ऑटो न्यूज़

जल्द आ रही नई Hyundai Creta, इंटीरियर की पहली झलक दिखी; इस बार होंगे ये बड़े बदलाव

भारत की पॉपुलर मिड-साइज SUV हुंडई क्रेटा (Hyundai Creta) एक बार फिर नए अवतार में धूम मचाने के लिए तैयार है। हाल ही में लीक हुई तस्वीरों से इसके इंटीरियर में होने वाले बड़े बदलावों का खुलासा हुआ है।

Image

New Hyundai Creta (Photo: Hyundai)

भारतीय बाजार में कॉम्पैक्ट SUV सेगमेंट की पॉपुलर कार Hyundai Creta एक बार फिर चर्चा में है। हाल ही में इसके नए अपडेटेड मॉडल के इंटीरियर की तस्वीरें सामने आई हैं, जिससे यह साफ हो गया है कि कंपनी इस SUV को और ज्यादा प्रीमियम और टेक्नोलॉजी-फोकस्ड बनाने की तैयारी में है।

मिलेगा एडवांस इंफोटेनमेंट सिस्टम

New Hyundai Creta

New Hyundai Creta (Photo: Hyundai)

लेटेस्ट जानकारी के अनुसार, नई Creta के केबिन में बड़ा बदलाव देखने को मिलेगा। इसमें एक नया और ज्यादा एडवांस इंफोटेनमेंट सिस्टम दिया जाएगा, जो Pleos Connect टेक्नोलॉजी पर आधारित होगा। यह सिस्टम Hyundai की नेक्स्ट जेनरेशन सॉफ्टवेयर-डिफाइंड व्हीकल (SDV) रणनीति का हिस्सा है, जिससे कार और ज्यादा स्मार्ट और कनेक्टेड बन जाएगी।

बेहतर तरीके से डिजाइन डैशबोर्ड लेआउट

नई Creta के इंटीरियर में डिजाइन को पहले से ज्यादा मॉडर्न और क्लीन रखा गया है। डैशबोर्ड लेआउट को बेहतर तरीके से डिजाइन किया गया है, जिसमें बड़ी स्क्रीन, बेहतर ग्राफिक्स और यूजर-फ्रेंडली इंटरफेस देखने को मिल सकता है। इसके साथ ही डिजिटल इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर और टच-बेस्ड कंट्रोल्स भी दिए जाने की उम्मीद है।

Pleos Connect सिस्टम के साथ स्मार्ट फीचर्स

Pleos Connect सिस्टम के जरिए कार में कई स्मार्ट फीचर्स मिलेंगे, जैसे रिमोट एक्सेस, लाइव व्हीकल ट्रैकिंग, ओवर-द-एयर (OTA) अपडेट्स और बेहतर कनेक्टिविटी ऑप्शन। इससे यूजर्स अपने स्मार्टफोन के जरिए कार के कई फंक्शन्स को कंट्रोल कर पाएंगे, जो आज के समय में एक बड़ा एडवांटेज माना जाता है। नई Creta में कम्फर्ट और प्रीमियम फील को बढ़ाने पर भी खास ध्यान दिया गया है। सीट्स की क्वालिटी, केबिन मटेरियल और फिनिशिंग को पहले से बेहतर बनाया जाएगा, जिससे यात्रियों को ज्यादा आरामदायक अनुभव मिलेगा। साथ ही, स्पेस और प्रैक्टिकलिटी को भी बनाए रखा जाएगा।

अपडेटेड वर्जन बड़े टेक्नोलॉजी अपडेट के साथ आएगा

हालांकि इंजन ऑप्शंस को लेकर ज्यादा जानकारी सामने नहीं आई है, लेकिन उम्मीद की जा रही है कि मौजूदा पेट्रोल और डीजल इंजन विकल्पों को ही जारी रखा जाएगा। इसमें मैनुअल और ऑटोमैटिक दोनों ट्रांसमिशन विकल्प मिलने की संभावना है। नई Hyundai Creta का अपडेटेड वर्जन टेक्नोलॉजी, कम्फर्ट और डिजाइन के मामले में बड़ा बदलाव लेकर आने वाला है। Pleos Connect जैसे एडवांस फीचर्स के साथ यह SUV अपने सेगमेंट में और मजबूत पकड़ बना सकती है और ग्राहकों को एक स्मार्ट व प्रीमियम ड्राइविंग अनुभव दे सकती है।

Shivani Kotnala
शिवानी कोटनालाauthor

शिवानी कोटनाला टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में सीनियर कॉपी एडिटर के पद पर कार्यरत हैं। पत्रकारिता के करियर में 3 साल से ज्यादा के अनुभव के साथ शिवानी ने बिजनेस और टेक से जुड़ी खबरों पर काम किया है। यूटीलिटी, शेयर बाजार, पर्सनल फाइनेंस, बैंकिंग से जुड़ी खबरों पर वह लगातार लिख रही हैं। शिवानी ने डिजिटल के साथ-साथ न्यूज एजेंसी में भी काम किया है।

और पढ़ें
End of Article