ऑटो न्यूज़

पूरे पाकिस्तान की कार बिक्री के मुकाबले सिर्फ दिल्ली में बिक गए चार गुना वाहन

  • Authored by: अंशुमन साकल्ले
  • Updated Dec 18, 2023, 04:29 PM IST

फटेहाल पाकिस्तान ही खस्ता हालत अब नाजुक हो चुकी है। पूरे पाकिस्तान में नवंबर 2023 की कार बिक्री कुल 4,875 यूनिट रही। इसकी चार गुना गाड़ियां बिक्री भारत की राजधानी दिल्ली में ही बेच ली गई हैं।

Image

सटीक आंकड़ा देखें तो सिर्फ 4,875 कारें ही पिछले महीने बिकीं।

Photo : Twitter
KEY HIGHLIGHTS
  • पाकिस्तान ऑटो मार्केट खस्ताहाल
  • नवंबर 2023 में बिके 4,875 वाहन
  • सिर्फ दिल्ली में इसकी चौगुनी बिक्री

Pakistan Car Sales November 2023: फटेहाल पाकिस्तान की आर्थिक तंगी अब इतने बुरे स्तर पर पहुंच चुकी है कि ऑटोमोटिव बाजार में इसका साफ असर नजर आने लगा है। नवंबर 2023 में फिर 5,000 से भी कम पाकिस्तानी ग्राहक थे जो कार खरीद पाए, सटीक आंकड़ा देखें तो सिर्फ 4,875 कारें ही पिछले महीने बिकीं। पाकिस्तान ऑटोमोटिव मैन्युफैक्चरर्स असोसिएशन यानी पामा द्वारा जारी डेटा में ये जानकारी सामने आई है। नवंबर 2023 में गाड़ियों की बिक्री महीना दर महीना चुल्लू भर बढ़त दिखाती है, ये अक्टूबर 2023 में 4,850 यूनिट थी।

बिक्री में बड़ी गिरावट

पाकिस्तान के ऑटो मार्केट में साल दर साल बिक्री की तुलना करें तो यहां 68 प्रतिशत की गिरावट आई है। नवंबर 2022 में 15,432 ग्राहकों ने कार खरीदी थी, इस आंकड़े में पामा के इतर खरीदी गई कारों की संख्या शामिल नहीं है। पामा ने बताया है कि सप्लाई चेन में आ रही रुकावट और लगातार गिरती मांग की वजह से बिक्री में ये गिरावट दर्ज की गई है। बता दें कि पाकिस्तान के मार्केट में सुजुकी ऑल्टो, सुजुकी स्विफ्ट, सुजुकी बोलान, सुजुकी कल्टस, टोयोटा कोरोला, टोयोटा यारिस और होंडा सिटी के साथ सिविक जैसी कारें सबसे ज्यादा पसंद की जाती हैं।

क्या कह रहा पाकिस्तान का मीडिया

पाकिस्तानी मीडिया ने रिपोर्ट्स में बताया है कि बिक्री में ये जोरदार गिरावट सप्लाई चेन में आई बाधा की वजह से है। यही कारण है कि वहां कई वाहन निर्माताओं ने गाड़ियों का उत्पादन भी कुछ समय से बंद कर दिया है। इसके अलावा कार की कीमतों में बढ़ोतरी, मुद्रा की घटती दर, टैक्स में उछाल और ऑटो फाइनेंस का महंगा होना भी वाहनों की बिक्री में गिरावट की वजह है। भारत पर नजर डालें तो नवंबर 2023 में कुल 3,34,868 वाहन भारत में बिके हैं। सिर्फ दिल्ली में ही पाकिस्तान की कुल बिक्री के चार गुना वाहन बेचे गए हैं।

अंशुमन साकल्ले
अंशुमन साकल्लेauthor

अंशुमन साकल्ले जून 2022 से टाइम्स नाउ नवभारत (www.timesnowhindi.com/) में बतौर सीनियर स्पेशल करेस्पॉन्डेंट कार्यरत हैं। ये ईएमएमसी, दैनिक भास्कर, एनडीटीवी और जी न्यूज डिजिटल में काम करने के बाद संस्थान से जुड़े। इन्हें सभी मुख्य बीट्स पर काम करने का अनुभव है और ये 12 वर्ष से भी ज्यादा इसी पेशे में गुजार चुके हैं। एक्सपर्टीज की बात करें तो ऑटो और टेक से जुड़ी तमाम खबरों का जिम्मा यही संभाल रहे हैं। ऑन ग्राउंड रिपोर्ट हो या वीडियो या फिर गाड़ियों का रिव्यू, ये हमेशा अलग-अलग एंगल से खबरों को रोचक बनाने में कोई कसर नहीं छोड़ते। भोपाल के रहने वाले अंशुमन बड़े घुमक्कड़ हैं और ये देश की लगभग सभी प्रचलित जगहों पर अपनी मौजूदगी दर्ज कर चुके हैं। एनडीटीवी से लेकर अब तक इन्होंने सिर्फ ऑटोमोबाइल जगत से जुड़ी खबरों पर ही काम किया है, हालांकि कोर बीट से इतर चुनाव, बजट या किसी भी बडे इवेंट पर इन्हें बड़ी और महत्वपूर्ण खबरों की जिम्मेदारी भी दी जाती है। इन सबके अलावा राजनीति में भी इन्हें खासी दिलचस्पी है, यही वजह है कि मध्यप्रदेश की पॉलिटिक्स को ये बहुत गहराई से जानते हैं।

और पढ़ें
End of Article