ऑटो न्यूज़

Mahindra XUV 700: आ गया एक्सयूवी700 का नया वेरिएंट, कम कीमत में प्रीमियम फीचर्स

महिंद्रा की SUVs को भारत में काफी पसंद किया जाता है और महिंद्रा XUV700 (Mahindra XUV 700 New Variant) भी ऐसी ही एक SUV है। अब हाल ही में कंपनी ने अपनी इस जबरदस्त फीचर्स वाली SUV के नए वेरिएंट को लॉन्च किया है। यह नया वेरिएंट AX5 सेलेक्ट वेरिएंट है और इसकी कीमत 16.89 लाख 18.99 लाख रुपये के बीच है। यह वेरिएंट XUV700 के AX5 और AX3 वेरिएंट के बीच मौजूद है और काफी प्रीमियम फीचर्स भी प्रदान करता है।

Image

आ गया एक्सयूवी700 का नया वेरिएंट, कम कीमत में प्रीमियम फीचर्स

Photo : BCCL

Mahindra XUV 700: भारत में SUVs को काफी पसंद किया जाने लगा है। भारतीय कार निर्माता कंपनी महिंद्रा कि SUVs ने मार्केट में एक अलग ही जगह बनाई है। महिंद्रा XUV700 (Mahindra XUV 700 New Variant) भी ऐसी ही एक SUV है जो एडवांस्ड फीचर्स से लैस है। अब हाल ही में कंपनी ने कार का नया वेरिएंट पेश किया है। यह वेरिएंट AX3 और AX5 वेरिएंट के बीच पेश किया गया है और कंपनी ने इस वेरिएंट के विभिन्न मॉडल्स के लिए 16.89 लाख से 18.99 लाख रुपये की प्राइस रेंज तय की है। आइये जानते हैं महिंद्रा XUV700 के इस नए वेरिएंट में क्या कुछ खास होगा।

नए वेरिएंट में क्या कुछ है खास?

AX5 सेलेक्ट (AX5 S) वेरिएंट सिर्फ 7 सीटर ऑप्शन में ही मौजूद है। हालांकि कार के इस वेरिएंट में आपको 2 लीटर टर्बो पेट्रोल इंजन के साथ-साथ 2.2 लीटर का टर्बो डीजल इंजन भी दिया गया है। लाइनअप के मामले में XUV700 का नया वेरिएंट AX5 वेरिएंट से बेशक नीचे है, लेकिन इस वेरिएंट में आपको AX5 वाले प्रीमियम फीचर्स भी देखने को मिलते हैं। इसका सीधा मतलब ये है कि अब आपके पास कम कीमत में बेहतर और ज्यादा प्रीमियम फीचर्स प्राप्त करने का ऑप्शन है।

नए वेरिएंट में किस मॉडल की कितनी है कीमत?

XUV 700 के नए AX5 S वेरिएंट का मैन्युअल ट्रांसमिशन वाला पेट्रोल मॉडल खरीदने पर आपको 16.89 लाख रुपये खर्च करने होंगे। वहीं अगर आप इस वेरिएंट का पेट्रोल AT यानी ऑटोमैटिक मॉडल खरीदते हैं तो इसके लिए आपको 18.49 लाख रुपये खर्च करने होंगे। AX5 S वेरिएंट के पेट्रोल MT E मॉडल को खरीदने के लिए 17.39 लाख रुपये, डीजल मैन्युअल ट्रांसमिशन मॉडल को खरीदने के लिए 17.49 लाख रुपये, 185PS की ताकत जनरेट करने वाले डीजल मैन्युअल वेरिएंट के लिए 17.99 लाख रुपये और डीजल ऑटोमैटिक के लिए 18.99 लाख रुपये खर्च करने होंगे।

pawan mishra
Pawan Mishra author

पवन कुमार मिश्रा Timesnowhindi.com के साथ फरवरी 2024 से बतौर सीनियर कॉपी एडिटर के रूप में जुड़े हैं। जन्म दिल्ली में हुआ और शिक्षा भी यहीं से पूरी की है। कारों से खास प्रेम है और ऑटोमोबाइल जगत से संबंधित हर छोटी-बड़ी अपडेट पर अपनी नजर रखते हैं और लोगों को गाड़ियों से संबंधित आवश्यक जानकारी प्रदान करते हैं। इसके साथ ही लोगों की आम समस्याओं और समस्याओं के समाधान के बारे में यूटिलिटी सेक्शन में भी लिखते हैं। संगीत में काफी रूचि है और व्यस्त न होने पर गाने गुनगुनाते या सुनते हुए नजर आते हैं। घूमने का भी काफी शौक है और प्रकृति से काफी लगाव भी। रामजस कॉलेज से हिंदी साहित्य में स्नातक की डिग्री प्राप्त की है और इससे पहले बिजनेसवर्ल्ड हिंदी में बतौर सब-एडिटर भी काम कर चुके हैं। पिछले 3.5 सालों से मीडिया इंडस्ट्री में मौजूद हैं।

और पढ़ें
End of Article