ऑटो न्यूज़

पंच और एक्सटर के मुकाबले किआ भारत ला रही नई क्लाविस कॉम्पैक्ट एसयूवी, किफायती होगी कार

  • Authored by: अंशुमन साकल्ले
  • Updated Jan 20, 2024, 03:01 PM IST

Kia India 2024 के अंत तक New Compact SUV का ग्लोबल डेब्यू करने वाली है जिसका नाम Clavis होगा। अनुमान है कि इसे पेट्रोल के साथ हाइब्रिड और इलेक्ट्रिक पावरट्रेन विकल्पों में भी उपलब्ध कराया जाएगा।

Image

इसकी बिक्री 2025 की शुरुआती तिमाही में शुरू होने का अनुमान है।

Photo : Times Now Digital
KEY HIGHLIGHTS
  • किआ ला रही नई कॉम्पैक्ट एसयूवी
  • 2024 के अंत तक होगा ग्लोबल डेब्यू
  • एक्सटर से है क्लाविस का मुकाबला

Kia Clavis Compact SUV: किआ इंडिया ने हाल में सॉनेट कॉम्पैक्ट एसयूवी का फेसलिफ्ट मॉडल लॉन्च किया है और अब कंपनी नई सब-4 मीटर कॉम्पैक्ट एसयूवी पर काम कर रही है। इसका कोडनेम फिलहाल एवाय है और सूत्रों की मानें तो इस कार को क्लाविस नाम से बाजार में उतारा जाएगा। हालिया रिपोर्ट्स में ये भी सामने आया है कि नई कार मेड इन इंडिया होगी जिसका ग्लोबल डेब्यू 2024 के अंत तक होने की संभावना है। इसकी बिक्री 2025 की शुरुआती तिमाही में शुरू होने का अनुमान है। कयास लगा जा रहे हैं कि पेट्रोल इंजन के अलावा कंपनी नई क्लाविस को इलेक्ट्रिक और हाइब्रिड पावरट्रेन विकल्पों में भी पेश करेगी।

पहले कौन सा मॉडल आएगा

किआ इंडिया यहां के मार्केट में इलेक्ट्रिक से पहले फ्यूल से चलने वाला मॉडल लॉन्च करेगी, इसके साथ हाइब्रिड भी लॉन्च किया जा सकता है। किआ क्लाविस का इलेक्ट्रिक वेरिएंट इसी मॉडल पर आधारित होगा। कुल मिलाकर ये कहा जा सकता है कि किआ अपनी सिस्टर कंपनी ह्यून्दे की सुपरहिट हो चुकी एक्सटर के मुकाबले में ये कार लाना चाह रही है। किआ इंडिया सालाना इस कॉम्पैक्ट एसयूवी की 1 लाख यूनिट बनाने का प्लान लेकर चल रही है जिसका 80 फीसदी हिस्सा ईंधन से चलने वाला होगा।

जोरदार होगा मुकाबला

किआ भारतीय मार्केट में मजबूत पकड़ बना चुकी है और अब सबसे ज्यादा पसंद किए जाने वाले कॉम्पैक्ट एसयूवी सेगमेंट में भी एंट्री करेगी। यानी टाटा पंच से लेकर ह्यून्दे एक्सटर और कई अन्य दमदार कारों से इसका मुकाबला होगा। नई क्लाविस कॉम्पैक्ट एसयूवी के साथ कंपनी बिक्री में जोरदार इजाफे की उम्मीद लेकर चल रही है। इस कार के साथ कंपनी 1-लीटर पेट्रोल और 1.2-लीटर पेट्रोल इंजन दे सकती है, इसके अलावा टॉप मॉडल में 1.0-लीटर टर्बो पेट्रोल इंजन का विकल्प भी दिया जा सकता है।

अंशुमन साकल्ले
अंशुमन साकल्लेauthor

अंशुमन साकल्ले जून 2022 से टाइम्स नाउ नवभारत (www.timesnowhindi.com/) में बतौर सीनियर स्पेशल करेस्पॉन्डेंट कार्यरत हैं। ये ईएमएमसी, दैनिक भास्कर, एनडीटीवी और जी न्यूज डिजिटल में काम करने के बाद संस्थान से जुड़े। इन्हें सभी मुख्य बीट्स पर काम करने का अनुभव है और ये 12 वर्ष से भी ज्यादा इसी पेशे में गुजार चुके हैं। एक्सपर्टीज की बात करें तो ऑटो और टेक से जुड़ी तमाम खबरों का जिम्मा यही संभाल रहे हैं। ऑन ग्राउंड रिपोर्ट हो या वीडियो या फिर गाड़ियों का रिव्यू, ये हमेशा अलग-अलग एंगल से खबरों को रोचक बनाने में कोई कसर नहीं छोड़ते। भोपाल के रहने वाले अंशुमन बड़े घुमक्कड़ हैं और ये देश की लगभग सभी प्रचलित जगहों पर अपनी मौजूदगी दर्ज कर चुके हैं। एनडीटीवी से लेकर अब तक इन्होंने सिर्फ ऑटोमोबाइल जगत से जुड़ी खबरों पर ही काम किया है, हालांकि कोर बीट से इतर चुनाव, बजट या किसी भी बडे इवेंट पर इन्हें बड़ी और महत्वपूर्ण खबरों की जिम्मेदारी भी दी जाती है। इन सबके अलावा राजनीति में भी इन्हें खासी दिलचस्पी है, यही वजह है कि मध्यप्रदेश की पॉलिटिक्स को ये बहुत गहराई से जानते हैं।

और पढ़ें
End of Article