टेक एंड गैजेट्स

मोबाइल फोन खो गया है या फिर चोरी हो गया है तो न लें टेंशन, जान लें ब्लॉक और ट्रैक करने का आसान तरीका

अगर आपको भी फोन खोने की चिंता रहती है तो आज की खबर आपके काम की होने वाली है। आपको बता दें कि आप घर बैठे बिना किसी टेंशन के अपना खोया हुआ फोन ट्रैक कर सकते हैं। इतना ही नहीं फोन को ट्रैक करके आप उसे ब्लॉक भी कर सकते हैं।

Stolen Mobile

आप घर बैठे आसानी से खोए हुए फोन को ब्लॉक कर सकते हैं। (फोटो क्रेडिट-Digit)

मोबाइल फोन्स हमारी जिंदगी का अहम हिस्सा बन चुके हैं। बिना फोन के हमारे कई सारे काम रुक जाते हैं। आजकल फोन सिर्फ कॉल और मैसेज के लिए ही नहीं बल्कि दूसरे कई सारे काम में भी इस्तेमाल किया जाता है। हमारे फोन्स में हमारी कई सारी पर्सनल जानकारी होती है, जिसमें पर्सनल फोटोज, चैट्स, वीडियो, बैंकिंग डिटेल्स और डॉक्यूमेंट्स शामिल हैं। इसलिए अगर फोन खो जाए या फिर चोरी हो जाए तो बड़ी मुश्किल हो जाती है।

अगर आपको भी फोन खोने की चिंता रहती है तो आज की खबर आपके काम की होने वाली है। आपको बता दें कि आप घर बैठे बिना किसी टेंशन के अपना खोया हुआ फोन ट्रैक कर सकते हैं। इतना ही नहीं फोन को ट्रैक करके आप उसे ब्लॉक भी कर सकते हैं।

आपको बता दें कि मोबाइल यूजर्स की सुविधा के लिए सरकार की तरफ से कुछ समय पहले एक सरकारी पोर्टल जारी किया गया था। इस पोर्टल में आपको अपने मोबाइल फोन को ट्रैक करने और उसे ब्लॉक करने या फिर डेटा को डिलीट करने जैसी कई सारी सुविधाएं दी जाती है। इस सरकारी पोर्टल का नाम sancharsaathi है। आइए आपको पूरा प्रॉसेस बताते हैं कि कैसे इस पोर्टल की मदद से आप खोए हुए फोन को घर बैठे ब्लॉक कर सकते हैं।

सबसे पहले FIR करें

अगर कभी भी आपका मोबाइल फोन खोता है तो सबसे पहले आपको इसकी जानकारी पुलिस को देनी है और शिकायत दर्ज करानी है। अगर आप थाने नहीं जाना चाहते घर बैठे ऑनलाइन इसकी FIR कर सकते हैं। बता दें कि FIR दर्ज होने के बाद आपको एक कंप्लेंट नंबर मिलेगा। यह कंप्लेंट नंबर सरकारी पोर्टल पर फोन ब्लॉक करते समय काम आएगा।

CEIR से फोन ब्लॉक और ट्रैक करें

sancharsaathi पोर्टल केंद्र सरकार का सेंट्रल इक्विपमेंट आइडेंटिटी रजिस्टर पोर्टल है। इसमें मोबाइल यूजर्स को कई तरह की सुविधाएं दी जाती है। इस पोर्टल में आप खोए हुए फोन को ब्लॉक करने के साथ ही यह भी चेक कर सकते हैं कि आपके आधार कार्ड से कितने मोबाइल नंबर को एक्टिव किया गया है।

  • सबसे पहले आपको sancharsaathi.gov.in वेबसाइट पर विजिट करना होगा।
  • अब आपको होम पेज पर Citizen Centric Services के ऑप्शन पर क्लिक करना होगा।
  • अब आपके सामने कई सारे ऑप्शन आएंगे जिसमें आपको Block Your Lost/Stolen Mobile Hanset पर क्लिक करना होगा।
  • अब आपके सामने एक नया होम पेज ओपन होगा इसमें आपको Block lost/Stolen Mobile Handset पर क्लिक करना होगा।
  • अब आपके सामने Request for blocking lost/stolen mobile का एक फॉर्म ओपन होगा।
  • इस फॉर्म में आपको फोन का IMEI नंबर, डिवाइस का ब्रैंड नेम, डिवाइस मॉडल, मोबाइल प्राइस जैसी पर्सनल जानकारी फिल करनी होगी।
  • फॉर्म में आपको Lost information जैसे जगह, स्टेट, तारीख, पोलिस स्टेशन और FIR कंप्लेंट नंबर फिल करना होगा।
  • लास्ट स्टेप में आपको नाम, पता और पहचान पत्र अपलोड करके फॉर्म को सबमिट कर देना होगा।
  • शिकायत दर्ज होने के बाद आपको CEIR में ब्लॉक कर दिया जाएगा और ट्रैकिंग पर भी डाल दिया जाएगा।
यह भी पढ़ें- Tata Play ने करोड़ों यूजर्स की कराई मौज, 4 महीने के लिए फ्री मिल रहा है Apple Music

लेटेस्ट न्यूज

गौरव तिवारी
गौरव तिवारी Author

गौरव तिवारी टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में टेक और ऑटो बीट को कवर करते हैं। मीडिया इंडस्ट्री में 9 वर्षों के अनुभव के साथ, गौरव तकनीकी दुनिया की तेजी से ... और देखें

End of Article