ने औसतन 100 किलोमीटर में सिर्फ 2.61 लीटर डीजल खर्च किया। तुलना के लिए बता दें कि इस मॉडल की आधिकारिक फ्यूल कंजम्प्शन रेटिंग 4.8 लीटर प्रति 100 किलोमीटर है।

डीजल इंजन को लेकर पर्यावरणीय प्रभाव पर हमेशा बहस होती रही है, लेकिन ईंधन दक्षता के मामले में डीजल इंजन पेट्रोल इंजनों से काफी आगे हैं। इस रिकॉर्ड ने एक बार फिर यह साबित कर दिया कि डीजल कारें अब भी माइलेज के मामले में बेहतर हैं।

मिको मार्जिक ने यह उपलब्धि स्कोडा सुपर्ब 2.0 TDI (Essence ट्रिम) के साथ हासिल की। इस कार में 110 kW पावर, 360 Nm टॉर्क, 7-स्पीड डुअल-क्लच DSG गियरबॉक्स और 16-इंच व्हील्स दिए गए हैं। इसकी आधिकारिक WLTP फ्यूल कंजम्प्शन रेटिंग 4.8 लीटर प्रति 100 किलोमीटर है।

उन्होंने इस रिकॉर्ड के लिए साधारण डीजल फ्यूल का इस्तेमाल किया, जबकि वे अगली बार प्रीमियम डीजल के साथ नया रिकॉर्ड बनाने की योजना बना रहे हैं। उनका निजी लक्ष्य एक टैंक में 3,000 किलोमीटर पार करने का है, जो उनके ईंधन दक्ष ड्राइविंग के जुनून को दर्शाता है।

मिको मार्जिक के मुताबिक बेहतर माइलेज के लिए टायर प्रेशर हमेशा सही रखें, यात्रा से पहले पूरी नींद लें ताकि ड्राइविंग में एकाग्रता बनी रहे, ट्रैफिक फ्लो को पहले से भांपें और बार-बार ब्रेक लगाने से बचें, धीरे-धीरे एक्सेलेरेट करें और इको मोड का उपयोग करें, अनुकूल हवा की दिशा का फायदा उठाकर ड्रैग कम करें और माइलेज बढ़ाएं जैसे टिप्स दिए हैं।

Pradeep Pandey
प्रदीप पाण्डेयauthor

प्रदीप पाण्डेय टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में टेक और ऑटो बीट पर कंटेंट तैयार करते हैं। डिजिटल मीडिया में 10 वर्षों के अनुभव के साथ प्रदीप तकनीक की दुनिया को समझने और उसे आम पाठकों तक सरल व उपयोगी रूप में पहुंचाने के लिए जाने जाते हैं। प्रदीप अब तक 11,000 से अधिक आर्टिकल्स लिख चुके हैं। वह गैजेट रिव्यू, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस, टेक टिप्स और नवीनतम टेक इनोवेशन पर लगातार काम करते हैं। एआई टूल्स पर एक्सपेरिमेंट करना, नए ऐप्स टेस्ट करना और टेक से जुड़े प्रैक्टिकल सॉल्यूशंस खोजने में उनकी खास रुचि है।

और पढ़ें
End of Article