ऑटो न्यूज़

Auto Expo 2023: MG की ये MPV नहीं पीती पेट्रोल-डीजल, चलते वक्त साफ करती है हवा

  • Authored by: अंशुमन साकल्ले
  • Updated Jan 12, 2023, 01:00 PM IST

MG Motor India ने Auto Expo 2023 में नई Euniq 7 MPV से पर्दा हटाया है जो पेट्रोल-डीजल से नहीं, बल्कि Hydrogen से चलती है. ये प्रीमियम एमपीवी चलते वक्त कोई प्रदूर्षण नहीं फैलाती, बल्कि हवा को साफ करती है.

Image

कंपनी ने दाया किया है कि हाइड्रोजन से चलने वाली ये एमपीवी माइलेज के मामले में भी जानदार है.

Photo : Times Now Digital
KEY HIGHLIGHTS
  • एमजी ने पेश की नई यूनिक 7 एमपीवी
  • पेट्रोल-डीजल नहीं हाइड्रोजन से चलेगी
  • चलते समय हवा को साफ करती है कार

MG Euniq 7: एमजी मोटर इंडिया ने बिल्कुल नई और अनोखी एमपीवी से पर्दा हटा लिया है जो पेट्रोल-डीजल से नहीं बल्कि हाइड्रोजन से चलती है. एमजी यूनिक 7 नाम से पेश की गई ये एमपीवी कंपनी के न्यू एनर्जी व्हीकल के अंतर्गत आती है जिसमें तीसरी पीढ़ी की हाइड्रोजन फ्यूल सेल तकनीक का इस्तेमाल किया गया है. एमजी ने इस तकनीक को प्रोम पी390 नाम दिया है. कंपनी ने दाया किया है कि हाइड्रोजन से चलने वाली ये एमपीवी माइलेज के मामले में भी जानदार है.

कितने में कितना माइलेज देगी

हिसाब लगाएं तो इसके टैंक में 6.4 किग्रा हाइड्रोजन जाती है और फिलहाल 330 रुपये/किग्रा हाइड्रोजन का दाम है, ऐसे में करीब 3 रुपये प्रति किमी माइलेज आपको ये एमपीवी देती है. कार का 92 किलोवाट पावर वाला फ्यूल सेल सिस्टम दिया गया है. कंपनी ने इसे जोरदार सेफ्टी फीचर्स से लैस किया है और केबिन में यात्रियों के आराम का भी खासा ध्यान रखा गया है. कंपनी ने कार के केबिन मे वो तमाम फीचर्स दिए हैं जो आप किसी प्रीमियम एमपीवी में चाहते हैं.

एडीएस सिस्टम से लैस एमपीवी

एमजी मोटर इंडिया ने नई यूनिक 7 को हाइड्रोजन से चलने वाला बनाया है और प्रदूषण के नाम पर ये कार सिर्फ पानी छोड़ती है. कंपनी का दावा है कि ये कार एक घंटा चलने पर एतनी हवा साफ कर देती है जिसमें 150 वयस्त एक घंटे तक सांस ले सकते हैं. एमजी यूनिक 7 के साथ एडवांस्ड ड्राइवर असिस्टेंस सिस्टम दिया गया है जिसे एडीएएस नाम से जाना जाता है. बता दें कि ऑटो एक्सपो 2023 में एमजी ने कई सारी कारें पेश की हैं जिनमें हैक्टर फेसलिफ्ट को छोड़कर बाकी सभी इलेक्ट्रिक हैं.

अंशुमन साकल्ले
अंशुमन साकल्ले author

अंशुमन साकल्ले जून 2022 से टाइम्स नाउ नवभारत (www.timesnowhindi.com/) में बतौर सीनियर स्पेशल करेस्पॉन्डेंट कार्यरत हैं। ये ईएमएमसी, दैनिक भास्कर, एनडी... और देखें

End of Article