ऑटो न्यूज़

VIDEO: कार–बाइक ही नहीं, ऐसी फंकी इलेक्ट्रिक साइकिल भी है धोनी का शौक

वैसे तो कैप्टन कूल, महेंद्र सिंह धोनी को उनकी शानदार कार और बाइक कलेक्शन के लिए जाना जाता है, लेकिन हाल ही में वो एक इलेक्ट्रिक साइकिल चलाते नजर आए हैं। इस इलेक्ट्रिक साइकिल का नाम डूडल है और यह एक मेड इन इंडिया साइकिल है। इस साइकिल को चलाते हुए महेंद्र सिंह धोनी का वीडियो काफी तेजी से वायरल हो रहा है। आईए जानते हैं इस मेड इन इंडिया इलेक्ट्रिक साइकिल में क्या है खास?

Image

डूडल इलेक्ट्रिक साइकिल चलते हुए नजर आये महेंद्र सिंह धोनी

Photo : BCCL

MS Dhoni Spotted Riding Doodle: कैप्टन कूल, महेंद्र सिंह धोनी की फैन फॉलोइंग काफी तगड़ी है। माही कुछ भी करें उनके फैंस उनके बारे में सब कुछ जानना चाहते हैं। यही कारण है कि महेंद्र सिंह धोनी की हर एक वीडियो बहुत तेजी से वायरल होती है। जहां महेंद्र सिंह धोनी को क्रिकेट के मैदान में जबरदस्त प्रेशर के दौरान भी अपना कूल अंदाज बनाए रखने के लिए जाना जाता है, वहीं उन्हें उनके कार और बाइक कलेक्शन के लिए भी जाना जाता है। लेकिन हाल ही में महेंद्र सिंह धोनी एक इलेक्ट्रिक साइकिल चलाते हुए नजर आए हैं। साइकिल चलाते हुए उनका वीडियो काफी तेजी से वायरल हो रहा है और पिछले कुछ दिनों के दौरान इस वीडियो को इंटरनेट पर 1.7 मिलियन लोग देख चुके हैं। वीडियो में उन्हें मेड इन इंडिया डूडल इलेक्ट्रिक साइकिल चलाते हुए देखा जा सकता है। आईए जानते हैं डूडल इलेक्ट्रिक साइकिल में क्या है खास?

Doodle इलेक्ट्रिक की रेंज और बैटरीवीडियो में नजर आ रही साइकिल डूडल V3 इलेक्ट्रिक साइकिल है। यह एक मेड इन इंडिया साइकिल है जिसे फोल्ड भी किया जा सकता है। डूडल इलेक्ट्रिक साइकिल 25 किलोमीटर प्रति घंटे की अधिकतम रफ्तार तक जा सकती है। इसे पैडल वाली साइकिल के तौर पर भी इस्तेमाल किया जा सकता है। डूडल को 12.75 Ah की बैटरी से ताकत मिलती है और एक बार पूरी चार्ज करने पर यह साइकिल आपको 60 किलोमीटर तक की रेंज प्रदान कर सकती है। इस साइकिल में आपको 7 स्पीड गेयर सिस्टम भी मिलता है।

डूडल के अन्य खास फीचर्सडूडल इलेक्ट्रिक साइकिल के फीचर्स की लिस्ट काफी लंबी है। डूडल इलेक्ट्रिक साइकिल में आपको एक LCD डिस्पले भी मिलता है और इसके साथ ही मॉडर्न-डे टू व्हीलर्स की तरह इसमें यूएसबी चार्जिंग पोर्ट भी प्रदान किया गया है। डूडल V3 इलेक्ट्रिक साइकिल को बनाने वाली कंपनी का नाम Emotorad है। मार्केट में इस इलेक्ट्रिक साइकिल की कीमत 53000 है।

pawan mishra
Pawan Mishra author

पवन कुमार मिश्रा Timesnowhindi.com के साथ फरवरी 2024 से बतौर सीनियर कॉपी एडिटर के रूप में जुड़े हैं। जन्म दिल्ली में हुआ और शिक्षा भी यहीं से पूरी की है। कारों से खास प्रेम है और ऑटोमोबाइल जगत से संबंधित हर छोटी-बड़ी अपडेट पर अपनी नजर रखते हैं और लोगों को गाड़ियों से संबंधित आवश्यक जानकारी प्रदान करते हैं। इसके साथ ही लोगों की आम समस्याओं और समस्याओं के समाधान के बारे में यूटिलिटी सेक्शन में भी लिखते हैं। संगीत में काफी रूचि है और व्यस्त न होने पर गाने गुनगुनाते या सुनते हुए नजर आते हैं। घूमने का भी काफी शौक है और प्रकृति से काफी लगाव भी। रामजस कॉलेज से हिंदी साहित्य में स्नातक की डिग्री प्राप्त की है और इससे पहले बिजनेसवर्ल्ड हिंदी में बतौर सब-एडिटर भी काम कर चुके हैं। पिछले 3.5 सालों से मीडिया इंडस्ट्री में मौजूद हैं।

और पढ़ें
End of Article