ऑटो न्यूज़

Kia Price Hike: Kia Sonet से Seltos और Carens से EV9, 1 लाख रुपये तक बढ़ी कारों की कीमत

  • Authored by: अंशुमन साकल्ले
  • Updated Jan 6, 2023, 11:55 AM IST

Kia India ने भारत में अपनी चुनिंदा कारों के दाम में 1 लाख रुपये तक बढ़ोतरी कर दी है. Kia Sonet से लेकर Seltos तक और Carens से लेकर EV9 तक, इन सभी कारों को खरीदना अब ग्राहकों को पहले से महंगा पड़ने वाला है.

Image

किआ इंडिया ने चुनिंदा कारों की कीमत में 1 लाख रुपये तक इजाफा कर दिया है.

Photo : Twitter
KEY HIGHLIGHTS
  • किआ कारों के दाम में बड़ा इजाफा
  • 1 लाख रुपये तक बढ़ोतरी दर्ज हुई
  • ऑटो एक्सपो 2023 में करेगी धमाल

Kia India Price Hike: किआ इंडिया ने देश में मार्केट में अपनी पकड़ तेजी से बनाई है और आगामी ऑटो एक्सपो 2023 में 10 नए प्रोडक्ट्स शोकेस करके कंपनी इस पकड़ को और भी मजबूत करने वाली है. हालांकि आज जो खबर हम आपको दे रहे हैं वो सीधे तौर पर कार ग्राहकों की जेब पर बुरा असर डालने वाली है. किआ इंडिया ने सॉनेट, सेल्टोस, कारेंस और ईवी6 जैसी चुनिंदा कारों की कीमत में 1 लाख रुपये तक इजाफा कर दिया है. 2023 में कंपनी द्वारा कीमत में किया गया ये पहला इजाफा है.

कितनी महंगी हुई कारेंस

किआ ने कुछ समय पहले ही कारेंस एमपीवी भारत में लॉन्च की है जो काफी डिमांड में है. इस कार का 1.5-लीटर पेट्रोल वेरिएंट 20,000 रुपये महंगा हो गया है, वहीं 1.4-लीटर टर्बो-पेट्रोल वेरिएंट की कीमत 25,000 रुपये तक बढ़ा दी गई है. डीजल की बात करें तो कारेंस के इस वेरिएंट की कीमत में 45,000 रुपये तक बढ़ोतरी दर्ज की गई है. बता दें कि अब इस कार की एक्सशोरूम कीमत 10.20 लाख रुपये से 18.45 लाख रुपये तक जाती है.

सॉनेट खरीदना हुआ महंगा

किआ इंडिया ने भारतीय ग्राहकों के बीच सबसे पॉपुलर सॉनेट कॉम्पैक्ट एसयूवी की कीमत भी बढ़ाई है. इसके 1.2-लीटर पेट्रोल वेरिएंट के दाम में 20,000 रुपये इजाफा किया गया है, वहीं 1.0-लीटर टर्बो पेट्रोल वेरिएंट अब 25,000 रुपये महंगा पड़ेगा. एमपीवी के डीजल वेरिएंट की कीमत में 40,000 रुपये तक बढ़ोतरी दर्ज की गई है. इस कार की शुरुआती एक्सशोरूम कीमत अब 7.69 लाख रुपये हो गई है.

किआ सोल्टोस के दाम बढ़े

किआ सेल्टोस भी ग्राहकों की चहेती एसयूवी में एक है और कंपनी ने इसे 1.5-लीटर डीजलए 1.4-लीटर टर्बो-पेट्रोल और 1.5-लीटर पेट्रोल इंजन विकल्पों में उपलब्ध कराया है. जहां इसका डीजल मॉडल 50,000 रुपये महंगा हुआ है, वहीं पेट्रोल और टर्बो-पेट्रोल वेरिएंट्स की कीमत क्रमशः 20,000 और 40,000 रुपये बढ़ाई गई है. अब किआ सेल्टोस एसयूवी की शुरुआती एक्सशोरूम कीमत 10.69 लाख रुपये हो गई है.

1 लाख रुपये महंगी हुई ईवी9

इन सबके साथ किआ इंडिया ने देश में अपनी इकलौती ईवी9 इलेक्ट्रिक क्रॉसओवर की कीमत में 1 लाख रुपये का इजाफा कर दिया है. यहां ईवी9 के जीटी लाइन और जीटी लाइन एडब्ल्यूडी वेरिएंट्स की कीमत बढ़ाई गई है. बता दें कि दिल्ली में 11 जनवरी 2023 से शुरू होने जा रहे ऑटो एक्सपो में किआ इंडिया व्यापक लाइनअप शोकेस करने वाली है जिनमें नई जनरेशन किआ कार्निवल और ईवी9 शामिल हैं. इनके अलावा और भी कई इलेक्ट्रिक और पेट्रोल से चलने वाली कारें शोकेस की जाएंगी.

अंशुमन साकल्ले
अंशुमन साकल्लेauthor

अंशुमन साकल्ले जून 2022 से टाइम्स नाउ नवभारत (www.timesnowhindi.com/) में बतौर सीनियर स्पेशल करेस्पॉन्डेंट कार्यरत हैं। ये ईएमएमसी, दैनिक भास्कर, एनडीटीवी और जी न्यूज डिजिटल में काम करने के बाद संस्थान से जुड़े। इन्हें सभी मुख्य बीट्स पर काम करने का अनुभव है और ये 12 वर्ष से भी ज्यादा इसी पेशे में गुजार चुके हैं। एक्सपर्टीज की बात करें तो ऑटो और टेक से जुड़ी तमाम खबरों का जिम्मा यही संभाल रहे हैं। ऑन ग्राउंड रिपोर्ट हो या वीडियो या फिर गाड़ियों का रिव्यू, ये हमेशा अलग-अलग एंगल से खबरों को रोचक बनाने में कोई कसर नहीं छोड़ते। भोपाल के रहने वाले अंशुमन बड़े घुमक्कड़ हैं और ये देश की लगभग सभी प्रचलित जगहों पर अपनी मौजूदगी दर्ज कर चुके हैं। एनडीटीवी से लेकर अब तक इन्होंने सिर्फ ऑटोमोबाइल जगत से जुड़ी खबरों पर ही काम किया है, हालांकि कोर बीट से इतर चुनाव, बजट या किसी भी बडे इवेंट पर इन्हें बड़ी और महत्वपूर्ण खबरों की जिम्मेदारी भी दी जाती है। इन सबके अलावा राजनीति में भी इन्हें खासी दिलचस्पी है, यही वजह है कि मध्यप्रदेश की पॉलिटिक्स को ये बहुत गहराई से जानते हैं।

और पढ़ें
End of Article