ऑटो न्यूज़

Mercedes की डीजल SUV भारत में लॉन्च, 5 सेकेंड में पकड़ लेगी 210kmph की स्पीड, जानें कीमत

Mercedes-Benz G 450d- केबिन के अंदर AMG लाइन इंटीरियर थीम, नप्पा लेदर अपहोल्स्ट्री, स्पोर्टी मेटल फिनिश ट्रिम्स, और एम्बिएंट लाइटिंग सिस्टम मिलता है। इसमें Burmester 3D Surround Sound System (Dolby Atmos सपोर्ट, 18 स्पीकर्स और 760W आउटपुट) भी दिया गया है।

Image

Mercedes-Benz G 450d/Photo-Mercedes

मर्सिडीज-बेंज ने भारत में अपनी प्रतिष्ठित G-क्लास का नया वेरिएंट Mercedes-Benz G 450d लॉन्च कर दिया है। यह अब तक की सबसे शक्तिशाली डीजल इंजन वाली G-क्लास है। इसके साथ ही कंपनी ने भारत में G-क्लास की तीन पावरट्रेन डीजल, पेट्रोल और इलेक्ट्रिक पलब्ध करा दी हैं। G 450d में पावर और एफिशिएंसी का बेहतरीन संतुलन देखने को मिलता है, जो ISG तकनीक से लैस है।

Mercedes-Benz G 450d- इंजन और परफॉर्मेंस

G 450d में नया 6-सिलिंडर इनलाइन डीज़ल इंजन दिया गया है, जो 48-वोल्ट ऑन-बोर्ड इलेक्ट्रिकल सिस्टम और इंटीग्रेटेड स्टार्टर जेनरेटर (ISG) से लैस है। यह इंजन 270 kW की पावर और 750 Nm का टॉर्क जनरेट करता है। यह SUV महज 5.8 सेकंड में 0 से 100 किमी/घं. की रफ्तार पकड़ सकती है, जबकि इसकी टॉप स्पीड 210 किमी/घं. है।

Mercedes-Benz G 450d- डिजाइन और हार्डवेयर

नए G 450d का डिजाइन क्लासिक G-क्लास सिल्हूट पर आधारित है, जिसमें अब चार हॉरिजॉन्टल लूवर वाला नया रेडिएटर ग्रिल, रीडिज़ाइन किए गए बंपर और 20-इंच हाई-ग्लॉस ब्लैक AMG अलॉय व्हील्स दिए गए हैं। SUV में पहले की तरह ही लैडर-फ्रेम कंस्ट्रक्शन, तीन मैकेनिकल डिफरेंशियल लॉक्स, डबल विशबोन इंडिपेंडेंट फ्रंट सस्पेंशन, और रिजिड रियर एक्सल मिलता है। इसमें एडैप्टिव एडजस्टेबल डैम्पिंग सस्पेंशन स्टैंडर्ड रूप में दिया गया है, जो ऑफ-रोड कंट्रोल को और बेहतर बनाता है।

Mercedes-Benz G 450d- इंटीरियर और फीचर्स

केबिन के अंदर AMG लाइन इंटीरियर थीम, नप्पा लेदर अपहोल्स्ट्री, स्पोर्टी मेटल फिनिश ट्रिम्स, और एम्बिएंट लाइटिंग सिस्टम मिलता है। इसमें Burmester 3D Surround Sound System (Dolby Atmos सपोर्ट, 18 स्पीकर्स और 760W आउटपुट) भी दिया गया है।

सुरक्षा के लिए SUV में एक्टिव ब्रेक असिस्ट, लेन कीपिंग असिस्ट, और 360-डिग्री कैमरा सिस्टम शामिल हैं। इसके अलावा Dynamic Select System के जरिए ड्राइवर “Comfort”, “Sport”, “Eco” और “Individual” जैसे मोड्स में ड्राइविंग कैरेक्टरिस्टिक्स को तुरंत बदल सकता है।

Mercedes-Benz G 450d- कीमत और उपलब्धता

भारत में मर्सिडीज-बेंज G 450d की एक्स-शोरूम कीमत ₹2.90 करोड़ रखी गई है। शुरुआती चरण में इस SUV की केवल 50 यूनिट्स ही चुनिंदा ग्राहकों के लिए उपलब्ध होंगी।

Pradeep Pandey
प्रदीप पाण्डेयauthor

प्रदीप पाण्डेय टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में टेक और ऑटो बीट पर कंटेंट तैयार करते हैं। डिजिटल मीडिया में 10 वर्षों के अनुभव के साथ प्रदीप तकनीक की दुनिया को समझने और उसे आम पाठकों तक सरल व उपयोगी रूप में पहुंचाने के लिए जाने जाते हैं। प्रदीप अब तक 11,000 से अधिक आर्टिकल्स लिख चुके हैं। वह गैजेट रिव्यू, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस, टेक टिप्स और नवीनतम टेक इनोवेशन पर लगातार काम करते हैं। एआई टूल्स पर एक्सपेरिमेंट करना, नए ऐप्स टेस्ट करना और टेक से जुड़े प्रैक्टिकल सॉल्यूशंस खोजने में उनकी खास रुचि है।

और पढ़ें
End of Article