ऑटो न्यूज़

New Hyundai Venue खरीदने की है प्लानिंग, यहां जानें बेस वेरिएंट HX 2 से लेकर टॉप मॉडल तक की कीमत

अगर आप एक नई कार खरीदने की प्लानिंग कर रहे हैं तो आप लेटेस्ट Hyundai Venue की तरफ से जा सकते हैं। कंपनी ने अपनी नई Hyundai Venue को कई सारे तगड़े फीचर्स के साथ पेश किया है। आइए आपको बेस वेरिएंट से लेकर टॉप वेरिएंट तकी की कीमत बताते हैं।

Image

हुंडई की इस कार को कई सारे प्रीमियम फीचर्स के साथ मार्केट में पेश किया गया है। (फोटो क्रेडिट-hyundai.com)

हुंडई ने भारत में नई हुंडई वेन्यू (New Hyundai Venue) लॉन्च कर दी है। यह एक सबकॉम्पैक्ट एसयूवी है, जिसे ग्राहकों की अलग-अलग जरूरतों और पसंद को ध्यान में रखकर डिजाइन किया गया है। इस कार की शुरुआती कीमत ₹7.90 लाख रखी गई है, जबकि इसके टॉप मॉडल की कीमत ₹15.51 लाख तक जाती है। इस वजह से यह भारत के एसयूवी मार्केट में एक किफायती और आकर्षक विकल्प बन गई है।

2025 Hyundai Venue इंजन ऑप्शन्स

  • 1.2-लीटर कप्पा एमपीआई पेट्रोल
  • 1.0-लीटर टर्बो जीडीआई पेट्रोल
  • 1.5-लीटर यू2 सीआरडीआई डीजल

इन इंजनों के साथ आपको 5-स्पीड मैनुअल, 6-स्पीड मैनुअल, 7-स्पीड डुअल-क्लच ऑटोमैटिक (DCT) और डीजल इंजन के लिए नया 6-स्पीड टॉर्क कन्वर्टर ऑटोमैटिक ट्रांसमिशन जैसे विकल्प मिलते हैं। नई हुंडई वेन्यू पेट्रोल मैनुअल मॉडल्स में कई वेरिएंट्स में आती है। इस लिस्ट में Hyundai Venue HX2, Hyundai Venue HX4 और Hyundai Venue HX5 शामिल हैं।

Petrol-MT वेरिएंट की कीमत

पेट्रोल मैनुअल (Petrol-MT) वेरिएंट की कीमत HX2 ट्रिम के लिए ₹7.90 लाख से शुरू होती है और HX6 व HX6T वेरिएंट्स के लिए क्रमशः ₹10.43 लाख और ₹10.70 लाख तक जाती है।

टर्बो पेट्रोल इंजन में ऑप्शन्स

जो ग्राहक ज्यादा पावर चाहते हैं, उनके लिए टर्बो पेट्रोल इंजन के कई सारी ऑप्शन्स मौजूद हैं। टर्बो पेट्रोल मैनुअल वेरिएंट की कीमत HX2 के लिए ₹8.80 लाख से शुरू होती है और HX8 वेरिएंट के लिए ₹11.81 लाख तक जाती है। वहीं, इसका स्पोर्टी N Line मैनुअल वर्जन (N6 N Line MT) ₹10.55 लाख में मिलता है।

टर्बो पेट्रोल ऑटोमैटिक वेरिएंट की कीमत

वहीं, टर्बो पेट्रोल DCT (ऑटोमैटिक) वेरिएंट की कीमत HX5 के लिए ₹10.67 लाख से शुरू होकर टॉप मॉडल HX10 तक जाती है, जिसकी कीमत ₹14.56 लाख है। वेन्यू N Line के ऑटोमैटिक वेरिएंट्स — N6 और N10 — की कीमतें क्रमशः ₹11.45 लाख और ₹15.30 लाख रखी गई हैं।

Diesel-MT की कीमत

डीजल मैनुअल (Diesel-MT) वेरिएंट की कीमत HX2 के लिए ₹9.70 लाख से शुरू होती है और HX7 वेरिएंट तक जाती है, जिसकी कीमत ₹12.51 लाख है। खास बात यह है कि अब डीजल इंजन में भी ऑटोमैटिक ट्रांसमिशन का विकल्प दिया गया है। इसके HX5 वेरिएंट की कीमत ₹11.58 लाख और टॉप मॉडल HX10 की कीमत ₹15.51 लाख है।

Gaurav Tiwari
गौरव तिवारीauthor

गौरव तिवारी टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में टेक और ऑटो बीट को कवर करते हैं। मीडिया इंडस्ट्री में 9 वर्षों के अनुभव के साथ, गौरव तकनीकी दुनिया की तेजी से बदलती जानकारियो को सरल और समझने योग्य भाषा में पेश करने के लिए जाने जाते हैं। वह गैजेट रिव्यू, टेलिकॉम अपडेट्स, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस, साइबर क्राइम, टिप्स एंड ट्रिक्स, ई-कॉमर्स और ऑटोमोबाइल सेक्टर की महत्वपूर्ण खबरों पर लगातार काम करते हैं। गौरव अब तक 10,000 से अधिक आर्टिकल्स लिख चुके हैं। उनकी स्टोरीज न सिर्फ टेक-सेवी पाठकों के लिए उपयोगी होती हैं, बल्कि आम यूजर्स को भी नई तकनीक समझने और अपनाने में मदद करती हैं।

और पढ़ें
End of Article