ऑटो न्यूज़

Car खरीदने का शानदार मौका! सितंबर में Kia की गाड़ियों पर मिल रहा 1.50 लाख तक का फायदा

एक नई कार खरीदने का प्लान बना रहे हैं तो ये जानकारी आपके काम की हो सकती है। इस महीने Kia के कई मॉडल पर आकर्षक डिस्काउंट और दूसरे बेनिफिट्स पेश किए गए हैं।

Image

किआ की कार सस्ते में खरीदने का मौका, चेक करें सितंबर के ऑफर्स

Kia ने सितंबर 2026 के लिए अपनी कई कारों पर आकर्षक डिस्काउंट और दूसरे बेनिफिट्स पेश किए हैं। इन ऑफर्स में कैश डिस्काउंट, एक्सचेंज या स्क्रैपेज बेनिफिट, लॉयल्टी इंसेंटिव और कॉरपोरेट डिस्काउंट शामिल हैं। Kia के ये ऑफर्स 1 सितंबर से 30 सितंबर 2026 तक वैलिड हैं। हालांकि, ऑफर कार के मॉडल, वेरिएंट और मॉडल ईयर के हिसाब से अलग-अलग हैं।

Kia Carnival पर सबसे ज्यादा फायदा

Kia की Carnival MPV पर इस महीने सबसे बड़ा फायदा मिल रहा है। MY26 यानी 2026 मॉडल ईयर की Carnival पर कुल 1.50 लाख रुपये तक के बेनिफिट दिए जा रहे हैं। इसमें 1 लाख रुपये का एक्सचेंज ऑफर और 50 हजार रुपये तक का कॉरपोरेट डिस्काउंट शामिल है। Kia Carnival का भारत में केवल एक वेरिएंट बिक्री के लिए उपलब्ध है, जिसकी कीमत 59.65 लाख रुपये है।

Carens Clavis पर 1.20 लाख रुपये तक का फायदा

Carens Clavis के MY25 मॉडल पर भी ग्राहकों को बड़ा फायदा मिल सकता है। चुनिंदा इंटरनल-कंबशन इंजन वाले वेरिएंट पर 70 हजार रुपये का कैश ऑफर और 20 हजार रुपये का लॉयल्टी बेनिफिट दिया जा रहा है। इसके अलावा ग्राहक 30 हजार रुपये के एक्सचेंज ऑफर या 20 हजार रुपये के स्क्रैपेज इंसेंटिव में से किसी एक का फायदा ले सकते हैं। इस तरह MY25 Carens Clavis पर कुल लाभ 1.20 लाख रुपये तक हो सकता है। वहीं, MY26 Carens Clavis के चुनिंदा वेरिएंट पर 65 हजार रुपये तक के बेनिफिट मिल रहे हैं।

इलेक्ट्रिक MPV खरीदने वालों के लिए Carens Clavis EV पर भी ऑफर दिया जा रहा है। MY26 मॉडल पर 20 हजार रुपये का लॉयल्टी बोनस, 15 हजार रुपये तक का कॉरपोरेट डिस्काउंट और 20 हजार रुपये का एक्सचेंज या स्क्रैपेज ऑफर मिल रहा है। इन सभी फायदों की कुल वैल्यू 55 हजार रुपये तक है।

Sonet पर 50 हजार रुपये तक की बचत

Kia Sonet के MY26 मॉडल पर इस महीने कुल 50 हजार रुपये तक के डिस्काउंट का फायदा मिल सकता है। इसमें 15 हजार रुपये का कैश ऑफर और 15 हजार रुपये तक का कॉरपोरेट डिस्काउंट शामिल है। इसके अलावा 20 हजार रुपये का एक्सचेंज या 15 हजार रुपये का स्क्रैपेज इंसेंटिव दिया जा रहा है। Sonet की कीमत 7.41 लाख रुपये से 13.80 लाख रुपये के बीच है।

Syros और Carens पर भी ऑफर

Kia Syros के MY26 ICE वेरिएंट पर 15 हजार रुपये तक का कॉरपोरेट डिस्काउंट और 20 हजार रुपये का एक्सचेंज या स्क्रैपेज बेनिफिट मिल रहा है। इससे कुल फायदा 35 हजार रुपये तक हो सकता है। इसकी कीमत 8.42 लाख रुपये से 15 लाख रुपये तक है।

MY26 Kia Carens के नॉन-CNG वेरिएंट पर भी 15 हजार रुपये तक का कॉरपोरेट डिस्काउंट मिल रहा है। इसके साथ 20 हजार रुपये का स्क्रैपेज या 10 हजार रुपये का एक्सचेंज ऑफर दिया जा रहा है। इस तरह Carens पर कुल 35 हजार रुपये तक का फायदा मिल सकता है। इसकी कीमत 11.12 लाख रुपये है।

Shivani Kotnala
शिवानी कोटनालाauthor

शिवानी कोटनाला टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में सीनियर कॉपी एडिटर के पद पर कार्यरत हैं। पत्रकारिता के करियर में 3 साल से ज्यादा के अनुभव के साथ शिवानी ने बिजनेस और टेक से जुड़ी खबरों पर काम किया है। यूटीलिटी, शेयर बाजार, पर्सनल फाइनेंस, बैंकिंग से जुड़ी खबरों पर वह लगातार लिख रही हैं। शिवानी ने डिजिटल के साथ-साथ न्यूज एजेंसी में भी काम किया है।

और पढ़ें
End of Article