ऑटो न्यूज़

Mahindra Thar 5 Door: टेस्टिंग के दौरान नजर आई 5 डोर थार, जानिये क्या कुछ होगा खास

भारतीय कार मार्केट में महिंद्रा थार का अपना विशेष स्थान है। यह भारत में मौजूद सबसे काबिल ऑफ रोड कारों में से एक है और फिलहाल ज्यादातर लोग महिंद्रा थार के 5 डोर वेरिएंट का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। हाल ही में इस कार को टेस्टिंग के दौरान स्पॉट किया गया है। आइये जानते हैं इस कार में आपको क्या कुछ खास देखने को मिल सकता है।

Image

टेस्टिंग के दौरान नजर आई 5 डोर थार, जानिये क्या कुछ होगा खास

Mahindra Thar 5 Door: भारत में पिछले कुछ समय के दौरान SUVs की पसंद में लगातार इजाफा हुआ है। महिंद्रा थार उन कुछ चुनिन्दा कंपनियों में से है जिसकी ज्यादातर SUVs को भारत में पसंद किया जाता है। महिंद्रा थार भारत की सबसे काबिल ऑफ-रोड कार है और इस कार ने मार्केट में अपने लिए एक विशेष जगह बना रखी है। फिलहाल ज्यादातर लोग महिंद्रा थार के 5 डोर वेरिएंट का इंतजार कर रहे हैं। अब हाल ही में महिंद्रा थार 5 डोर को टेस्टिंग के दौरान स्पॉट किया गया है। रिपोर्ट्स की मानें तो जल्द ही इस कार को भारत में लॉन्च किया जा सकता है। भारत में यह कार मारुती सुजुकी जिम्नी और फोर्स गुरखा से मुकाबला करेगी। आइये जानते हैं महिंद्रा थार 5 डोर में आपको क्या कुछ खास मिल सकता है।

क्या कुछ है नया?

महिंद्रा थार 5 डोर के डिजाईन में बहुत से एलिमेंट थार अरमाडा से मिलते जुलते हैं। कार के पिछले बंपर में काले और पीले रंग के स्टीकर्स देखने को मिलते हैं। महिंद्रा थार 5 डोर को पुणे में टेस्टिंग के दौरान देखा गया है और रिपोर्ट्स के अनुसार ARAI द्वारा कार के सेफ्टी और एमिशन से संबंधित कारकों की टेस्टिंग की जा रही है। कार में 18 इंच के नए डायमंड कट एलॉय व्हील्स भी देखने को मिलते हैं। कार का डिजाईन काफी बॉक्सी है और रूफलाइन भी फ्लैट है।

इंटीरियर में क्या है नया?

कार के इंटीरियर की बात करें तो नए डिजाईन वाला डैशबोर्ड देखने को मिलता है। इसके साथ ही कार में आपको टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम देखने को मिलता है और कार का इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर भी डिजिटल ही है। रिपोर्ट्स की मानें तो फोर्स गुरखा की तरह ही महिंद्रा थार 5 दूर भी एक 7 सीटर हो सकती है। माना यह भी जा रहा है कि कार में कनेक्टेड कार फीचर्स भी देखने को मिल सकते हैं। भारत में इस कार को अगस्त में लॉन्च किया जा सकता है।

pawan mishra
Pawan Mishra author

पवन कुमार मिश्रा Timesnowhindi.com के साथ फरवरी 2024 से बतौर सीनियर कॉपी एडिटर के रूप में जुड़े हैं। जन्म दिल्ली में हुआ और शिक्षा भी यहीं से पूरी की है। कारों से खास प्रेम है और ऑटोमोबाइल जगत से संबंधित हर छोटी-बड़ी अपडेट पर अपनी नजर रखते हैं और लोगों को गाड़ियों से संबंधित आवश्यक जानकारी प्रदान करते हैं। इसके साथ ही लोगों की आम समस्याओं और समस्याओं के समाधान के बारे में यूटिलिटी सेक्शन में भी लिखते हैं। संगीत में काफी रूचि है और व्यस्त न होने पर गाने गुनगुनाते या सुनते हुए नजर आते हैं। घूमने का भी काफी शौक है और प्रकृति से काफी लगाव भी। रामजस कॉलेज से हिंदी साहित्य में स्नातक की डिग्री प्राप्त की है और इससे पहले बिजनेसवर्ल्ड हिंदी में बतौर सब-एडिटर भी काम कर चुके हैं। पिछले 3.5 सालों से मीडिया इंडस्ट्री में मौजूद हैं।

और पढ़ें
End of Article