Pure EV ePluto 7G Pro: इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर स्टार्टअप प्योर ईवी ने नया ईप्यूटो 7जी प्रो इलेक्ट्रिक स्कूटर भारत में लॉन्च कर दिया है जिसकी एक्सशोरूम कीमत 94,999 रुपये है। ईप्यूटो 7जी प्रो इस ई-स्कूटर लाइनअप का टॉप मॉडल है जिसे कंपनी ने तीन रंगों - मैट ब्लैक, ग्रे और व्हाइट में पेश किया है। इसमें दिलचस्पी रखने वाले ग्राहक देशभर की प्योर ईवी डीलरशिप पर जाकर बुकिंग करा सकते हैं, वहीं कंपनी इस महीने के अंत तक इलेक्ट्रिक स्कूटर की डिलीवरी शुरू करेगी।
बैटरी और फीचर्स हैं जोरदार
प्योर ईवी ईप्यूटो 7जी प्रो को ईकोड्रायफिट प्लेटफॉर्म पर बनाया गया है और इसमें 1.5 किलोवाट इलेक्ट्रिक मोटर के साथ 2.4 किलोवाट एमसीयू दिया गया है। इलेक्ट्रिक स्कूटर में 3.0 किलोवाट-आर एआईएस 156 सर्टिफाइड बैटरी लगी है और यहां स्मार्ट बीएमएस के साथ ब्लूटूथ कनेक्टिविटी भी ग्राहकों को मिलेगी। कुल मिलाकर ये एक एडवांस्ड टेक्नोलॉजी वाला इलेक्ट्रिक स्कूटर है जो हाइटेक फीचर्स से लैस है।
सिंगल चार्ज में कितना चलेगा
प्योर ईवी का ईप्यूटो 7जी प्रो एक बार फुल चार्ज किए जाने पर 100-150 किमी तक चलता है। इसके अलावा तीन राइडिंग मोड्स भी इलेक्ट्रिक स्कूटर के साथ दिए गए हैं। नए प्रो वर्जन के साथ चार अलग-अलग माइक्रोकंट्रोल्स और कई सारे सेंसर्य दिए गए हैं जिससे इसका प्रोसेसर स्मार्टफोन से भी तेज काम करता है। आगामी ओटीए अपडेट्स के बिना भी ये सेटअप काम करता है।
