ऑटो न्यूज़

Ola की कॉम्पैक्ट इलेक्ट्रिक कार जल्द हो सकती है लॉन्च, डिजाइन पेटेंट हुआ लीक

इसके एक्सटीरियर डिजाइन में फ्लैट फ्रंट फेशिया, क्लीन बंपर स्टाइलिंग, और शार्प लाइटिंग एलिमेंट्स देखने को मिलते हैं। माना जा रहा है कि इसमें फुल-विथ LED लाइट बार भी दी जाएगी, जो इसके मिनिमलिस्ट प्रोफाइल को एक मॉडर्न टच देगी।

Image

ola compact electric car/Photo-AI

पहले कैब एग्रीगेटर और बाद में ऑटोमोबाइल कंपनी बनने के बाद Ola अब कार सेगमेंट में आने की तैयारी कर रही है। रिपोर्ट के मुताबिक Ola इलेक्ट्रिक मोबिलिटी ने अपनी कार के लिए डिजाइन पेटेंट फाइल किया है जो कि ऑनलाइन लीक हो गई है।

Ola की इस कार को लेकर अधिक जानकारी तो सामने नहीं आई है लेकिन पेटेंट देखकर कहा जा सकता है कि ओला की पहली इलेक्ट्रिक कार कॉम्प्ट होगी और यह काफी हद तक MG Comet EV जैसी होगी। आपको याद दिला दें कि Ola ने अपनी पहली कॉन्सेप्ट इलेक्ट्रिक कार को Sankalp 2025 इवेंट में दिखाया था।

ओला की आने वाली कॉम्पैक्ट इलेक्ट्रिक कार के डिजाइन पेटेंट इमेजेज से पता चलता है कि यह कार एक बॉक्सी और टॉल-बॉय डिजाइन अपनाती है, जो MG Comet EV से मिलती-जुलती है, हालांकि जहां कॉमेट ईवी दो-दरवाजों वाली कार है, वहीं ओला की यह कार चार-दरवाजों और एक डेडिकेटेड बूट स्पेस के साथ आएगी, जिससे यह ज्यादा प्रैक्टिकल साबित होगी।

डिजाइन और एक्सटीरियर

पेटेंट इमेजेज से यह भी स्पष्ट होता है कि ओला की यह कॉम्पैक्ट ईवी अपने पहियों को गाड़ी के एक्सट्रीम कॉर्नर्स पर रखती है। इस तरह की लेआउट से कार के अंदर ज्यादा केबिन और लगेज स्पेस मिलता है। फ्रंट और रियर ओवरहैंग को कम रखते हुए इसे एक यूटिलिटेरियन (प्रयोगात्मक) लुक दिया गया है।

इसके एक्सटीरियर डिजाइन में फ्लैट फ्रंट फेशिया, क्लीन बंपर स्टाइलिंग, और शार्प लाइटिंग एलिमेंट्स देखने को मिलते हैं। माना जा रहा है कि इसमें फुल-विथ LED लाइट बार भी दी जाएगी, जो इसके मिनिमलिस्ट प्रोफाइल को एक मॉडर्न टच देगी।

प्लेटफॉर्म और परफॉर्मेंस

ओला की यह नई कॉम्पैक्ट इलेक्ट्रिक कार कंपनी के Gen 4 प्लेटफॉर्म पर आधारित होगी। यह एक मल्टी-वर्सेटाइल आर्किटेक्चर है, जिस पर भविष्य में कई अन्य मॉडल जैसे कि थ्री-व्हीलर LCV (लाइट कमर्शियल व्हीकल) भी बनाए जाएंगे। इस प्लेटफॉर्म में एडवांस्ड 4680 Bharat सेल और एक नया 16 kW इलेक्ट्रिक मोटर शामिल होगा। कंपनी का दावा है कि यह नया सेटअप पुराने Gen 3 आर्किटेक्चर की तुलना में 15 प्रतिशत ज्यादा एनर्जी एफिशिएंसी प्रदान करेगा।

MG Comet EV की तुलना में ओला की यह कार थोड़ी बड़ी होगी, जिससे इसमें अधिक केबिन स्पेस और कार्गो कैपेसिटी मिलने की संभावना है। यह कार शहरी उपयोगकर्ताओं के लिए एक किफायती, सुविधाजनक और फ्यूचरिस्टिक विकल्प के रूप में सामने आ सकती है।

Pradeep Pandey
प्रदीप पाण्डेयauthor

प्रदीप पाण्डेय टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में टेक और ऑटो बीट पर कंटेंट तैयार करते हैं। डिजिटल मीडिया में 10 वर्षों के अनुभव के साथ प्रदीप तकनीक की दुनिया को समझने और उसे आम पाठकों तक सरल व उपयोगी रूप में पहुंचाने के लिए जाने जाते हैं। प्रदीप अब तक 11,000 से अधिक आर्टिकल्स लिख चुके हैं। वह गैजेट रिव्यू, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस, टेक टिप्स और नवीनतम टेक इनोवेशन पर लगातार काम करते हैं। एआई टूल्स पर एक्सपेरिमेंट करना, नए ऐप्स टेस्ट करना और टेक से जुड़े प्रैक्टिकल सॉल्यूशंस खोजने में उनकी खास रुचि है।

और पढ़ें
End of Article