ऑटो न्यूज़

Maruti नेक्सा कारों पर 3 लाख से ज्यादा की बचत का मौका, आज ही घर लाएं अपनी ड्रीम कार

अगर आप इस महीने एक नई कार खरीदने का मन बना रहे हैं तो ये जानकारी आपके काम की हो सकती है। मारुति की कारों पर बेनिफिट्स ऑफर किए जा रहे हैं।

Image

Maruti नेक्सा कारों पर 3 लाख से ज्यादा की बचत का मौका (Photo: Nexa)

अगर आप जुलाई 2026 में नई Maruti Suzuki Nexa Car खरीदने की योजना बना रहे हैं तो यह आपके लिए बेहतरीन मौका हो सकता है। कंपनी ने अपने Nexa शोरूम पर बिकने वाले कई लोकप्रिय मॉडलों पर आकर्षक डिस्काउंट और बेनिफिट्स की घोषणा की है। खास बात यह है कि कुछ मॉडलों पर ग्राहकों को 3 लाख रुपये से अधिक तक का कुल फायदा मिल सकता है। इन ऑफर्स में कैश डिस्काउंट, एक्सचेंज बोनस, स्क्रैपेज बोनस, लॉयल्टी बोनस और कॉर्पोरेट बेनिफिट्स शामिल हैं।

Maruti Grand Vitara पर मिलेगा जबरदस्त फायदा

सबसे ज्यादा फायदा Maruti Grand Vitara पर मिल रहा है। कंपनी इस मिड-साइज एसयूवी पर लगभग 3 लाख रुपये से अधिक तक की बचत का मौका दे रही है। इसमें 35,000 रुपये तक का कैश डिस्काउंट या लगभग 1.85 लाख रुपये तक का रोड टैक्स बेनेफिट, 50,000 से 65,000 रुपये तक का एक्सचेंज/स्क्रैपेज बोनस, 30,000 रुपये तक का लॉयल्टी बोनस और 10,000 रुपये का कॉर्पोरेट बोनस शामिल है।

Maruti Invicto पर भी धमाकेदार ऑफर

कंपनी की फ्लैगशिप एमपीवी Maruti Invicto पर भी ग्राहकों को 2.10 लाख रुपये तक का फायदा मिल सकता है। इस ऑफर में 50,000 रुपये का कैश डिस्काउंट, 1 लाख से 1.15 लाख रुपये तक का एक्सचेंज/स्क्रैपेज बोनस, 50,000 रुपये का लॉयल्टी बोनस और 10,000 रुपये का कॉर्पोरेट बोनस शामिल है।

Maruti Baleno पर 40 हजार तक के बेनेफिट्स

प्रीमियम हैचबैक Maruti Baleno खरीदने वालों के लिए भी अच्छी खबर है। इस कार पर कुल 40,000 रुपये तक के बेनेफिट्स दिए जा रहे हैं। इसमें 15,000 रुपये का कैश डिस्काउंट और 15,000 से 25,000 रुपये तक का एक्सचेंज या स्क्रैपेज बोनस शामिल है। वहीं, लोकप्रिय क्रॉसओवर Maruti Fronx पर ग्राहकों को 25,000 रुपये तक की बचत का मौका मिलेगा।

Maruti XL6 और Jimny पर भी ऑफर

अगर आप फैमिली एमपीवी खरीदना चाहते हैं, तो Maruti XL6 पर 45,000 रुपये तक के बेनिफिट्स मिल रहे हैं। इसी तरह ऑफ-रोड एसयूवी Maruti Jimny पर भी 45,000 रुपये तक का कैश डिस्काउंट उपलब्ध है। हालांकि, हाल ही में लॉन्च हुई Maruti e Vitara पर फिलहाल कोई ऑफर नहीं दिया जा रहा है।

हालांकि इस बात का खास ध्यान दें कि ये ऑफर्स शहर, डीलरशिप, स्टॉक और वेरिएंट के अनुसार अलग-अलग हो सकते हैं। साथ ही एक्सचेंज बोनस, स्क्रैपेज बेनिफिट और कॉर्पोरेट ऑफर का लाभ लेने के लिए कंपनी की निर्धारित शर्तों को पूरा करना आवश्यक होगा। इसलिए कार बुक करने से पहले अपने नजदीकी Nexa डीलरशिप पर ऑफर्स की पूरी जानकारी जरूर लें।

Shivani Kotnala
शिवानी कोटनालाauthor

शिवानी कोटनाला टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में सीनियर कॉपी एडिटर के पद पर कार्यरत हैं। पत्रकारिता के करियर में 3 साल से ज्यादा के अनुभव के साथ शिवानी ने बिजनेस और टेक से जुड़ी खबरों पर काम किया है। यूटीलिटी, शेयर बाजार, पर्सनल फाइनेंस, बैंकिंग से जुड़ी खबरों पर वह लगातार लिख रही हैं। शिवानी ने डिजिटल के साथ-साथ न्यूज एजेंसी में भी काम किया है।

और पढ़ें
End of Article