XTREME 125R DUAL CHANNEL ABS/photo-hero
Hero MotoCorp ने भारतीय बाजार में अपनी नई बाइक Hero Xtreme 125R को लॉन्च कर दिया है। Hero Xtreme 125R को भारतीय बाजार में 1.04 लाख रुपये (एक्स-शोरूम) प्राइस पर लॉन्च किया गया है। Hero Xtreme 125R को कई सारे बदलाव के साथ पेश किया गया है। आइए जानते हैं इसके बारे में विस्तार से...
डिजाइन के मामले में यह बाइक पुराने मॉडल जैसी ही है, लेकिन अब इसमें नए पेंट स्कीम ऑप्शन दिए गए हैं। जिनमें ब्लैक पर्ल रेड,ब्लैक मैटशैडो ग्रे और ब्लैक लीफ ग्रीन शामिल हैं। इन कलर वेरिएंट्स में ताजे ग्राफिक्स भी जोड़े गए हैं, जिससे बाइक का लुक और आकर्षक हो गया है।
नए वेरिएंट में अब राइड-बाय-वायर थ्रॉटल सिस्टम दिया गया है, जिससे क्रूज कंट्रोल और मल्टीपल राइडिंग मोड्स (पावर, रोड और ईको) का विकल्प मिलता है। ये सभी फीचर्स वही सेगमेंटेड कलर LCD डिस्प्ले से कंट्रोल किए जा सकते हैं, जो हीरो की Glamour X बाइक में भी दिया गया है। इसके साथ ही यह अपने सेगमेंट की पहली बाइक है जिसमें डुअल डिस्क ब्रेक्स के साथ डुअल-चैनल ABS मिलता है।
इस बाइक में 124.7cc का सिंगल-सिलेंडर, एयर-कूल्ड इंजन दिया गया है, जो 11.5 हॉर्सपावर और 10.5 न्यूटन मीटर टॉर्क जनरेट करता है। इंजन को 5-स्पीड गियरबॉक्स से जोड़ा गया है।
भारतीय बाजार में Hero Xtreme 125R का मुकाबला TVS Raider, Honda CB125 Hornet, और Bajaj Pulsar N125 जैसी बाइकों से होगा।
कीमत के मामले में यह मॉडल अब Xtreme सीरीज का टॉप वेरिएंट है और यह TVS Raider के टॉप मॉडल से लगभग 9,000 रुपये महंगी है, हालांकि इसमें डुअल-चैनल ABS और राइड-बाय-वायर टेक्नोलॉजी जैसे प्रीमियम फीचर्स दिए गए हैं, जो इसे खास बनाते हैं।