ऑटो न्यूज़

डाउन पेमेंट जमा कर लें, जून में लॉन्च होगी नई Maruti Suzuki Jimny SUV; प्रोडक्शन हुआ शुरू

  • Authored by: अंशुमन साकल्ले
  • Updated May 12, 2023, 06:14 PM IST

Maruti Suzuki ने जून 2023 में लॉन्च होने वाली नई Jimny का प्रोडक्शन शुरू कर दिया है। कंपनी ने हाल में इस एसयूवी के लिए 25,000 बुकिंग्स भी हासिल कर ली हैं जिससे साबित होता है कि लॉन्च से पहले ही जिम्नी हिट हो गई है।

Image

कंपनी ने देश में जिम्नी 5-डोर एसयूवी का प्रोडक्शन शुरू कर दिया है।

KEY HIGHLIGHTS
  • Maruti Jimny का प्रोडक्शन शुरू
  • लॉन्च से पहले 25,000 बुकिंग मिलीं
  • जून 2023 में शुरू होगी इसकी बिक्री

Maruti Suzuki Jimny Production Begins: मारुति सुजुकी जून 2023 में नई जिम्नी एसयूवी लॉन्च करने वाली है जिसे पहली बार कंपनी ने ऑटो एक्सपो में पेश किया था। हाल में नई जिम्नी के लिए 25,000 बुकिंग्स भी मारुति ने हासिल कर ली हैं। अब कंपनी ने देश में जिम्नी 5-डोर एसयूवी का प्रोडक्शन शुरू कर दिया है। नैक्सा के बैनर तले लॉन्च होने वाली इस ऑफ-रोड एसयूवी को शानदार लुक और स्टाइल दिया गया है। इसका मुकाबला मार्केट की धाकड़ खिलाड़ी महिंद्रा थार से होने वाला है। इसके अलावा एसयूवी सेगमेंट की अन्य कई कारों से भी ये भिड़ने वाली है।

विदेशो के लिए भारत में प्रोडक्शन

मारुति सुजुकी की नई जिम्नी 5-डोर से इतर विदेशों में बिकने वाली जिम्नी को 3 दरवाजे दिए गए हैं और इसका उत्पादन भी भारत में ही किया जा रहा है। गौरतलब है कि देश में ग्राहकों को बड़े साइज की और एसयूवी लुक वाली कारों खूब पसंद आती हैं, ऐसे में कंपनी ने इसे लोगों की पसंद के हिसाब से तैयार किया है। 3-डोर मॉडल के मुकाबले भारत के मार्केट में आ रही जिम्नी साइज में बड़ी है और इसके केबिन में खूब सारी जगह बढ़े हुए व्हीलबेस के चलते मिलने वाली है।

इंजन और व्हीलबेस दोनों में धांसू

नई जिम्नी के 5-डोर वेरिएंट के साथ 3-डोर के मुकाबले लंबा व्हीलबेस मिलने वाला है। अलग से मिले दो दरवाजों से दूसरी कतार मिलने के अलावा केबिन का बूटस्पेस भी बेहतर होने वाला है। नई जिम्नी के साथ 1.5-लीटर नेचुरली एस्पिरेटेड पेट्रोल इंजन मिलेगा जो 103 बीएचपी ताकत बनाता है, ये इंजन 5-स्पीड मैनुअल और 4-स्पीड टॉर्क कन्वर्टर गियरबॉक्स से लैस होगा। कंपनी इस मॉडल के साथ सुजुकी का ऑलग्रिप प्रो 4डब्ल्यूडी सिस्टम देने वाली है जो मैनुअल ट्रांसफर और लो रेंज गियरबॉक्स के साथ आता है।

लगभग समान दिखते हैं दोनों मॉडल

मारुति सुजुकी ने एक्सपोर्ट होने वाली है और भारतीय मार्केट के लिए पेश की गई नई जिम्नी को दिखने में लगभग एक जैसा बनाया है। इसका प्रोफाइल बॉक्सी यानी किसी डिब्बे की तरह है। इसके अगले हिस्से में गोल हेडलैंप्स दिए गए हैं और अगले हिस्से में लगी ग्रिल से लेकर बड़े साइज के फैंडर्स इसे दिखने में और भी तगड़ा बनाते हैं। देश में जिप्सी की एक समय जोरदार मांग थी और इंडियन आर्मी में भी इसे इस्तेमाल किया जाता था। अब कंपनी ने इस एसयूवी को नए अवतार में वापस पेश किया है।

अंशुमन साकल्ले
अंशुमन साकल्लेauthor

अंशुमन साकल्ले जून 2022 से टाइम्स नाउ नवभारत (www.timesnowhindi.com/) में बतौर सीनियर स्पेशल करेस्पॉन्डेंट कार्यरत हैं। ये ईएमएमसी, दैनिक भास्कर, एनडीटीवी और जी न्यूज डिजिटल में काम करने के बाद संस्थान से जुड़े। इन्हें सभी मुख्य बीट्स पर काम करने का अनुभव है और ये 12 वर्ष से भी ज्यादा इसी पेशे में गुजार चुके हैं। एक्सपर्टीज की बात करें तो ऑटो और टेक से जुड़ी तमाम खबरों का जिम्मा यही संभाल रहे हैं। ऑन ग्राउंड रिपोर्ट हो या वीडियो या फिर गाड़ियों का रिव्यू, ये हमेशा अलग-अलग एंगल से खबरों को रोचक बनाने में कोई कसर नहीं छोड़ते। भोपाल के रहने वाले अंशुमन बड़े घुमक्कड़ हैं और ये देश की लगभग सभी प्रचलित जगहों पर अपनी मौजूदगी दर्ज कर चुके हैं। एनडीटीवी से लेकर अब तक इन्होंने सिर्फ ऑटोमोबाइल जगत से जुड़ी खबरों पर ही काम किया है, हालांकि कोर बीट से इतर चुनाव, बजट या किसी भी बडे इवेंट पर इन्हें बड़ी और महत्वपूर्ण खबरों की जिम्मेदारी भी दी जाती है। इन सबके अलावा राजनीति में भी इन्हें खासी दिलचस्पी है, यही वजह है कि मध्यप्रदेश की पॉलिटिक्स को ये बहुत गहराई से जानते हैं।

और पढ़ें
End of Article