ऑटो न्यूज़

किआ इंडिया के नए मुखिया बने ग्वांगु ली, 36 साल लंबा अनुभव और गाड़े कई झंडे

  • Authored by: अंशुमन साकल्ले
  • Updated Jan 2, 2024, 08:02 PM IST

किआ इंडिया के नए मैनेजिंग डायरेक्टर और सीईओ अब ग्वांगु ली बन गए हैं। उन्होंने ताए जिन पार्क की जगह ली है जो पिछले 36 साल से किआ कॉर्पोरेशन से जुड़े हुए हैं। उन्हों ने हाल में रिटायरमेंट लिया है जिसके बाद ये जगह खाली हुई।

Image

ली ने विकसित और विकासशील दोनों देशों में कई पदों पर अपनी सेवाएं दी हैं।

Photo : Times Now Digital
KEY HIGHLIGHTS
  • किआ इंडिया के नए एमडी और सीईबो
  • गुवांगयान ली ने शुरू किया इस जगह काम
  • ताए जिन पार्क ने ले लिया रिटायरमेंट
\

Kia India New MD And CEO: किआ इंडिया ने ग्वांगु ली को तत्काल प्रभाव से नया प्रबंध निदेशक एवं मुख्य कार्यपालक अधिकारी (सीईओ) नियुक्त किया है। वाहन निर्माता कंपनी की ओर से जारी एक बयान के अनुसार, ताए जिन पार्क के सेवानिवृत्त होने के बाद यह फैसला किया गया। पार्क किआ कॉर्पोरेशन के साथ 36 साल से जुड़े थे, जिसमें से चार साल उन्होंने किआ इंडिया के लिए सेवाएं दी। ली ने विकसित और विकासशील दोनों देशों में कई पदों पर अपनी सेवाएं दी हैं। वह अमेरिका, कनाडा, इटली, मैक्सिको, मध्य तथा दक्षिण अमेरिका में किआ के मुख्यालय और जर्मनी में किआ के यूरोप मुख्यालय में भी पदस्थ रहे।

कितनी कारें बेचती है

अपनी नियुक्ति पर ली ने कहा कि किआ इंडिया निश्चित रूप से टिकाऊ व्यापार वृद्धि के लिए सही रास्ते पर है। उनका लक्ष्य किआ ब्रांड को वृद्धि के अगले चरण में ले जाना है।किआ वर्तमान में भारतीय बाजार में सेल्टोस, सोनेट और कैरेंस सहित पांच मॉडल बेचती है। हाल ही में किआ इंडिया ने नई सॉनेट फेसलिफ्ट एसयूवी भारतीय मार्केट में लॉन्च की है जो पहले से ग्राहकों के बीच पॉपुलर है। ये ह्यून्दे की सिस्टर कंपनी है, यानी दक्षिण कोरिया की एक मालिकाना हक वाली दो कंपनियां — ह्यून्दे और किआ।

कैसी है नई किआ सॉनेट

किआ इंडिया बहुत जल्द नई सॉनेट फेसलिफ्ट एसयूवी भारत में लॉन्च करने वाली है। कंपनी ने अब तक इसके कई टीजर्स जारी किए हैं जिनमें नई कार के एक्सटीरियर से लेकर इंटीरियर और नए फीचर्स से लेकर मामूली बदलावों की जानकारी सामने आ गई है। माना जा रहा है कि अगले साल की पहली तिमाही में इसे भारत में लॉन्च किया जाएगा। इस कार को दो डिजिटल इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर के विकल्प मिलेंगे, वहीं सबसे बड़ा आकर्षक इसमें मिलने वाला एडवांस्ड ड्राइवर असिस्टेंस सिस्टम होगा। संभव है कि फरवरी 2024 में इस कार को लॉन्च करेगी।

कितनी दमदार होगी

2024 किआ सॉनेट फेसलिफ्ट के साथ पहले वाले तीन इंजन विकल्प मिलेंगे जिनमें 1.2-लीटर पेट्रोल इंजन पहले नंबर पर है जो 83 एचपी ताकत बनाता है। इसके बाद 1.0-लीटर टर्बो पेट्रोल इंजन मिलता है जो 120 एचपी ताकत बनाता है, अंत में 1.5-लीटर डीजल इंजन आता है जो 116 एचपी क्षमता वाला है। कंपनी इन इंजन विकल्पों के साथ 5-स्पीड मैनुअल पेट्रोल इंजन में, 6-स्पीड आईएमटी और 6-स्पीड डीसीटी टर्बो पेट्रोल में और डीजल इंजन के साथ 6-स्पीड आईएमटी और 6-स्पीड एटी ट्रांसमिशन दिए हैं।

अंशुमन साकल्ले
अंशुमन साकल्लेauthor

अंशुमन साकल्ले जून 2022 से टाइम्स नाउ नवभारत (www.timesnowhindi.com/) में बतौर सीनियर स्पेशल करेस्पॉन्डेंट कार्यरत हैं। ये ईएमएमसी, दैनिक भास्कर, एनडीटीवी और जी न्यूज डिजिटल में काम करने के बाद संस्थान से जुड़े। इन्हें सभी मुख्य बीट्स पर काम करने का अनुभव है और ये 12 वर्ष से भी ज्यादा इसी पेशे में गुजार चुके हैं। एक्सपर्टीज की बात करें तो ऑटो और टेक से जुड़ी तमाम खबरों का जिम्मा यही संभाल रहे हैं। ऑन ग्राउंड रिपोर्ट हो या वीडियो या फिर गाड़ियों का रिव्यू, ये हमेशा अलग-अलग एंगल से खबरों को रोचक बनाने में कोई कसर नहीं छोड़ते। भोपाल के रहने वाले अंशुमन बड़े घुमक्कड़ हैं और ये देश की लगभग सभी प्रचलित जगहों पर अपनी मौजूदगी दर्ज कर चुके हैं। एनडीटीवी से लेकर अब तक इन्होंने सिर्फ ऑटोमोबाइल जगत से जुड़ी खबरों पर ही काम किया है, हालांकि कोर बीट से इतर चुनाव, बजट या किसी भी बडे इवेंट पर इन्हें बड़ी और महत्वपूर्ण खबरों की जिम्मेदारी भी दी जाती है। इन सबके अलावा राजनीति में भी इन्हें खासी दिलचस्पी है, यही वजह है कि मध्यप्रदेश की पॉलिटिक्स को ये बहुत गहराई से जानते हैं।

और पढ़ें
End of Article