ऑटो न्यूज़

Maruti Ciaz और XL6 कार खरीदना हुआ महंगा, लेकिन वेटिंग पीरियड पर नहीं पड़ा फर्क

  • Authored by: आशीष कुशवाहा
  • Updated Apr 10, 2023, 03:05 PM IST

Maruti Suzuki Ciaz, XL6 price hiked: मारुति सुजुकी ने अपने प्रीमियम डीलरशिप नेक्सा की अपनी लोकप्रिय एक्सएल6 एमपीवी और सियाज सेडान की कीमतों में वृद्धि की है। कंपनी ने कहा है कि कीमतों में बढ़ोतरी बढ़ती लागत और नए एमिशन नॉर्म्स के लागू होने की वजह से हुई है। मूल्य वृद्धि के बावजूद, दोनों मॉडलों के वेटिंग पीरियड में कोई फर्क नहीं दिख रहा है।

Image

मारुति सियाज।

KEY HIGHLIGHTS
  • XL6 कीकीमतों में 15,000 रुपये तक की वृद्धि
  • सियाज में 11,000 रुपये तक की हुई बढ़ोतरी



Maruti Suzuki Ciaz, XL6 price hiked: मारुति सुजुकी ने अपनी प्रीमियम डीलरशिप नेक्सा के तहत बेची जाने वाली अपनी दो लोकप्रिय कारों की कीमतों में बढ़ोतरी की है। इसमें मारुति सुजुकी XL6 एमपीवी और सियाज सेडान शामिल हैं। जिनकी कीमतों में क्रमश: 15,000 रुपये और 11,000 रुपये तक की बढ़ोतरी की गई है।

XL6 के सभी वेरिएंट की कीमत में 15,000 रुपये की एकसमान वृद्धि हुई है। बता दें XL6 1.5-लीटर K15C पेट्रोल इंजन से लैस है जो 102bhp की पावर और 137Nm का टॉर्क पैदा करता है। इसे पांच-स्पीड मैनुअल या छह-स्पीड टॉर्क कन्वर्टर ऑटोमैटिक ट्रांसमिशन के साथ जोड़ा गया है। कार जेटा मॉडल में CNG में भी उपलब्ध है। कीमतों में बदलाव के बाद, XL6 की कीमत 11.56 लाख रुपये (एक्स-शोरूम) से शुरू होगी।।

सियाज की इतनी बढ़ी कीमतें

वहीं दूसरी ओर, सियाज में K15B 1.5-लीटर पेट्रोल इंजन मिलता है और मैनुअल और ऑटोमैटिक दोनों गियरबॉक्स विकल्पों के साथ आता है। Maruti Suzuki का दावा है कि Ciaz डुअल-टोन वेरिएंट 20.65 kmpl (MT) और 20.04 kmpl (AT) का माइलेज देती है।

वेरिएंट वाइज कितनी बढ़ी कीमत

  • सिग्मा, अल्फा, अल्फा ऑटोमैटिक में 10,500 रुपये की बढ़ोतरी हुई है।
  • डेल्टा और डेल्टा ऑटोमेटिक में 6,500 रुपये की बढ़ोतरी हुई है।
  • जीटा और जीटा ऑटोमेटिक में 11,000 रुपये की बढ़ोतरी हुई है।

कीमत बढ़ाने के पीछे की वजह

मारुति सुजुकी इंडिया (MSI) ने 1 अप्रैल, 2023 से प्रभावी, अपने मॉडल की रेंज के लिए मूल्य वृद्धि की घोषणा की थी। वाहन निर्माता ने कीमत बढ़ाने के पीछे महंगाई और नए उत्सर्जन नियम के अनुरूप इंजन को बनाने में लगने वाले खर्च को बताया है। कीमतों में बढ़ोतरी का असर कंपनी के नेक्सा सब-ब्रांड के साथ-साथ ग्रैंड विटारा एसयूवी, वैगनआर और सेलेरियो के तहत बेचे जाने वाले एक्सएल6 और सियाज जैसे लोकप्रिय मॉडलों पर पड़ा है। बढ़ती कीमतों के बावजूद, लोकप्रिय मॉडलों की वेटिंग पीरियड कमी नहीं दिख रही है।

आशीष कुशवाहा
आशीष कुशवाहाauthor

<p>आशीष कुमार कुशवाहा Timesnowhindi.com में बतौर सीनियर कॉपी एडिटर काम कर रहे हैं। वह 2023 से Timesnowhindi.com के साथ जुड़े हैं। वह यहां शेयर बाजार, स्टॉक्स, IPO, पर्सनल फाइनेंस, बिजनेस न्यूज, कंपनी डेवलपमेंट, सक्सेस स्टोरी, यूटिलिटी, ऑटोमोबाइल, टेक्नोलॉजी और गैजेट से जुड़ी स्टोरी पर काम करते हैं। उनके पास पिछले 3 साल के भारतीय बजट को भी कवर करने का एक्सपीरियंस है। उनके पास ऑटो एक्सपो 2023 को कवर करने का अनुभव है। इसके अलावा ग्राउंड की स्टोरी और रिसर्च बेस्ड स्टोरी करने में विशेष रुचि रखते हैं। उनके पास डिजिटल मीडिया में कुल 3 साल से ज्यादा का एक्सपीरियंस है। इससे पहले इन्होंने वन इंडिया, दैनिक भास्कर डिजिटल में काम किया है। इन्होंने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, भोपाल से मीडिया में पोस्ट ग्रेजुएशन की पढ़ाई की है। वहीं ग्रेजुएशन की पढ़ाई रानी दुर्गावती विश्वविद्यालय जबलपुर से मास कम्यूनिकेशन में की है। उन्हें शुरू से ही डिबेट करने, सामाजिक मुद्दों पर बात करने और शेयर बाजार में रुचि थी। उन्हें बचपन से ही अखबार के संपादकीय पेज और न्यूज पढ़ने का सौख था। स्कूल के समय उन्होंने कई क्विज कंपटीशन में भी हिस्सा लिया और प्राइज जीते हैं।</p>

और पढ़ें
End of Article