ऑटो न्यूज़

बवाल है महिंद्रा स्कॉर्पियो N का नया एडवेंचर एडिशन, जानिये क्या कुछ है खास

महिंद्रा स्कॉर्पियो N को एक दमदार SUV के रूप में जाना जाता है। अब हाल ही में स्कॉर्पियो N का नया एडवेंचर एडिशन दक्षिण अफ्रीका में लॉन्च कर दिया गया है। स्कॉर्पियो N के एडवेंचर एडिशन में आपको नए बंपर से लेकर, एलॉय, टायर और अन्य कई भारी भरकम अपग्रेड्स देखने को मिलते हैं। ये सभी अपग्रेड कार को पहले से ज्यादा रफ और टफ लुक देते हैं।

Image

बवाल है महिंद्रा स्कॉर्पियो N का नया एडवेंचर एडिशन

Photo : Times Now Digital

Mahindra Scorpio N Adventure Edition: भारत में SUVs को काफी पसंद किया जाने लगा है और ऐसी ही एक SUV महिंद्रा स्कॉर्पियो N भी है। यह एक 7 सीटर SUV है जिसमें आपको शानदार ऑफ-रोड फीचर्स भी मिलते हैं। अब हाल ही में महिंद्रा ने इस कार का एडवेंचर एडिशन शोकेस किया है। यह स्पेशल वेरिएंट सिर्फ दक्षिण भारतीय मार्केट में मिलेगा और लुक्स के मामले में यह पहले से काफी रफ और टफ नजर आती है। स्कॉर्पियो N एडवेंचर एडिशन में आपको नए बंपर, टायर और एलॉय भी देखने को मिलते हैं। इन सभी अपग्रेड्स की बदौलत कार पहले से काफी ज्यादा मस्कुलर नजर आती है। आइये जानते हैं महिंद्रा स्कॉर्पियो N के इस नए एडवेंचर एडिशन में और क्या-क्या खास है?

बाहर क्या कुछ बदला

कार में बाहर की तरफ अब आपको पहले से छोटे बंपर देखने को मिलते हैं और इन्हें मेटल से तैयार किया गया है। कार के सामने वाले बम्पर में आपको टो-बार, रिकवरी हुक, हाई लिफ्ट जैक पॉइंट और लाइट्स भी देखने को मिलती हैं। इन सभी अपग्रेड्स के बाद स्कॉर्पियो N को किसी भी तरह की सड़क पर बहुत ही आसानी से चलाया जा सकता है।

और क्या-क्या बदला?

स्कॉर्पियो N एडिशन में पूरी तरह ब्लैक रंग वाली एक रूफ-रैक भी देखने को मिलती है और इसके साथ ही कार में आपको नए 18 इंच के एलॉय व्हील्स देखने को मिलते हैं। कार में लगे ये व्हील्स ऑल-टेरेन टायर्स हैं। कार में पीछे कि तरफ नए बम्पर को छोड़कर कुछ भी नया नहीं है। कार में अभी भी 2.2 लीटर का एमहॉक डीजल इंजन मिलता है जो 172 हॉर्सपावर की ताकत जनरेट करता है।

pawan mishra
Pawan Mishra author

पवन कुमार मिश्रा Timesnowhindi.com के साथ फरवरी 2024 से बतौर सीनियर कॉपी एडिटर के रूप में जुड़े हैं। जन्म दिल्ली में हुआ और शिक्षा भी यहीं से पूरी की है। कारों से खास प्रेम है और ऑटोमोबाइल जगत से संबंधित हर छोटी-बड़ी अपडेट पर अपनी नजर रखते हैं और लोगों को गाड़ियों से संबंधित आवश्यक जानकारी प्रदान करते हैं। इसके साथ ही लोगों की आम समस्याओं और समस्याओं के समाधान के बारे में यूटिलिटी सेक्शन में भी लिखते हैं। संगीत में काफी रूचि है और व्यस्त न होने पर गाने गुनगुनाते या सुनते हुए नजर आते हैं। घूमने का भी काफी शौक है और प्रकृति से काफी लगाव भी। रामजस कॉलेज से हिंदी साहित्य में स्नातक की डिग्री प्राप्त की है और इससे पहले बिजनेसवर्ल्ड हिंदी में बतौर सब-एडिटर भी काम कर चुके हैं। पिछले 3.5 सालों से मीडिया इंडस्ट्री में मौजूद हैं।

और पढ़ें
End of Article