ऑटो न्यूज़

Renault Kwid Facelift से लेकर Maruti Suzuki Brezza Facelift तक, जुलाई में लॉन्च होंगी ये 6 शानदार कारें

इस महीने जुलाई में भारतीय ग्राहकों के लिए कार निर्माता कंपनियां 6 नए मॉडल पेश कर सकती हैं। इस लिस्ट में पहला नाम Renault Kwid Facelift का है।

Image

इस महीने लॉन्च होंगी 6 नई कार (Representative image)

Upcoming Car Launches in India: जुलाई का महीना भारतीय ऑटोमोबाइल बाजार के लिए बेहद खास रहने वाला है। महीने की शुरुआत के साथ ही कई बड़ी वाहन निर्माता कंपनियां अपनी नई कारों और एसयूवी को लॉन्च करने की तैयारी में हैं। इस बार एंट्री-लेवल हैचबैक से लेकर प्रीमियम एसयूवी और प्लग-इन हाइब्रिड मॉडल तक कई नए विकल्प ग्राहकों के सामने आने वाले हैं। आइए जल्दी से चेक कर लेते हैं कि इस महीने कौन-सी गाड़ियां पेश होने जा रही हैं-

Renault Kwid Facelift से होगी शुरुआत

जुलाई की शुरुआत 3 जुलाई को नई Renault Kwid Facelift की लॉन्चिंग से होगी। लंबे समय बाद इस हैचबैक को बड़ा डिजाइन अपडेट मिलने जा रहा है। नई Kwid में Y-शेप LED DRLs, स्प्लिट हेडलैंप, नया फ्रंट बंपर और SUV जैसा लुक देने वाली बॉडी क्लैडिंग देखने को मिलेगी।

Nissan Tekton की भी होगी एंट्री

9 जुलाई को Nissan अपनी नई SUV Tekton से पर्दा उठाएगी। यह SUV Renault Duster वाले प्लेटफॉर्म पर आधारित होगी, लेकिन इसका डिजाइन Nissan Patrol से प्रेरित होगा। इसमें 1.0-लीटर और 1.3-लीटर टर्बो-पेट्रोल इंजन मिलने की संभावना है।

MG लाएगी अपनी पहली Plug-in Hybrid SUV

16 जुलाई को JSW MG Motor India अपनी पहली Plug-in Hybrid SUV लॉन्च करेगी, जो अंतरराष्ट्रीय बाजार में बिकने वाली Wuling Starlight 560 पर आधारित होगी। इसमें 1.5-लीटर पेट्रोल इंजन और 20.5kWh बैटरी पैक का संयोजन मिलेगा। कंपनी का दावा है कि यह SUV केवल इलेक्ट्रिक मोड में लगभग 100 किलोमीटर तक चल सकती है, जबकि कुल ड्राइविंग रेंज 1,100 किलोमीटर से अधिक हो सकती है।

नई Brezza Facelift भी देगी दस्तक

23 जुलाई को Maruti Suzuki अपनी लोकप्रिय कॉम्पैक्ट SUV Brezza Facelift लॉन्च करेगी। अपडेटेड मॉडल में नया इंफोटेनमेंट सिस्टम, बेहतर ड्राइवर डिस्प्ले, वेंटिलेटेड फ्रंट सीटें, एम्बिएंट लाइटिंग और वायरलेस चार्जर मिलने की संभावना है। कंपनी मौजूदा 1.5-लीटर पेट्रोल इंजन के साथ 1.0-लीटर टर्बो-पेट्रोल इंजन का विकल्प भी पेश कर सकती है।

Honda ZR-V Hybrid और नई Hilux का भी इंतजार

Honda भी इसी महीने अपनी फ्लैगशिप SUV ZR-V Hybrid लॉन्च कर सकती है। इसमें 2.0-लीटर पेट्रोल-हाइब्रिड इंजन, प्रीमियम इंटीरियर, 12-स्पीकर ऑडियो सिस्टम, पैनोरमिक सनरूफ, 360-डिग्री कैमरा और Honda Sensing ADAS जैसे फीचर्स मिलने की उम्मीद है।

वहीं, Toyota भी नई Hilux को पेश करने की तैयारी में है। नई Hilux अपडेटेड IMV प्लेटफॉर्म पर आधारित होगी और इसमें पहले वाला 2.8-लीटर डीजल इंजन जारी रह सकता है। साथ ही इसके इंटीरियर और फीचर्स को पहले से ज्यादा प्रीमियम बनाया जाएगा।

Shivani Kotnala
शिवानी कोटनालाauthor

शिवानी कोटनाला टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में सीनियर कॉपी एडिटर के पद पर कार्यरत हैं। पत्रकारिता के करियर में 3 साल से ज्यादा के अनुभव के साथ शिवानी ने बिजनेस और टेक से जुड़ी खबरों पर काम किया है। यूटीलिटी, शेयर बाजार, पर्सनल फाइनेंस, बैंकिंग से जुड़ी खबरों पर वह लगातार लिख रही हैं। शिवानी ने डिजिटल के साथ-साथ न्यूज एजेंसी में भी काम किया है।

और पढ़ें
End of Article