ऑटो न्यूज़

सिर्फ एक महीना पुरानी टाटा नैक्सॉन एसयूवी में लगी आग, 30 मिनट में खाक हो गई

  • Authored by: अंशुमन साकल्ले
  • Updated Nov 29, 2023, 08:55 PM IST

ये Tata Nexon EV का क्रिएटिव प्लस एस वेरिएंट था और सिर्फ 30 मिनट में ये जलकर खाक हो गई। पिछले महीने ही एक टाटा हैरियर ने भी आग पकड़ ली थी। पिछले महीने ही एक टाटा हैरियर ने भी आग पकड़ ली थी।

Image

हाल में एक यूट्यूब वीडियो में एक महीना पुरानी नैक्सॉन एसयूवी जलती हुई नजर आई है।

Photo : Twitter
KEY HIGHLIGHTS
  • टाटा नैक्सॉन एसयूवी में लगी आग
  • 1 महीना पुरानी गाड़ी अचानक जली
  • 30 मिनट में जलकर खाक हो गई

Tata Nexon Catches Fire: टाटा की नैक्सॉन ईवी में आग लगने के कई मामले सामने आ चुके हैं, लेकिन अब ईंधन ने चलने वाली नैक्सॉन एसयूवी में भी आग लगने की घटनाएं खबरों में बनी हुई हैं। हाल में एक यूट्यूब वीडियो में एक महीना पुरानी नैक्सॉन एसयूवी जलती हुई नजर आई है जो दिल्ली-एनसीआर में कहीं का मामला बताया गया है। ये कार का क्रिएटिव प्लस एस वेरिएंट था और सिर्फ 30 मिनट में ये जलकर खाक हो गई। पिछले महीने ही एक टाटा हैरियर ने भी आग पकड़ ली थी। कुछ मामलों में आफ्टर मार्केट एक्सेसरीज का हवाला देकर कंपनी ने इन मामलों से पल्ला झाड़ लिया।

हाल में लॉन्च हुई एसयूवी

टाटा ने कुछ समय पहले ही नई नैक्सॉन फेसलिफ्ट लॉन्च की है जिसकी शुरुआती एक्सशोरूम कीमत 8.10 लाख रुपये है। कंपनी द्वारा इस कार को दिया गया ये दूसरा फेसलिफ्ट है, इससे पहले टाटा ने 2020 में नैक्सॉन को बदले हुए अंदाज में पेश किया था। नैक्सॉन फेसलिफ्ट के साथ कंपनी ने नैक्सॉन ईवी फेसलिफ्ट भी मार्केट में लॉन्च की है जिसकी शुरुआती एक्सशोरूम कीमत 14.74 लाख रुपये है। कंपनी ने इन दोनों कारों को फिलहाल खास कीमत पर पेश किया है और अने वाले समय में इनकी कीमत बढ़ा दी जाएंगी।

कितनी अलग दिखती है

नई टाटा नैक्सॉन फेसलिफ्ट का स्टाइल और डिजाइन कर्व और हैरियर ईवी कॉन्सेप्ट से मिलता-जुलता है। एसयूवी का चेहरा पहले से आकर्षक हुआ है और यहां आपको नई डिजाइन के 16-इंच अलॉय व्हील्स भी मिले हैं। इसके अलावा सबसे पहले नजर में आने वाली चीच इसके हेडलैंप्स हैं जो एक एलईडी लाइटबार से जुड़े हुए है। ये एलईडी बार कार के पूरे अगले हिस्से को घेरता है। पिछले हिस्से पर नजर डालें तो इसके टेललैंप्स और रिवर्स लाइट अब कार के बुपर पर लगाए गए हैं। कुल मिलाकर अगला और पिछला हिस्सा ठीक दिख रहा है।

फीचर्स में क्या-क्या मिला

केबिन पर नजर डालें तो नई नैक्सॉन में अब बटनो की ज्यादातर जगहें टच ने घेर ली हैं और इसके एसी वेंट्स भी कुछ छोटे हो चुके हैं। डैशबोर्ड को लेदर इंसर्ट्स मिले हैं, वहीं अब ये कार्बन फाइबर फिनिश में पेश किया गया है। टॉप मॉडल में 10.25-इंच फ्लोटिंग टचस्क्रीन मिला है और इसी साइज का डिजिटल इंसट्रूमेंट क्लस्टर भी कार को दिया गया है। 360-डिग्री कैमरा, कनेक्टेड कार तकनीक, वायरलेस चार्जर, अगली वेंटिलेटेड सीट्स, एयर प्यूरिफायर, आवाज से खुलने वाली सनरूफ जैसे कई अन्य फीचर्स भी मिले हैं।

सेफ्टी और इंजन कैसे

टाटा नैक्सॉन फेसलिफ्ट में सामान्य रूप ये 6 एयरबैग्स दिए गए हैं, वहीं ईएससी भी कार को मिला है। नई एसयूवी के साथ 1.2-लीटर टर्बो पेट्रोल इंजन दिया गया है जो 120 एचपी और 170 एनएम पीक टॉर्क जनरेट करता है। यहां 1.5-लीटर डीजल इंजन भी मिला है जो 115 एचपी और 260 एनएम पीक टॉर्क बनाता है। कंपनी ने इन दोनों इंजन के साथ 6-स्पीड मैनुअल और 6-स्पीड एएमटी गियरबॉक्स दिए हैं, पेट्रोल इंजन 5-स्पीड मैनुअल और 7-स्पीड डुअल-क्लच ऑटोमैटिक गियरबॉक्स के साथ भी आता है।

अंशुमन साकल्ले
अंशुमन साकल्लेauthor

अंशुमन साकल्ले जून 2022 से टाइम्स नाउ नवभारत (www.timesnowhindi.com/) में बतौर सीनियर स्पेशल करेस्पॉन्डेंट कार्यरत हैं। ये ईएमएमसी, दैनिक भास्कर, एनडीटीवी और जी न्यूज डिजिटल में काम करने के बाद संस्थान से जुड़े। इन्हें सभी मुख्य बीट्स पर काम करने का अनुभव है और ये 12 वर्ष से भी ज्यादा इसी पेशे में गुजार चुके हैं। एक्सपर्टीज की बात करें तो ऑटो और टेक से जुड़ी तमाम खबरों का जिम्मा यही संभाल रहे हैं। ऑन ग्राउंड रिपोर्ट हो या वीडियो या फिर गाड़ियों का रिव्यू, ये हमेशा अलग-अलग एंगल से खबरों को रोचक बनाने में कोई कसर नहीं छोड़ते। भोपाल के रहने वाले अंशुमन बड़े घुमक्कड़ हैं और ये देश की लगभग सभी प्रचलित जगहों पर अपनी मौजूदगी दर्ज कर चुके हैं। एनडीटीवी से लेकर अब तक इन्होंने सिर्फ ऑटोमोबाइल जगत से जुड़ी खबरों पर ही काम किया है, हालांकि कोर बीट से इतर चुनाव, बजट या किसी भी बडे इवेंट पर इन्हें बड़ी और महत्वपूर्ण खबरों की जिम्मेदारी भी दी जाती है। इन सबके अलावा राजनीति में भी इन्हें खासी दिलचस्पी है, यही वजह है कि मध्यप्रदेश की पॉलिटिक्स को ये बहुत गहराई से जानते हैं।

और पढ़ें
End of Article