Mahindra SUVs: भारत में SUVs की पसंद में लगातार इजाफा देखने को मिल रहा है। महिंद्रा भारतीय कार निर्माता कंपनी है और इसे इसकी दमदार और फीचर लोडेड SUVs के लिए ही जाना जाता है। अब हाल ही में महिंद्रा ने अपनी कारों की कीमतों में बढ़ोत्तरी की है। महिंद्रा ने स्कॉर्पियो N की कीमत में 25,000 रुपये की बढ़ोत्तरी की है। इसके साथ ही महिंद्रा बोलेरो नियो और महिंद्रा थार की कीमतों में भी बढ़ोत्तरी की गई है।
क्या हैं नई कीमतें?
महिंद्रा बोलेरो नियो की कीमत में 14,000 रुपये तो महिंद्रा थार की कीमत में 10,000 रुपये की बढ़ोत्तरी की गई है। इस बढ़ोत्तरी के बाद महिंद्रा स्कॉर्पियो N की शुरुआती कीमत अब 13.85 लाख रुपये हो गई और कार के टॉप मॉडल को खरीदने के लिए आपको 24.54 लाख रुपये खर्च करने पड़ेंगे। साथ ही महिंद्रा बोलेरो नियो की शुरुआती कीमत अब 9,94,600 रुपये हो गई है जबकि महिंद्रा थार की शुरुआती कीमत अब 11.35 लाख हो गई है।
तीन कारें, तीनों जबरदस्त
सबसे पहले स्कॉर्पियो N की बात कर लेते हैं। यह आइकॉनिक SUV स्कॉर्पियो का जबरदस्त मॉडल है और इसSUV की बदौलत ही भारत में महिंद्रा की कारों की बिक्री में जबरदस्त इजाफा देखने को मिला है। इसके बाद महिंद्रा बोलेरो नियो है और भारत में यह कार 4 वेरिएंट में उपलब्ध है। बोलेरो नियो के N4 और N8 वेरिएंट की कीमतों में 5000-10,000 रुपये तक की बढ़ोत्तरी की गई है। महिंद्रा थार, कंपनी की सबसे पॉपुलर कारों में से एक है और यह भारत में मौजूद सबसे जबरदस्त ऑफ रोडिंग कार भी है। इसकी कीमत में 10,000 रुपये की बढ़ोत्तरी हुई है। यह बढ़ोत्तरी केवल कार के LX हार्ड टॉप पेट्रोल AT रियर व्हील ड्राइव, AX(O), हार्ड टॉप डीजल MT रियर व्हील ड्राइव और LX हार्ड टॉप डीजल MT रियर व्हील ड्राइव वेरिएंट पर ही की गई है।
