ऑटो न्यूज़

भारत में लॉन्च हुई सबसे सस्ती ऑटोमैटिक कार, हर किसी के बजट में बैठेगी कीमत

  • Authored by: अंशुमन साकल्ले
  • Updated Jan 12, 2024, 04:23 PM IST

Renault India ने Kwid हैचबैक का 2024 मॉडल लॉन्च कर दिया है जिसकी शुरुआती एक्सशोरूम कीमत 6.12 लाख रुपये है जो 6,32,500 लाख रुपये तक जाती है। कंपनी ने इस नई कार के साथ कई नए फीचर्स दिए हैं।

Image

ये एक किफायती हैचबैक है जो भारतीय ग्राहकों के बजट में बैठती है।

Photo : Times Now Digital
KEY HIGHLIGHTS
  • 2024 रेनॉ क्विड भारत में लॉन्च
  • 14 स्टैंडर्ड सेफ्टी फीचर्स मिले

2024 Renault Kwid: रेनॉ इंडिया ने नई क्विड भारतीय मार्केट में लॉन्च कर दी है। क्विड क्लाइंबर AMT की शुरुआती एक्सशोरूम कीमत 6.12 लाख रुपये है जो 6,32,500 लाख रुपये तक जाती है। इस हैचबैक के फीचर्स में कई बदलाव किए गए हैं। इसके अलावा तीन डुअल टोन कलर भी कार को दिए गए हैं। 2024 रेनॉ क्विड के साथ सामान्य रूप से मिलने वाले सेफ्टी फीचर्स की संख्या भी बढ़कर अब 14 हो गई है। ये एक किफायती हैचबैक है जो भारतीय ग्राहकों के बजट में बैठती है।

नए में क्या-क्या है

अपडेट्स पर नजर डालें तो नई रेनॉ क्विड के आरएक्सएल ऑप्शनल वेरिएंट में अब 8-इंच का टचस्क्रीन मीडिया नेविगेशन सिस्टम मिला है। इस फीचर के साथ उपलब्ध ये भारत की सबसे सस्ती हैचबैक बन गई है। इस वेरिएंट को अब एएमटी गियरबॉक्स के साथ भी चुना जा सकता है, इसका मतलब ये देश की सबसे सस्ती ऑटोमैटिक कार बन गई है। कंपनी ने नई क्विड को 14 स्टैंडर्ड सेफ्टी फीचर्स दिए हैं।

कितना दमदार इंजन

2024 रेनॉ क्विड के साथ पहले वाला 1.0-लीटर तीन-सिलेंडर पेट्रोल इंजन दिया गया है, ये इंजन 67 बीएचपी ताकत और 91 एनएम पीक टॉर्क बनाता है। यानी इसमें कोई तकनीकी बदलाव नहीं किया गया है। इस इंजन को कंपनी ने 5-स्पीड मैनुअल के साथ एएमटी गियरबॉक्स दिया है। क्विड के आरएक्सई एमटी वेरिएंट की एक्सशोरूम कीमत 4.69 लाख रुपये है, टॉप मॉडल क्लाइंबर एएमटी के लिए ये कीमत 6.12 लाख तक जाती है।

अंशुमन साकल्ले
अंशुमन साकल्लेauthor

अंशुमन साकल्ले जून 2022 से टाइम्स नाउ नवभारत (www.timesnowhindi.com/) में बतौर सीनियर स्पेशल करेस्पॉन्डेंट कार्यरत हैं। ये ईएमएमसी, दैनिक भास्कर, एनडीटीवी और जी न्यूज डिजिटल में काम करने के बाद संस्थान से जुड़े। इन्हें सभी मुख्य बीट्स पर काम करने का अनुभव है और ये 12 वर्ष से भी ज्यादा इसी पेशे में गुजार चुके हैं। एक्सपर्टीज की बात करें तो ऑटो और टेक से जुड़ी तमाम खबरों का जिम्मा यही संभाल रहे हैं। ऑन ग्राउंड रिपोर्ट हो या वीडियो या फिर गाड़ियों का रिव्यू, ये हमेशा अलग-अलग एंगल से खबरों को रोचक बनाने में कोई कसर नहीं छोड़ते। भोपाल के रहने वाले अंशुमन बड़े घुमक्कड़ हैं और ये देश की लगभग सभी प्रचलित जगहों पर अपनी मौजूदगी दर्ज कर चुके हैं। एनडीटीवी से लेकर अब तक इन्होंने सिर्फ ऑटोमोबाइल जगत से जुड़ी खबरों पर ही काम किया है, हालांकि कोर बीट से इतर चुनाव, बजट या किसी भी बडे इवेंट पर इन्हें बड़ी और महत्वपूर्ण खबरों की जिम्मेदारी भी दी जाती है। इन सबके अलावा राजनीति में भी इन्हें खासी दिलचस्पी है, यही वजह है कि मध्यप्रदेश की पॉलिटिक्स को ये बहुत गहराई से जानते हैं।

और पढ़ें
End of Article