ऑटो न्यूज़

इन दो 300CC बाइक्स की कीमत में भारी कटौती, 55,000 रुपये तक घटे दाम

  • Authored by: अंशुमन साकल्ले
  • Updated Apr 11, 2023, 05:11 PM IST

Keeway India ने अपनी दो 300CC बाइक्स K300N और K300R की कीमत में 55,000 रुपये तक कटौती की है। ये दोनों बाइक्स एक जैसे प्लेटफॉर्म पर बनाई गई हैं और इन दोनों के साथ कंपनी ने इंजन भी समान दिया है।

Image

K300N की एक्सशोरूम कीमत 2.65 लाख से 2.85 लाख रुपये के बीच थी।

Photo : Times Now Digital
KEY HIGHLIGHTS
  • कीवे ने 55,000 रुपये तक घटाई कीमत
  • K300N और K300R बाइक्स सस्ती हुईं
  • समान इंजन और प्लेटफॉर्म के साथ बनी

Keeway Bikes Gets Massive Price Cut: कीवे इंडिया 2022 में K300N और K300R बाइक्स देश में लॉन्च की हैं, अब कंपनी ने इन दोनों की कीमत में बड़ी कटौती की है। इनमें K300N की एक्सशोरूम कीमत 2.65 लाख से 2.85 लाख रुपये के बीच थी, वहीं K300R की एक्सशोरूम कीमत 2.99 लाख से 3.20 लाख रुपये के बीच थी। अब पहली बाइक की कीमत 30,000 रुपये घटकर 2.55 लाख रुपये हो गया है, वहीं दूसरी बाइक की एक्सशोरूम कीमत 55,000 रुपये घटकर 2.65 लाख रुपये कर दी गई है।

समान प्लेटफॉर्म और समान इंजन

कीवे की ये दोनों बाइक्स समान प्लेटफॉर्म और एक जैसे इंजन से लैस हैं। K300N और K300R दोनों के साथ 292.4 सीसी का लिक्विड-कूल्ड, सिंगल-सिलेंडर इंजन दिया गया है जो 27.5 एचपी ताकत और 25 एनएम पीक टॉर्क जनरेट करता है। कंपनी ने इस बाइक को 6-स्पीड गियरबॉक्स दिया है जो स्लिपर क्लच से लैस है।

ब्रेकिंग और बाफी फीचर्स भी धांसू

कीवे इंडिया ने इन दोनों बाइक्स के दोनों पहियों में डिस्क ब्रेक्स दिए हैं और K300N और K300R के साथ सामान्य तौर पर डुअल-चैनल एबीएस और स्लिपर क्लच दिए गए हैं। K300N नेकेड डिजाइन वाली बाइक है जो शार्प पैनल्स के साथ आती है, वहीं K300R के साथ फुली फेयर्ड बाइक है जो क्लिपऑन हैंडलबार्स से लैस है। कंपनी ने इन दोनों बाइक्स को तीन रंगों - सफेद, लाल और काले में पेश किया है।

अंशुमन साकल्ले
अंशुमन साकल्ले author

अंशुमन साकल्ले जून 2022 से टाइम्स नाउ नवभारत (www.timesnowhindi.com/) में बतौर सीनियर स्पेशल करेस्पॉन्डेंट कार्यरत हैं। ये ईएमएमसी, दैनिक भास्कर, एनडी... और देखें

End of Article