2024 Hyundai Creta Facelift: ह्यून्दे 16 जनवरी को नई क्रेटा फेसलिफ्ट भारतीय मार्केट में लॉन्च करने वाली है। लॉन्च से पहले ही ये कार बिना किसी स्टिकर के दिखी है जिससे इसका पूरा हुलिया सामने आ गया है। दिलचस्प ये है कि इस एसयूवी में आपको 70 से ज्यादा सेफ्टी फीचर्स के साथ लेवल 2 एडवांस्ड ड्राइवर असिस्टेंट सिस्टम मिलने वाला है। हाल में एक और टीजर जारी हुआ है जिसमें बॉलीवुड एक्ट्रेस दीपिका पादुकोण कार में बैठी दिखी हैं। दीपिका इस कार के इंफोटेनमेंट सिस्टम का इस्तेमाल करती दिख रही हैं, इससे कार के डैशबोर्ड और फीचर्स की जानकारी मिल गई है।
25,000 रुपये में करें बुक
कंपनी ने इस एसयूवी की लिए बुकिंग लेना शुरू कर दिया है और 25,000 रुपये टोकन देकर इस एसयूवी को बुक कर सकते हैं। भारतीय मार्केट में ह्यून्दे के अलावा अब 2024 क्रेटा बेचने का काम दीपिका पादुकोण का भी होगा। हालांकि नई फोटो में पूरे ब्रांड के एंबेसडरमुकाबले पर जोरदार दबाव डालने के लिए ह्यून्दे नई क्रेटा के साथ शानदार स्टाइल और डिजाइन देने वाली है। इसके साथ ही बहुत से नए फीचर्स और कई नई चीजें एसयूवी को मिलने वाली हैं।
क्या-क्या नया मिलेगा
2024 ह्यून्दे क्रेटा फेसलिफ्ट में सबसे पहले नजर आने वाला बदलाव इसका चेहरा है जो अब बहुत कुछ ह्यून्दे टूसॉन जैसा हो गया है। स्पाय फोटोज में साफ हो चुका है कि इस एसयूवी का पिछला हिस्सा बड़े बदलावों के साथ आने वाला है, संभवतः पूरी तरह बदला हुआ। इसका डिजाइन कुल मिलाकर नई एक्सटर, नई सांटा फे और पेलिसेड जैसा होने वाला है। इसके साथ पूरी तरह एलईडी लाइटिंग मिल सकती है। इसके अलावा नए और बड़े साइज के अलॉय व्हील्स मिल सकते हैं, हालांकि इसे चुनिंदा वेरिएंट्स में उपलब्ध कराया जा सकता है।
इंजन और फीचर्स धांसू
फीचर्स की बात करें तो नई ह्यून्दे क्रेटा के साथ एडवांस्ड ड्राइवर असिस्टेंट सिस्टम यानी एडीएएस मिलने वाला है। एसयूवी को 360 डिग्री कैमरा भी मिलेगा और ये दोनों सबसे बड़े फीचर्स माने जा रहे हैं। केबिन को ताजा बनाने के लिए इसे कई ताजा बदलाव मिल सकते हैं, 10.25 इंच इंफोटेनमेंट स्क्रीन भी यहां मिलेगा। क्रेटा फेसलिफ्ट के साथ नया 1.5-लीटर पेट्रोल इंजन मिल सकता है जो 160 एचपी ताकत बनाता है। ये इंजन 7-स्पीड डीसीटी के अलावा मैनुअल गियरबॉक्स से लैस होगा। कंपनी नई एसयूवी को 11 लाख से 19 लाख रुपये एक्सशोरूम कीमत पर लॉन्च कर सकती है।
