ऑटो न्यूज़

मार्केट में गर्मी बढ़ाने आ रही Baleno पर बेस्ड ये तगड़ी SUV, माइलेज छप्पर फाड़ कर

  • Authored by: अंशुमन साकल्ले
  • Updated Apr 11, 2023, 11:43 AM IST

Maruti Suzuki जल्द मार्केट में New Fronx SUV लॉन्च करने वाली है जिसे अभी से जोरदार बुकिंग्स मिलना शुरू हो गई है। कंपनी की ये एसयूवी लुक और स्टाइल के सथ फीचर्स के मामले में भी हाइटेक है और माइलेज भी तगड़ा है।

Image

कंपनी आने वाले कुछ ही दिनों में नई कार की बिक्री शुरू करेगी।

Photo : Times Now Digital
KEY HIGHLIGHTS
  • जल्द लॉन्च होगी मारुति सुजुकी फ्रॉन्क्स
  • जोरदार फीचर्स और छप्पर फाड़ माइलेज
  • Baleno पर आधारित है New Fronx SUV

Maruti Suzuki Set To Launch All New Fronx SUV In India: मारुति सुजुकी इसी हफ्ते भारतीय मार्केट में बिल्कुल नई फ्रॉन्क्स एसयूवी लॉन्च करने वाली है जो ग्राहकों की चहेती बलेनो हैचबैक पर आधारित है। इस नई कार को लॉन्च से पहले ही बंपर बुकिंग मिलना शुरू हो गई है और फ्रॉन्क्स के साथ जिम्नी एसयूवी भी बिक्री शुरू होने से पहले ही हिट हो गई हैं। कंपनी ने फ्रॉन्क्स एसयूवी के एक्सटीरियर और इंटीरियर को बेहतरीन स्टाइल और डिजाइन में तैयार किया है। मारुति सुजुकी नैक्सा के बैनर तले नई एसयूवी को लॉन्च किया जाने वाला है और कंपनी ने इसके लिए बुकिंग लेना भी शुरू कर दिया है।

Maruti Suzuki Fronx

Maruti Suzuki Fronx

बलेनो हैचबैक पर आधारित

मारुति सुजुकी की नई फ्रॉन्क्स एसयूवी भारतीय सड़कों पर टेस्टिंग के दौरान कई बार स्पॉट हो चुकी है और अब इसका लॉन्च बहुत नजदीक आ चुका है। कंपनी आने वाले कुछ ही दिनों में नई कार की बिक्री शुरू करेगी। इसे देखते ही आपको मालूम हो जाता है कि ये एसयूवी बलेनो पर आधारित है। फ्रॉन्क्स के अगले और पिछले हिस्से में एलईडी हेडलैंप्स और टेललैंप्स दिए गए हैं, वहीं क्रिस्टल ब्लॉक पैटर्न के एलईडी डीआरएल काफी आकर्षक लगते हैं। इसके अलावा नेक्सवेव ग्रिल, झुकती हुई छत और पूरी तरह एलईडी कनेक्टेड आरसीएल दिए गए हैं।

Maruti Suzuki Fronx Cabin

Maruti Suzuki Fronx Cabin

जानदार फीचर्स से लैस एसयूवी

मारुति सुजुकी फ्रॉन्क्स के केबिन में कनेक्टेड कार तकनीक, 360-डिग्री कैमरा, वायरलेस चार्जर, 9-इंच एचडी स्मार्टप्ले प्रोप्लस इंफोटेनमेंट सिस्टम के साथ वायरलेस एप्पल कारप्ले और एंड्रॉइड ऑटो दिए गए हैं। सेफ्टी की बात करें तो यहां 6 एयरबैग्स, 3 पॉइंट ईएलआर सीटबेल्ट, ईएसपी के साथ हिल होल्ड असिस्ट, रोल ओवर मिटिगेशन, एबीएस के साथ ईबीडी और ब्रेक असिस्ट के अलावा आइसोफिक्स चाइल्ड सीट एंकर्स जैसे कई अन्य फीचर्स दिए गए हैं। इस कार को लेकर रिपोर्ट्स में दावा किया गया है कि नई एसयूवी का माइलेज तगड़ा होगा और ये टाटा पंच से भी ज्यादा माइलेज देगी।

कितना दमदार है एसयूवी का इंजन

हुड के अंदर झांकें तो मारुति सुजुकी ने नई फ्रॉन्क्स के साथ दो इंजन विकल्प दिए हैं। इनमें से पहला इंजन 1.0-लीटर के-सीरीज टर्बो बूस्टरजेट है जो स्मार्ट हाइब्र्रिड तकनीक के साथ आता है। मारुति सुजुकी ने इस इंजन को 5-स्पीड मैनुअल और 6-स्पीड ऑटोमैटिक ट्रांशमिन के साथ पैडल शिफ्टर्स से लैस किया है। दूसरे नंबर पर 1.2-लीटर के-सीरीज डुअल जेट डुअल वीवीट इंजन आता है जो आइडल स्टार्ट स्टॉप तकनीक के साथ आता है। कंपनी ने कार के इस आधुनिक इंजन को 5-स्पीड मैनुअल और एजीएस ट्रांसमिशन के साथ आता है।

अंशुमन साकल्ले
अंशुमन साकल्ले author

अंशुमन साकल्ले जून 2022 से टाइम्स नाउ नवभारत (www.timesnowhindi.com/) में बतौर सीनियर स्पेशल करेस्पॉन्डेंट कार्यरत हैं। ये ईएमएमसी, दैनिक भास्कर, एनडी... और देखें

End of Article