Ola New S1 Air Electric Scooter Launched In India: ओला इलेक्ट्रिक भारतीय मार्केट में अपना सबसे सस्ता इलेक्ट्रिक स्कूटर लॉन्च कर दिया है जिसका नाम एस1 एयर है. ओला एस1 एयर की एक्सशोरूम कीमत 84,999 रुपये रखी गई है, लेकिन दिवाली यानी 24 अक्टूबर या इससे पहले तक सभी बुकिंग्स को ये इलेक्ट्रिक स्कूटर 79,999 रुपये इंट्रोडक्टरी कीमत पर उपलब्ध कराया जा रहा है. ओला एस1 प्रो और एस1 के बाद ये एस1 एयर इस सीरीज का तीसरा वेरिएंट है जिसे वाकई किफायती कीमत पर लॉन्च किया गया है. कंपनी ने बुकिंग लेना शुरू कर दिया है और सिर्फ 999 रुपये में इसे बुक किया जा सकता है.
कब खुलेगी बिक्री की विंडो?
ओला इलेक्ट्रिक के सीईओ भाविश अग्रवाल ने लॉन्च इवेंट में बताया कि ओला एस1 एयर के लिए पर्चेस विंडो फरवरी 2023 में खोली जाएगी. इसके अलावा उन्होंने अप्रैल 2023 की शुरुआती में इसकी डिलीवरी शुरू करने की जानकारी भी दी है. इस कीमत के साथ मार्केट में एस1 एयर का मुकाबला बाकी इलेक्ट्रिक स्कूटर्स के अलावा होंडा एक्टिवा, टीवीएस जूपिटर, सुजुकी ऐक्सेस, यामाहा फसीनो जैसे स्कूटर्स से होने वाला है.
सिंगल चार्ज में कितना चलेगा?
ओला इलेक्ट्रिक का दावा है कि सिंगल चार्ज में ईको मोड पर एस1 एयर को 100 किमी तक चलाया जा सकता है. इसे चलाने में बहुत कम खर्च आता है जो करीब 25 पैसा/किमी है. इसके साथ 2.5 किलोवाट आर बैटरी पैक लगाया गया है जो इसे 85 किमी/घंटा की टॉप स्पीड पर पहुंचाता है. सिर्फ 4.3 सेकंड में ही ये इलेक्ट्रिक स्कूटर 0-40 किमी/घंटा रफ्तार पकड़ लेता है और कंपनी ने इसमें रिवर्स गियर भी दिया है. इसका भार सिर्फ 99 किग्रा है जिसकी वजह से इसे चलाना काफी आसान हो जाता है.
