ऑटो न्यूज़

Maruti Suzuki Swift 2024: कौन से वेरिएंट में क्या मिलता है खास, यहां मिलेगी पूरी जानकारी

मारुती सुजुकी देश की सबसे बड़ी कार निर्माता कंपनी है। हाल ही में कंपनी ने अपनी पसंदीदा हैचबैक स्विफ्ट की नई जनरेशन को भारत में लॉन्च कर दिया है। भारत में इस कार को 6.49 लाख की शुरुआती कीमत के साथ लॉन्च किया गया है और इसके 5 वेरिएंट उपलब्ध करवाए जाएंगे। आइये आपको बताते हैं कि कौन से वेरिएंट में आपको क्या खास देखने को मिलता है।

Image

मारुती सुजुकी स्विफ्ट 2024

Photo : Twitter

Maruti Suzuki Swift 2024: मारुती सुजुकी देश की सबसे बड़ी कार निर्माता कंपनी है। हाल ही में कंपनी ने अपनी पसंदीदा हैचबैक स्विफ्ट की नई जनरेशन को भारत में लॉन्च कर दिया है। भारत में इस कार को 6.49 लाख की शुरुआती कीमत के साथ पेश किया गया है और इस कार का टॉप वेरिएंट खरीदने के लिए आपको 9.64 लाख रुपये खर्च करने पड़ेंगे। कार के इंजन से लेकर बाहरी डिजाईन और इंटीरियर में भी काफी महत्त्वपूर्ण बदलाव किये गए हैं। भारत में इस कार के कुल 5 वेरिएंट पेश किये जाएंगे। कार की बुकिंग की शुरुआत हो चुकी है और आप मात्र 11,000 रुपये में इस कार को बुक कर सकते हैं। मात्र 8 दिनों के भीतर ही मारुती स्विफ्ट को 10,000 बुकिंग्स भी मिल चुकी हैं। आइये आपको बताते हैं कि कार के किस वेरिएंट में आपको क्या कुछ खास मिलता है।

मारुती सुजुकी स्विफ्ट LXi वेरिएंट: इस वेरिएंट में आपको हैलोजेन प्रोजेक्टर हेडलाइट मिलती है जबकि टेललाइट LED है। कार में आपको 6 एयरबैग, ABS के साथ-साथ ESP और EBD जैसे फीचर्स मिलते हैं। साथ ही इस वेरिएंट में हिल होल्ड असिस्ट, रिवर्स पार्किंग सेंसर, ISOFIX चाइल्ड सीट माउंट, स्पीड सेंसिंग डोर ऑटोमैटिक लॉक जैसे फीचर्स भी मिलते हैं। इस वेरिएंट में आपको AC मैन्युअल मिलता है और सभी खिडकियां पावर स्विच वाली मिलती हैं। रियर व्यू मिरर भी मैन्युअल है और रियर डिफॉगर और सिर्फ आगे वाली सीटों के हेडरेस्ट एडजस्टेबल मिलते हैं।

मारुती स्विफ्ट VXi वेरिएंट: पिछले वेरिएंट के अन्य फीचर्स के साथ इस वेरिएंट में आपको स्टीयरिंग व्हील कवर, रियर व्यू मिरर पर इंडिकेटर, रियर पार्सल ट्रे, 7 इंच की टचस्क्रीन वाला इंफोटेनमेंट सिस्टम, OTA अपडेट, स्टीयरिंग पर कंट्रोल, ब्लूटूथ कनेक्टिविटी, 4 स्पीकर, इलेक्ट्रिक रियर व्यू मिरर और टाइप A चार्जिंग पोर्ट जैसे फीचर्स भी मिलते हैं।

मारुती स्विफ्ट VXi (O): पिछले वेरिएंट के सभी फीचर्स के साथ-साथ इस वेरिएंट में आपको स्मार्ट चाभी, इंजन स्टार्ट/स्टॉप के लिए पुश बटन, कनेक्टेड कार फीचर्स, जिओ-फेंसिंग फीचर्स और एलेक्सा से संबंधित फीचर्स भी मिलते हैं।

मारुती स्विफ्ट ZXi: पिछले वेरिएंट के अन्य फीचर्स के साथ ही इस वेरिएंट में आपको LED प्रोजेक्टर हेडलैंप, LED DRL, एलॉय व्हील्स, हाइट एडजस्टेबल ड्राईवर सीट, 6 स्पीकर्स, वायरलेस चार्जर, रियर वाइपर और वाशर, ऑटोमैटिक हेडलाइट, ऑटोमैटिक AC, रियर AC वेंट्स, एडजस्टेबल रियर सीट हेडरेस्ट, और पीछे की तरफ भी USB पोर्ट्स की सुविधा मिलती है ।

मारुती स्विफ्ट ZXi+: पिछले वेरिएंट के सभी फीचर्स के साथ ही इस वेरिएंट में आपको फ्रंट LED फॉग लैंप, लैदर कवर वाला स्टीयरिंग व्हील, 9 इंच का स्मार्टप्ले वाला टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम, आर्केम साउंड सिस्टम, और क्रूज कंट्रोल का फीचर भी मिलता है।

pawan mishra
Pawan Mishra author

पवन कुमार मिश्रा Timesnowhindi.com के साथ फरवरी 2024 से बतौर सीनियर कॉपी एडिटर के रूप में जुड़े हैं। जन्म दिल्ली में हुआ और शिक्षा भी यहीं से पूरी की है। कारों से खास प्रेम है और ऑटोमोबाइल जगत से संबंधित हर छोटी-बड़ी अपडेट पर अपनी नजर रखते हैं और लोगों को गाड़ियों से संबंधित आवश्यक जानकारी प्रदान करते हैं। इसके साथ ही लोगों की आम समस्याओं और समस्याओं के समाधान के बारे में यूटिलिटी सेक्शन में भी लिखते हैं। संगीत में काफी रूचि है और व्यस्त न होने पर गाने गुनगुनाते या सुनते हुए नजर आते हैं। घूमने का भी काफी शौक है और प्रकृति से काफी लगाव भी। रामजस कॉलेज से हिंदी साहित्य में स्नातक की डिग्री प्राप्त की है और इससे पहले बिजनेसवर्ल्ड हिंदी में बतौर सब-एडिटर भी काम कर चुके हैं। पिछले 3.5 सालों से मीडिया इंडस्ट्री में मौजूद हैं।

और पढ़ें
End of Article