ऑटो न्यूज़

Auto Expo 2023: Maruti Suzuki Baleno पर आधारित Fronx SUV पेश, बुकिंग भी हुई शुरू

  • Authored by: अंशुमन साकल्ले
  • Updated Jan 12, 2023, 08:42 PM IST

Maruti Suzuki ने भारतीय मार्केट के लिए बिल्कुल नई Fronx SUV पेश कर दी है जो Baleno Hatchback पर आधारित है. कंपनी ने इस एसयूवी के लिए बुकिंग भी शुरू कर दी है और आने वाले कुछ ही दिनों में इसे लॉन्च किया जाएगा.

Image

कंपनी ने फ्रॉन्क्स एसयूवी के एक्सटीरियर और इंटीरियर को बेहतरीन स्टाइल और डिजाइन में तैयार किया है.

Photo : Twitter
KEY HIGHLIGHTS
  • मारुति सुजुकी फ्रॉन्क्स से हटा पर्दा
  • कंपनी ने शुरू की SUV की बुकिंग
  • बलेनो हैचबैक पर आधारित है कार

Maruti Suzuki Fronx: मारुति सुजुकी ने भारतीय मार्केट में ग्राहकों की पसंदीदा प्रीमियम हैचबैक बलेनो पर आधारित बिल्कुल नई फ्रॉन्क्स एसयूवी से पर्दा हटा लिया है. ऑटो एक्सपो 2023 में शोकेस की गई इस एसयूवी का लंबे समय से भारतीय ग्राहक इंतजार कर रहे हैं और उनके सब्र का फल काफी मीठा नजर आ रहा है. कंपनी ने फ्रॉन्क्स एसयूवी के एक्सटीरियर और इंटीरियर को बेहतरीन स्टाइल और डिजाइन में तैयार किया है. मारुति सुजुकी नैक्सा के बैनर तले नई एसयूवी को लॉन्च किया जाने वाला है और कंपनी ने इसके लिए बुकिंग लेना भी शुरू कर दिया है.

Maruti Suzuki Fronx SUV

Maruti Suzuki Fronx SUV

बलेनो हैचबैक पर आधारित

मारुति सुजुकी की नई फ्रॉन्क्स एसयूवी भारतीय सड़कों पर टेस्टिंग के दौरान कई बार स्पॉट हो चुकी है और अब इसका लॉन्च बहुत नजदीक आ चुका है. कंपनी आने वाले कुछ ही दिनों में नई कार की बिक्री शुरू करेगी. इसे देखते ही आपको मालूम हो जाता है कि ये एसयूवी बलेनो पर आधारित है. फ्रॉन्क्स के अगले और पिछले हिस्से में एलईडी हेडलैंप्स और टेललैंप्स दिए गए हैं, वहीं क्रिस्टल ब्लॉक पैटर्न के एलईडी डीआरएल काफी आकर्षक लगते हैं. इसके अलावा नेक्सवेव ग्रिल, झुकती हुई छत और पूरी तरह एलईडी कनेक्टेड आरसीएल दिए गए हैं.

Maruti Suzuki Fronx Cabin

Maruti Suzuki Fronx Cabin

जानदार फीचर्स से लैस एसयूवी

मारुति सुजुकी फ्रॉन्क्स के केबिन में कनेक्टेड कार तकनीक, 360-डिग्री कैमरा, वायरलेस चार्जर, 9-इंच एचडी स्मार्टप्ले प्रोप्लस इंफोटेनमेंट सिस्टम के साथ वायरलेस एप्पल कारप्ले और एंड्रॉइड ऑटो दिए गए हैं. सेफ्टी की बात करें तो यहां 6 एयरबैग्स, 3 पॉइंट ईएलआर सीटबेल्ट, ईएसपी के साथ हिल होल्ड असिस्ट, रोल ओवर मिटिगेशन, एबीएस के साथ ईबीडी और ब्रेक असिस्ट के अलावा आइसोफिक्स चाइल्ड सीट एंकर्स जैसे कई अन्य फीचर्स दिए गए हैं.

Maruti Suzuki Fronx

Maruti Suzuki Fronx

कितना दमदार है एसयूवी का इंजन

हुड के अंदर झांकें तो मारुति सुजुकी ने नई फ्रॉन्क्स के साथ दो इंजन विकल्प दिए हैं. इनमें से पहला इंजन 1.0-लीटर के-सीरीज टर्बो बूस्टरजेट है जो स्मार्ट हाइब्र्रिड तकनीक के साथ आता है. मारुति सुजुकी ने इस इंजन को 5-स्पीड मैनुअल और 6-स्पीड ऑटोमैटिक ट्रांशमिन के साथ पैडल शिफ्टर्स से लैस किया है. दूसरे नंबर पर 1.2-लीटर के-सीरीज डुअल जेट डुअल वीवीट इंजन आता है जो आइडल स्टार्ट स्टॉप तकनीक के साथ आता है. कंपनी ने कार के इस आधुनिक इंजन को 5-स्पीड मैनुअल और एजीएस ट्रांसमिशन के साथ आता है.

अंशुमन साकल्ले
अंशुमन साकल्ले author

अंशुमन साकल्ले जून 2022 से टाइम्स नाउ नवभारत (www.timesnowhindi.com/) में बतौर सीनियर स्पेशल करेस्पॉन्डेंट कार्यरत हैं। ये ईएमएमसी, दैनिक भास्कर, एनडी... और देखें

End of Article