ऑटो न्यूज़

सिर्फ 65 हजार रुपये में लॉन्च हुआ यह इलेक्ट्रिक स्कूटर, एक बार चार्ज होने पर 100 किलोमीटर चलेगा

Numeros Motors ने n-First को 5 वेरिएंट्स और 3 ट्रिम लेवल्स में लॉन्च किया है जिनमें n-First Max, n-First i-Max, और n-First Max+ शामिल हैं। टॉप वेरिएंट 3kWh i-Max+ की IDC रेंज 109 किमी है, जबकि 2.5kWh बैटरी वाले Max और i-Max वेरिएंट्स की रेंज 91 किमी तक है।

Image

n-First Electric Scooter/photo-timesnowhindi

इलेक्ट्रिक वाहन निर्माता Numeros Motors ने भारत में अपना नया इलेक्ट्रिक स्कूटर n-First लॉन्च कर दिया है। कंपनी ने इसकी शुरुआती एक्स-शोरूम कीमत ₹64,999 रखी है, जो केवल पहले 1,000 ग्राहकों के लिए लागू होगी। स्कूटर की बुकिंग पहले से शुरू हो चुकी है। इस मॉडल को इटली की डिजाइन कंपनी Wheelab के सहयोग से तैयार किया गया है।

आकर्षक लुक और डिजाइन

n-First इलेक्ट्रिक स्कूटर का डिजाइन काफी अनोखा है। इसके फ्रंट में एक राउंड हेडलैम्प वाला कॉम्पैक्ट एप्रन दिया गया है, जो इसे क्लासिक और स्पोर्टी लुक देता है। बॉडी पर शार्प क्रीज़ लाइनें और पीछे की ओर साधारण लेकिन स्टाइलिश डिजाइन देखने को मिलता है। इसमें टू-पीस सीट्स दी गई हैं और कंपनी ने इसे 16-इंच के पहियों के साथ पेश किया है, जो इस सेगमेंट में काफी कम देखने को मिलते हैं। स्कूटर दो कलर ऑप्शन ट्रैफिक रेड और प्योर व्हाइट में उपलब्ध है।

वेरिएंट्स और बैटरी ऑप्शन

Numeros Motors ने n-First को 5 वेरिएंट्स और 3 ट्रिम लेवल्स में लॉन्च किया है जिनमें n-First Max, n-First i-Max, और n-First Max+ शामिल हैं। टॉप वेरिएंट 3kWh i-Max+ की IDC रेंज 109 किमी है, जबकि 2.5kWh बैटरी वाले Max और i-Max वेरिएंट्स की रेंज 91 किमी तक है। इनमें लिक्विड इमर्शन-कूल्ड लिथियम-आयन बैटरी दी गई है, जो लंबे समय तक स्थिर परफॉर्मेंस देती है।

n-First Electric Scooter

n-First Electric Scooter

मोटर और परफॉर्मेंस

यह स्कूटर 1.8 kW PMSM मिड-ड्राइव मोटर से चलता है, जिसमें चेन ट्रांसमिशन सिस्टम दिया गया है। इसकी टॉप स्पीड 70 किमी/घंटा है। चार्जिंग की बात करें तो 2.5kWh मॉडल को 0 से 100% चार्ज होने में 5-6 घंटे लगते हैं। वहीं 3.0kWh वेरिएंट को फुल चार्ज होने में 7-8 घंटे लगते हैं। इसके साथ ही इसमें ओवर-द-एयर (OTA) अपडेट्स की सुविधा दी गई है, जिससे स्कूटर का सॉफ्टवेयर समय-समय पर अपडेट किया जा सकता है।

सस्पेंशन और ब्रेकिंग

n-First में आगे टेलिस्कोपिक सस्पेंशन और पीछे एडजस्टेबल डुअल शॉक एब्जॉर्बर हाइड्रॉलिक डैम्पर्स के साथ दिए गए हैं। ब्रेकिंग सिस्टम में फ्रंट और रियर दोनों तरफ ड्रम ब्रेक्स का इस्तेमाल किया गया है। इस स्कूटर की लंबाई 1979 मिमी, चौड़ाई 686 मिमी, और ऊंचाई 1125 मिमी है। इसका व्हीलबेस 1341 मिमी और ग्राउंड क्लीयरेंस 159 मिमी है, जो शहर और खराब रास्तों दोनों पर बेहतर स्थिरता देता है।

Pradeep Pandey
प्रदीप पाण्डेय author

प्रदीप पाण्डेय टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में टेक और ऑटो बीट पर कंटेंट तैयार करते हैं। डिजिटल मीडिया में 10 वर्षों के अनुभव के साथ प्रदीप तकनीक की दुनिय... और देखें

End of Article