ऑटो न्यूज़

किया इंडिया ने दिया दीवाली तोहफा, अब गाड़ियों पर मिलेगी 7 साल तक की वारंटी

नए ग्राहक सीधे 7 साल की पूर्ण एक्सटेंडेड वारंटी का विकल्प चुन सकते हैं। इसकी शुरुआती कीमत ₹47,249 (टैक्स अतिरिक्त) है। यह सुविधा देशभर के किसी भी अधिकृत किया डीलरशिप से ली जा सकती है।

Image

Kia India Extends Warranty Coverage to 7 Years/Photo-Kia

किया इंडिया (Kia India) ने अपने एक्सटेंडेड वारंटी प्रोग्राम का दायरा बढ़ाते हुए अब ग्राहकों को 5 साल से बढ़ाकर 7 साल तक की वारंटी कवरेज देने की घोषणा की है। यह सुविधा कंपनी के चार प्रमुख मॉडलों Seltos, Sonet, Syros और Carens पर लागू होगी। जिन ग्राहकों के पास पहले से 5 साल की एक्सटेंडेड वारंटी है, वे अब इसे 2 साल और बढ़ा सकते हैं। यह अपग्रेड 5+2 वर्ष के कवरेज प्लान के तहत उपलब्ध होगा, जिसकी शुरुआती कीमत ₹32,170 (टैक्स अतिरिक्त) रखी गई है।

नए ग्राहकों के लिए 7 साल की पूरी वारंटी

नए ग्राहक सीधे 7 साल की पूर्ण एक्सटेंडेड वारंटी का विकल्प चुन सकते हैं। इसकी शुरुआती कीमत ₹47,249 (टैक्स अतिरिक्त) है। यह सुविधा देशभर के किसी भी अधिकृत किया डीलरशिप से ली जा सकती है।

किया इंडिया के सेल्स और मार्केटिंग के सीनियर वाइस प्रेसिडेंट अतुल सूद ने कहा, “हमारी 7 साल की एक्सटेंडेड वारंटी पहल न केवल हमारे वाहनों की गुणवत्ता और टिकाऊपन पर हमारे विश्वास को दर्शाती है, बल्कि ग्राहकों को लंबे समय तक भरोसेमंद सेवा प्रदान करने की हमारी प्रतिबद्धता को भी मजबूत करती है।”

कंपनी की रणनीति और उत्पादन

किया इंडिया का यह कदम ग्राहकों को मेंटेनेंस खर्च और भविष्य की रीसेल वैल्यू को लेकर दीर्घकालिक भरोसा देने की दिशा में है। यह पहल कंपनी की ओनरशिप एक्सपीरियंस को मजबूत करने की व्यापक रणनीति का हिस्सा है। किया इंडिया का उत्पादन संयंत्र आंध्र प्रदेश के अनंतपुर जिले में स्थित है, जिसकी वार्षिक उत्पादन क्षमता 3 लाख यूनिट्स है।

    कंपनी ने अगस्त 2019 में उत्पादन शुरू करने के बाद से अब तक 15 लाख वाहनों की डिलीवरी घरेलू और अंतरराष्ट्रीय बाजारों में की है। वर्तमान में किया इंडिया के पास देशभर में 744 टचप्वाइंट्स और 329 शहरों में सेवा नेटवर्क मौजूद है।
    Pradeep Pandey
    प्रदीप पाण्डेयauthor

    प्रदीप पाण्डेय टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में टेक और ऑटो बीट पर कंटेंट तैयार करते हैं। डिजिटल मीडिया में 10 वर्षों के अनुभव के साथ प्रदीप तकनीक की दुनिया को समझने और उसे आम पाठकों तक सरल व उपयोगी रूप में पहुंचाने के लिए जाने जाते हैं। प्रदीप अब तक 11,000 से अधिक आर्टिकल्स लिख चुके हैं। वह गैजेट रिव्यू, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस, टेक टिप्स और नवीनतम टेक इनोवेशन पर लगातार काम करते हैं। एआई टूल्स पर एक्सपेरिमेंट करना, नए ऐप्स टेस्ट करना और टेक से जुड़े प्रैक्टिकल सॉल्यूशंस खोजने में उनकी खास रुचि है।

    और पढ़ें
    End of Article