देश

श्रीनगर लोकसभा सांसद आगा सैयद रुहुल्लाह मेहदी का इस्तीफा मंजूर, नहीं मना पाए उमर अब्दुल्ला

नेशनल कांफ्रेंस के सांसद आगा सैयद रुहुल्लाह मेहदी (Aga Syed Ruhullah Mehdi) की इस्तीफा लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला ने स्वीकार कर लिया है। आगा सैयद रुहुल्लाह मेहदी ने नेशनल कांफ्रेंस से भी इस्तीफा दे दिया है।

Image

आगा सैयद रुहुल्लाह मेहदी का इस्तीफा लोकसभा अध्यक्ष ने किया मंजूर (फोटो- @Aga Syed Ruhullah Mehdi)

जम्मू-कश्मीर की राजनीति से एक बड़ी खबर सामने आ रही है। श्रीनगर संसदीय क्षेत्र से लोकसभा सांसद आगा सैयद रुहुल्लाह मेहदी (Aga Syed Ruhullah Mehdi) का इस्तीफा मंजूर हो गया है। आगा सैयद रुहुल्लाह मेहदी ने 3 नवंबर को लोकसभा की सदस्यता और फारूक अब्दुल्ला की पार्टी 'जम्मू एंड कश्मीर नेशनल कॉन्फ्रेंस' (JKNC) की प्राथमिक सदस्यता, दोनों से इस्तीफा दे दिया था।

स्पीकर ने स्वीकार किया इस्तीफा

प्राप्त जानकारी के अनुसार, लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला ने आगा सैयद रुहुल्लाह मेहदी के इस्तीफे को 3 नवंबर, 2026 से प्रभावी मानते हुए औपचारिक रूप से स्वीकार कर लिया है। उनके इस्तीफे के बाद श्रीनगर लोकसभा सीट अब आधिकारिक रूप से रिक्त हो गई है।

नेशनल कॉन्फ्रेंस के लिए बड़ा राजनीतिक नुकसान

आगा सैयद रुहुल्लाह मेहदी नेशनल कॉन्फ्रेंस के एक प्रमुख और प्रखर शिया चेहरे माने जाते रहे हैं। वह घाटी में अपनी मुखर कार्यशैली और सिद्धांतों पर आधारित राजनीति के लिए जाने जाते हैं। अनुच्छेद 370 के निरस्तीकरण के बाद से ही वह कई मौकों पर अपनी पार्टी की नीतियों और शीर्ष नेतृत्व के रुख से अलग हटकर बयानबाजी करते देखे गए थे।

लोकसभा और पार्टी दोनों से एक साथ उनके इस अचानक इस्तीफे को जम्मू-कश्मीर में नेशनल कॉन्फ्रेंस और 'इंडिया' (INDIA) गठबंधन के लिए एक बड़े राजनीतिक झटके के रूप में देखा जा रहा है।

इस्तीफे के कारणों पर सस्पेंस

हालांकि इस्तीफे के पीछे की सटीक वजहों का अभी तक आधिकारिक तौर पर खुलासा नहीं हुआ है, लेकिन माना जा रहा है कि पार्टी नेतृत्व के साथ उनके मतभेद और कुछ हालिया राजनीतिक घटनाक्रम इस फैसले की मुख्य वजह हो सकते हैं। उनके अगले राजनीतिक कदम को लेकर भी अटकलों का बाजार गर्म है।

Shishupal Kumar
शिशुपाल कुमारauthor

शिशुपाल कुमार टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल के न्यूज डेस्क में कार्यरत एक अनुभवी पत्रकार हैं, जिन्हें 13 वर्षों का अनुभव हासिल है। राजनीतिक, अंतरराष्ट्रीय और क्राइम रिपोर्टिंग में गहरी रुचि और मजबूत पकड़ के साथ वे समाचारों की बारीकियों को समझने और उन्हें प्रभावशाली ढंग से प्रस्तुत करने के लिए जाने जाते हैं। शिशुपाल ने अपने करियर की शुरुआत एक इन्वेस्टिगेटिव जर्नलिस्ट के रूप में की, जहां उन्होंने प्रोडक्शन से लेकर ग्राउंड रिपोर्टिंग तक पत्रकारिता के कई महत्वपूर्ण पहलुओं में काम किया। फील्ड रिपोर्टिंग और डेस्क दोनों स्तरों पर उनकी दक्षता है। अब तक शिशुपाल कुमार 15,000 से अधिक खबरें प्रकाशित कर चुके हैं। वह ब्रेकिंग न्यूज, रियल-टाइम कवरेज, डेटा-आधारित विश्लेषण और एक्सप्लेनर लिखने में खास महारत रखते हैं। उनकी स्टोरीज तथ्यों की सटीकता और सहज भाषा की वजह से पाठकों पर मजबूत प्रभाव छोड़ती हैं।

और पढ़ें
End of Article