Mini ने भारत में अपनी ऑल-इलेक्ट्रिक Countryman SE All4 लॉन्च कर दी है, जिसकी शुरुआती एक्स-शोरूम कीमत 66.90 लाख रुपये रखी गई है। कीमत के मामले में इसका मुकाबला Tesla Model Y के साथ होगा। कंपनी ने इस गाड़ी की JCW थीम वेरिएंट के लिए बुकिंग शुरू कर दी है। यह मॉडल CBU (Completely Built Unit) के रूप में भारत लाया गया है और इसकी डिलीवरी तुरंत शुरू कर दी जाएगी। यह लॉन्च हाल ही में पेश की गई JCW Countryman All4 के बाद किया गया है।
एक्सटीरियर डिजाइन और कलर ऑप्शन
2025 Mini Countryman SE All4 में कंपनी ने कई डिजाइन अपडेट किए हैं। इसमें नया अपडेटेड ग्रिल, रिफ्रेश्ड हेडलैम्प्स, स्कल्प्टेड बोनट और फ्लश डोर हैंडल्स दिए गए हैं। इसके अलावा इसमें Jet Black रूफ के साथ कंट्रास्टिंग फिनिश देखने को मिलती है।
JCW ट्रिम वेरिएंट में ब्लैक स्ट्राइप्स, रूफ रेल्स, 19-इंच अलॉय व्हील्स, और व्हील आर्च क्लैडिंग दी गई है। यह केवल दो कलर ऑप्शन Legend Grey और Midnight Black में उपलब्ध है, दोनों में Jet Black रूफ और मिरर कैप्स शामिल हैं। साथ ही इसके LED DRLs, हेडलाइट्स और टेललाइट्स में कस्टमाइज़ेबल सिग्नेचर मोड्स दिए गए हैं।
Mini Countryman SE All4- इंटीरियर और फीचर्स
कैबिन के अंदर JCW-विशिष्ट डिजाइन एलिमेंट्स देखने को मिलते हैं, जैसे स्पोर्टी स्टीयरिंग व्हील, सीट्स और ट्रिम्स। इसमें इलेक्ट्रिक ड्राइवर सीट, रिसाइकल्ड 2D निटेड फैब्रिक लाइनिंग, एम्बिएंट लाइटिंग और पैनोरमिक ग्लास रूफ जैसे प्रीमियम फीचर्स दिए गए हैं।
Mini का खास राउंड OLED डिस्प्ले इसमें प्रमुख रूप से दिखाई देता है। इसके साथ हेड-अप डिस्प्ले, वायरलेस फोन मिररिंग, क्रूज कंट्रोल, और 360-डिग्री कैमरा जैसी सुविधाएं भी दी गई हैं। सेफ्टी के लिए इसमें मल्टीपल एयरबैग्स और टायर प्रेशर मॉनिटरिंग सिस्टम (TPMS) मौजूद है। ऑडियो सिस्टम के लिए इसमें Harman Kardon साउंड सिस्टम दिया गया है।
Mini Countryman SE All4- पावर और परफॉर्मेंस
नई Mini Countryman SE All4 में डुअल-मोटर सेटअप दिया गया है, जो कुल 313 hp की पावर और 494 Nm का टॉर्क जनरेट करता है। यह पेट्रोल इंजन वाली Countryman JCW (जो 300 hp और 400 Nm देती है) से ज्यादा पावरफुल है। साथ ही यह 204 hp सिंगल-मोटर Countryman Electric से भी अधिक ताकतवर है, जिसमें ज्यादा पावर, ज्यादा टॉर्क और ऑल-व्हील ड्राइव की क्षमता मिलती है।
