MG Cyberster Electric Sports Car: MG मोटर इंडिया और भारत के JSW ग्रुप ने साथ मिलकर आज MG Cyberster से पर्दा उठा दिया है। यह पूरी तरह इलेक्ट्रिक कनवर्टिबल रोडस्टर कार है। कंपनी का दावा है कि यह कार मात्र 3.2 सेकंड्स में ही 0-100 किलोमीटर प्रतिघंटे की रफ्तार हासिल कर सकती है। लॉन्च के मौके पर बात करते हुए JSW के चेयरमैन सज्जन जिंदल ने कहा कि वह हर 3 से 4 महीने में एक इलेक्ट्रिक कार लॉन्च करना चाहते हैं। इकॉनोमिक टाइम्स से बात करते हुए सज्जन जिंदल ने कहा कि हमारा उद्देश्य मारुती जैसा एक पल क्रिएट करना है। MG ग्रुप एक ब्रिटिश ब्रैंड है जो चीनी कार निर्माता कंपनी SAIC के अंतर्गत मौजूद है। दूसरी तरफ JSW भारत का जाना-माना कारोबारी समूह है और भारत में MG ग्रुप के ऑपरेशंस में 35% की हिस्सेदारी JSW की है।
इंटीरियर और डिजाईनMG ने आज इलेक्ट्रिक स्पोर्ट्स कार साइबरस्टर के साथ-साथ MG 4 EV हैचबैक और MG 5 को भी शोकेस किया। MG साइबरस्टर के बाहरी डिजाईन की बात करें तो इसका बोनस काफी लंबा है और आपको खूबसूरत LED DRL हेडलाइट्स देखने को मिलती है। साथ ही साइबरस्टर में आपको सीजर डोर्स मिलते हैं जो ऊपर की ओर खुलते हैं। यह एक ऐसा फीचर है जो फिलहाल काफी महंगी सुपरकार्स में ही देखने को मिलता है। इंटीरियर में आपको 4 टिल्ट टचस्क्रीन मिलती हैं और कार में आपको टू-स्पोक स्टीयरिंग व्हील मिलता है जिसमें गेयर पैडल भी मौजूद है।
