Maruti Suzuki Brezza Vs Mahindra XUV 3XO: पिछले कुछ समय के दौरान भारत में SUVs की पसंद लगातार बढ़ रही है। अब हाल ही में महिंद्रा ने अपनी नई कॉम्पैक्ट-SUV, XUV 3XO को भारत में लॉन्च कर दिया है। लॉन्च होने के बाद से ही इस कार को टाटा नैक्सॉन, ह्यून्दे वेन्यू और किआ सोनेट के मुकाबले के रूप में देखा जा रहा है। लेकिन महिंद्रा XUV 3XO के कम्पटीशन की लिस्ट लंबी है और इसमें देश की सबसे बड़ी कार निर्माता कंपनी मारुती सुजुकी की ब्रेजा का नाम भी है। आइये जानते हैं कि दोनों ही कारों में क्या अंतर मौजूद हैं और किस कार में आपको क्या कुछ खास देखने को मिलता है।
कीमत और इंजन
मारुती सुजुकी ब्रेजा की शुरुआती कीमत 8.34 लाख रुपये है और इसका टॉप मॉडल खरीदने के लिए आपको लगभग 13.98 लाख रुपये खर्च करने पड़ते हैं। वहीं भारतीय मार्केट में हाल ही में एंट्री लेने वाली महिंद्रा XUV 3XO की शुरुआती कीमत 7.49 लाख रुपये है और इसका टॉप मॉडल खरीदने के लिए आपको 15.49 लाख रुपये खर्च करने पड़ते हैं। इंजन की बात करें तो मारुती सुजुकी ब्रेजा में आपको 1.5 लीटर का पेट्रोल इंजन मिलता है जो 101 हॉर्सपावर की ताकत जनरेट कर सकता है। दूसरी तरफ महिंद्रा XUV 3XO में आपको 1.2 लीटर का एम स्टेलियन इंजन मिलता है जो 110 हॉर्सपावर की ताकत जनरेट कर सकता है।
ब्रेजा बनाम XUV 3XO: अन्य फीचर्स
जहां ब्रेजा में आपको एक एनालोग इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर देखने को मिलता है वहीं XUV 3XO में डिजिटल-एनालोग इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर देखने को मिलता है। XUV 3XO में आपको 10.24 इंच का टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम मिलता है जबकि मारुती सुजुकी ब्रेजा में आपको 9 इंच का स्मार्टप्ले सिस्टम वाला इंफोटेनमेंट सिस्टम मिलता है। इसके अलावा दोनों ही कारों में आपको अधिकतर फीचर्स सामान्य ही देखने को मिलते हैं।
