ऑटो न्यूज़

इस धाकड़ आर्मी व्हीकल को देख थर-थर कांपेंगे दुश्मन, महिंद्रा ने शुरू की डिलीवरी

Mahindra Defence Armado ALSV: महिंद्रा 'Armado' आर्मर्ड लाइट स्पेशलिस्ट व्हीकल एक लाइट आर्मर्ड स्पेशियलिस्ट व्हीकल है जिसे सैन्य और रक्षा बलों द्वारा उपयोग किए जाने के लिए बनाया गया है।

Image

धाकड़ आर्मी व्हीकल की महिंद्रा ने शुरू की डिलीवरी

Photo : BCCL
KEY HIGHLIGHTS
  • महिंद्रा ने शुरू की Armado की डिलिवरी
  • गोला-बारूद के अलावा 400 किलो लोड की क्षमता
  • अधिकतम रफ्तार है 120 किमी प्रति घंटा

Mahindra Defence Armado ALSV: महिंद्रा ग्रुप (Mahindra Group) की महिंद्रा डिफेंस सिस्टम्स (Mahindra Defence Systems) ने विशेष रूप से भारतीय सशस्त्र बलों (Indian Armed Forces) के लिए तैयार आर्मर्ड लाइट स्पेशलिस्ट व्हीकल (ALSV) 'आर्माडो' (Armado) की डिलीवरी शुरू कर दी है। महिंद्रा ग्रुप के चेयरमैन आनंद महिंद्रा (Anand Mahindra) ने इस विशेष उपलब्धि का ऐलान करते हुए एक ट्वीट किया है।

क्या है आर्माडो की खूबी

महिंद्रा 'Armado' आर्मर्ड लाइट स्पेशलिस्ट व्हीकल एक लाइट आर्मर्ड स्पेशियलिस्ट व्हीकल है जिसे सैन्य और रक्षा बलों द्वारा उपयोग किए जाने के लिए बनाया गया है। आधिकारिक वेबसाइट के अनुसार, मॉड्यूलर टाइप व्हीकल एफिशिएंट मैंटेनेंस की सुविधा देता है और इसे कई तरह के ऑपरेशनल रोल्स के लिए अपग्रेड या कॉन्फिगर किया जा सकता है। ये एएलएसवी बी7, STANAG लेवल II तक बैलिस्टिक प्रोटेक्शन प्रदान करता है।

mahindra defence vehicle

महिंद्रा आर्माडो

400 किलो लोड की क्षमता

ये स्पेशल एएलएसवी व्हीकल STANAG लेवल I बैलिस्टिक्स और ब्लास्ट के अनुसार चालक दल के चार सदस्यों के लिए फ्रंट, साइड और रियर में प्रोटेक्टेड मोबिलिटी प्रोवाइड करता है, जिसमें क्रू कंपार्टमेंट के अंदर हथियारों और गोला-बारूद के लिए पर्याप्त स्टोरेज स्पेस और अतिरिक्त 400 किलोग्राम कार्गो लोड-ले जाने की क्षमता होती है। आर्माडो को STANAG-II बैलिस्टिक तक अपग्रेड किया जा सकता है।

mahindra defence vehicle

महिंद्रा आर्माडो

कैसा है इंजन

महिंद्रा आर्माडो में 3.2-लीटर डीजल इंजन है जो 215 एचपी की पावर जनरेट करता है और एक ऑटोमैटिक ट्रांसमिशन के साथ आता है। इसमें 1,000 किलो पेलोड क्षमता के साथ फ्रंट और रियर डिफरेंशियल लॉक्स के साथ स्टैंडर्ड 4X4, सेल्फ रिकवरी विंच और सेंट्रल टाइप इन्फ्लेशन सिस्टम के साथ हाई ट्रैवल ऑल-व्हील इंडिपेंडेंट सस्पेंशन भी मौजूद है।

और क्या हैं फीचर्स

एएलएसवी में सेल्फ-क्लीनिंग-टाइप एग्जॉस्ट स्कैवेंजिंग और रेगिस्तान जैसे धूल भरे क्षेत्र के लिए एयर फिल्ट्रेशन सिस्टम भी है। आर्माडो की अधिकतम गति 120 किमी प्रति घंटा है और यह 12 सेकंड में 0 से 60 किमी प्रति घंटे की रफ्तार पर पहुंच सकता है। इसमें सभी पांच पहियों पर 50 किमी रन-फ्लैट सिस्टम के साथ फुल जीवीडब्ल्यू में पार्किंग ब्रेक होल्डिंग क्षमता के साथ 30 डिग्री की ग्रेडेबिलिटी है।

Kashid Hussain
काशिद हुसैन author

<p>काशिद हुसैन अप्रैल 2023 से Timesnowhindi.Com (टाइम्स नाउ नवभारत) के साथ काम कर रहे हैं। यहां पर वे सीनियर कॉरेस्पोंडेंट हैं। टाइम्स नाउ नवभारत की बिजनेस टीम में वह शेयर मार्केट, म्यूचुअल फंड और आर्थिक जगत से जुड़ी सभी तरह की स्टोरी और वेब स्टोरी करते हैं। रिसर्च आधारित स्टोरी के लिए नए एंगल तलाश करना और रीडर्स की रुचि के अनुसार कॉपी लिखने पर फोकस रहता है। शेयर बाजार में खास रुचि है और इससे जुड़ी रियल टाइम खबरें कम समय में लगाने में विशेषज्ञता है। मीडिया में काम करने का 8 वर्षों का अनुभव है, जिसमें गुडरिटर्न्स और शेयर मंथन वेबसाइटों के अलावा निवेश मंथन पत्रिका में भी काम किया है। दिल्ली यूनिवर्सिटी से हिंदी पत्रकारिता में ग्रेजुएशन के बाद आईआईएमसी, नई दिल्ली से रेडियो एंव टेलीविजन में पोस्ट ग्रेजुएशन की है। ग्रेजुएशन के दौरान सहारा समय और सिटी न्यूज में इंटर्नशिप के साथ-साथ अखबार और वेबसाइट के लिए लिखना शुरू कर दिया था। काशिद को किताबें पढ़ना, फिल्में देखना और क्रिकेट में रुचि है। बिजनेस के अलावा खेल जगत और इंटरनेशनल खबरों में भी रुचि है।<br></p>

और पढ़ें
End of Article