ऑटो न्यूज़

इस महीने Renault की गाड़ियों पर मिल रहा जबरदस्त डिस्काउंट, चेक करें किस मॉडल पर होगी कितनी बचत

Renault इस समय भारतीय बाजार में अपनी बिक्री बढ़ाने के लिए लगातार नए ऑफर्स ला रही है। अगर आप मई में नई कार खरीदने का विचार बना रहे हैं तो कंपनी की लेटेस्ट स्कीम आपके लिए अच्छा मौका है।

Image

Renault Car Discount (Photo: Renault)

Renault Car Discount May 2026: अगर आप इस महीने नई कार खरीदने का प्लान बना रहे हैं तो ये जानकारी आपका दिल खुश कर सकती है। Renault अपने ग्राहकों के लिए शानदार ऑफर लेकर आई है। कंपनी ने मई 2026 में अपनी पॉपुलर कारों Renault Kiger, Triber और Kwid पर आकर्षक डिस्काउंट और बेनिफिट्स देने की घोषणा की है।

इन ऑफर्स के तहत ग्राहकों को कैश डिस्काउंट, एक्सचेंज बोनस, लॉयल्टी बोनस और कॉर्पोरेट बेनिफिट्स मिल रहे हैं। सबसे ज्यादा फायदा Renault Kiger पर दिया जा रहा है, जहां कुल लाभ 65,000 रुपये तक पहुंच रहा है। ये ऑफर्स सीमित समय के लिए हैं और 31 मई 2026 तक लागू रहेंगे।

किस कार पर कितना डिस्काउंट

Renault Car Discount May 2026

Renault Car Discount (Photo: Renault)

Renault Kiger

Renault Kiger इस महीने कंपनी की सबसे ज्यादा डिस्काउंट वाली कार बन गई है। साल 2026 के नए स्टॉक पर ग्राहकों को कुल 65,000 रुपये तक का फायदा मिल सकता है। इसमें 20,000 रुपये तक का कैश डिस्काउंट, 15,000 रुपये तक का एक्सचेंज बोनस, 15,000 रुपये तक का लॉयल्टी बोनस, 10,000 रुपये तक का कॉर्पोरेट डिस्काउंट और 4,000 रुपये तक का ग्रामीण ऑफर शामिल है। वहीं, अगर ग्राहक पुराने MY2025 स्टॉक की Kiger खरीदते हैं, तो उन्हें 88,500 रुपये तक का बड़ा फायदा मिल सकता है। इस SUV की एक्स-शोरूम कीमत 5.81 लाख रुपये से शुरू होकर 10.34 लाख रुपये तक जाती है।

Renault Triber

अगर आप बड़ी फैमिली के लिए बजट 7-सीटर कार खरीदना चाहते हैं, तो Renault Triber पर भी इस महीने अच्छा फायदा मिल रहा है। कंपनी इस MPV पर 45,000 रुपये तक के बेनिफिट्स दे रही है। वहीं, पुराने MY2025 स्टॉक पर कुल फायदा 60,000 रुपये तक पहुंच सकता है। Triber में 7-सीटर लेआउट, बड़ा केबिन और कम कीमत इसे खास बनाते हैं। इसकी शुरुआती कीमत लगभग 5.81 लाख रुपये है, जिससे यह भारत की सबसे किफायती 7-सीटर कारों में शामिल है।

Renault Kwid

इस महीने Renault Kwid पर बाकी मॉलों के मुकाबले थोड़ा कम डिस्काउंट मिल रहा है, लेकिन फिर भी ग्राहकों के लिए यह एक अच्छा मौका हो सकता है। साल 2026 के नए स्टॉक पर 10,000 रुपये का कैश डिस्काउंट, 15,000 रुपये तक का लॉयल्टी बोनस, 10,000 रुपये तक का कॉर्पोरेट डिस्काउंट और 4,000 रुपये तक का ग्रामीण लाभ दिया जा रहा है। इस तरह कुल फायदा 40,000 रुपये तक पहुंच जाता है। वहीं, पुराने MY2025 स्टॉक पर ग्राहकों को 50,000 रुपये तक का बड़ा फायदा मिल सकता है। Renault Kwid की एक्स-शोरूम कीमत 4.30 लाख रुपये से शुरू होकर 5.88 लाख रुपये तक जाती है।

कंपनी ने यह भी साफ किया है कि अलग-अलग शहरों, डीलरशिप और स्टॉक के हिसाब से ऑफर्स में बदलाव हो सकता है। कुछ राज्यों में कॉर्पोरेट डिस्काउंट ज्यादा दिया जा रहा है, जबकि ग्रामीण ग्राहकों के लिए अलग बेनिफिट्स उपलब्ध हैं। इसलिए कार खरीदने से पहले अपने नजदीकी डीलरशिप से पूरी जानकारी लेना जरूरी है।

Shivani Kotnala
शिवानी कोटनालाauthor

शिवानी कोटनाला टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में सीनियर कॉपी एडिटर के पद पर कार्यरत हैं। पत्रकारिता के करियर में 3 साल से ज्यादा के अनुभव के साथ शिवानी ने बिजनेस और टेक से जुड़ी खबरों पर काम किया है। यूटीलिटी, शेयर बाजार, पर्सनल फाइनेंस, बैंकिंग से जुड़ी खबरों पर वह लगातार लिख रही हैं। शिवानी ने डिजिटल के साथ-साथ न्यूज एजेंसी में भी काम किया है।

और पढ़ें
End of Article