ऑटो न्यूज़

Renault Triber महंगी हुई, नए फीचर्स के साथ बढ़ी कीमतें; जानें कितनी?

Renault Triber Prices Hiked in India: Renault Triber को 2026 में अपडेट किया है, जिसमें कंपनी ने कुछ नए फीचर्स जोड़े हैं। साथ ही अब इस कार की कीमतें भी बढ़ गई हैं।

Image

Renault Triber (Photo: Renault)

Renault Triber Prices Hiked in India: Renault Triber में कंपनी की ओर से कुछ बदलाव पेश किए गए हैं। नए बदलावों के साथ यह फैमिली कार फीचर-रिच बन गई है। हालांकि, कंपनी की ओर से कार की कीमतों में भी बढ़ोतरी की गई है।

कार में पेश हुए नए अपग्रेड्स

Renault Triber के Techno वेरिएंट में कई अपग्रेड जोड़े गए हैं। इसमें अब ड्राइवर सीट आर्मरेस्ट, ड्राइवर सीट हाइट एडजस्टर, रियर डिफॉगर, तीसरी पंक्ति (3rd row) के लिए 12V सॉकेट, बेहतर साउंड के लिए दो फ्रंट ट्वीटर और इलेक्ट्रिक फोल्डेबल ORVMs (आउटसाइड रियर व्यू मिरर) जैसे फीचर्स मिलते हैं।

Renault Triber Prices Hiked in India

Renault Triber (Photo: Renault)

वहीं, टॉप-एंड Emotion वेरिएंट में अब ऑटोमैटिक क्लाइमेट कंट्रोल दिया गया है, जिससे केबिन का तापमान अपने आप सेट होकर ज्यादा आरामदायक ड्राइविंग अनुभव मिलता है। साथ ही आपको Renault Triber के Evolution वेरिएंट में भी कुछ नए फीचर्स मिलेंगे। इसमें स्टीयरिंग माउंटेड ऑडियो और फोन कंट्रोल्स दिए गए हैं, जिससे ड्राइविंग के दौरान म्यूजिक और कॉल्स को आसानी से मैनेज किया जा सकता है। इसके अलावा, इसमें डे और नाइट एडजस्टेबल I RVM (इनसाइड रियर व्यू मिरर) दिया गया है, जो रात में पीछे से आने वाली गाड़ियों की तेज रोशनी से बचाता है। साथ ही, पीछे बैठने वाले यात्रियों की सुविधा के लिए रियर रूम लैंप भी जोड़ा गया है।

मैकेनिकल सेटअप में कोई बड़ा बदलाव नहीं

हालांकि, इसके इंजन और मैकेनिकल सेटअप में कोई बड़ा बदलाव नहीं किया गया है। Renault Triber के 2026 मॉडल में पहले की तरह ही 1.0 लीटर का 3-सिलेंडर पेट्रोल इंजन दिया गया है। यह इंजन 6,250 rpm पर 72 PS की अधिकतम पावर और 3,500 rpm पर 96 Nm का पीक टॉर्क जनरेट करता है। ट्रांसमिशन विकल्पों की बात करें तो इसमें 5-स्पीड मैनुअल गियरबॉक्स सभी वेरिएंट्स में उपलब्ध है, जबकि टॉप वेरिएंट में ऑटोमैटिक ट्रांसमिशन का विकल्प भी दिया गया है, जिससे ड्राइविंग और ज्यादा आसान हो जाती है।

कितनी बढ़ी कीमत

कीमत की बात करें तो अपडेट के बाद Renault Triber के अलग-अलग वेरिएंट्स की कीमतों में हल्की बढ़ोतरी हुई है। यह बढ़ोतरी नए फीचर्स और बढ़ती लागत के कारण की गई है। हालांकि, कंपनी ने कोशिश की है कि यह कार अभी भी अपने सेगमेंट में किफायती बनी रहे, ताकि मिडिल-क्लास फैमिली के लिए यह एक अच्छा विकल्प बनी रहे।

वेरिएंटनई कीमत (एक्स-शोरूम)पुरानी कीमत (एक्स-शोरूम)
Authentic MTRs 5.81 लाखRs 5.76 लाख
Evolution MTRs 6.70 लाखRs 6.63 लाख
Techno MTRs 7.39 लाखRs 7.32 लाख
Emotion MTRs 8.00 लाखRs 7.91 लाख
Emotion AMTRs 8.48 लाखRs 8.39 लाख

क्यों खरीदें Triber

अब सवाल यह है कि क्या कीमत बढ़ने के बाद भी Triber खरीदना सही रहेगा? इसका जवाब काफी हद तक आपकी जरूरतों पर निर्भर करता है। अगर आप एक किफायती, स्पेसियस और मल्टी-यूज कार चाहते हैं, तो Triber अभी भी एक मजबूत विकल्प है। लेकिन अगर आप ज्यादा प्रीमियम फीचर्स की तलाश में हैं तो आप दूसरे ऑप्शन को भी चेक कर सकते हैं।

Shivani Kotnala
शिवानी कोटनालाauthor

शिवानी कोटनाला टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में सीनियर कॉपी एडिटर के पद पर कार्यरत हैं। पत्रकारिता के करियर में 3 साल से ज्यादा के अनुभव के साथ शिवानी ने बिजनेस और टेक से जुड़ी खबरों पर काम किया है। यूटीलिटी, शेयर बाजार, पर्सनल फाइनेंस, बैंकिंग से जुड़ी खबरों पर वह लगातार लिख रही हैं। शिवानी ने डिजिटल के साथ-साथ न्यूज एजेंसी में भी काम किया है।

और पढ़ें
End of Article