Maruti Suzuki Ertiga Bookings: मारुति सुजुकी अर्टिगा का क्रेज भारतीय मार्केट में कम होता नजर नहीं आ रहा है। भले ही मुकाबले में आ चुकी किआ कारेंस अच्छा प्रदर्शन कर रही हो, लेकिन अब भी अर्टिगा ग्राहकों की पहली पसंद बनी हुई है। हाल में जानकारी मिल है कि दिसंबर 2023 तक अर्टिगा के लिए 67,000 से भी ज्यादा बुकिंग मिली हैं। इसके अलावा मारुति सुजुकी ने ये भी बताया है कि अर्टिगा के सीएनजी मॉडल का वेटिंग पीरियड इसके पेट्रोल मॉडल के मुकाबले कुछ ज्यादा है। बता दें कि फ्लीट मार्केट यानी टैक्सी के लिए अर्टिगा पसंदीदा विकल्प है और इसे यात्राओं के लिए खूब इस्तेमाल किया जाता है।
मौजूदा मॉडल की डिमांड
मारुति सुजुकी अर्टिगा के मौजूदा मॉडल को 2022 की शुरुआत में लाया गया था। ये पहली बार था जब मारुति सुजुकी ने अर्टिगा को सीएनजी वेरिएंट में भी पेश किया है जो एमपीवी के टॉप मॉडल जैडएक्सआई के साथ उपलब्ध कराया गया है। कंपनी ने अब तक इसमें कोई बदलाव नहीं किया है फिर भी इतनी जोरदार डिमांड बरकरार है। अर्टिगा को 4 मुख्य ट्रिम्स और 11 वेरिएंट्स में लॉन्च किया गया है और इनमें से तीन ऑटोमैटिक वेरिएंट शामिल हैं। ये ऑटोमैटिक वेरिएंट्स - वीएक्सआई, जैडएक्सआई और जैडएक्सआई प्लस, वहीं सीएनजी किटा दोनों टॉप मॉडल्स को मिली है।
नया मॉडल तहलका मचाएगा
मारुति सुजुकी ने नई अर्टिगा के साथ इंप्रूव्ड 1.5-लीटर डुअल वीवीटी इंजन दिया है जो इस एमपीवी की क्षमता और किफायत दोनों के हिसाब से तैयार किया गया है। इस इंजन के साथ 5-स्पीड मैनुअल ट्रांसमिशन मिला है, वहीं 4-स्पीड ऑटोमैटिक गियरबॉक्स की जगह अब 6-स्पीड ऑटोमैटिक ट्रांसमिशन ने ले ली है। इसके अलावा कंपनी ने यहां पैडल शिफ्टर्स भी दिए हैं। भारत में नई अर्टिगा का मुकाबला रेनॉ ट्राइबर और किआ कारेंस से हो रहा है। मारुति सुजुकी नई अर्टिगा को भी मार्केट में लाएगी जो बिक्री में चार चांद लगा देगी।
