ऑटो न्यूज़

कावासाकी वर्सेस एक्स-300 पर मिल रही 10,000 की छूट, कम कीमत में घर लाएं नई एडवेंचर बाइक

कावासाकी वर्सेस एक्स 300 Discount: अगर आप एक नई बाइक खरीदने का मन बना रहे हैं और एडवेंचर टूरिंग बाइक पसंद करते हैं तो Kawasaki Versys-X 300 खरीद सकते हैं। इस बाइक के लेटेस्ट मॉडल पर 10 हजार की छूट मिल रही है।

Image

Kawasaki Versys-X 300 (Photo: kawasaki)

कावासाकी वर्सेस एक्स 300 Discount: एडवेंचर टूरिंग बाइक पसंद करते हैं तो ये जानकारी आपके काम की हो सकती है। कावासाकी अपने ग्राहकों को Versys-X 300 (MY26) पर एक आकर्षक ऑफर पेश कर रही है। कंपनी इस बाइक पर 10,000 रुपये का डिस्काउंट दे रही है। इतना ही नहीं, ग्राहकों को कुछ एक्सेसरीज भी बिल्कुल मुफ्त मिलेंगी।

कावासाकी वर्सेस एक्स 300 की कीमत

कावासाकी वर्सिस-X 300 MY26 खरीदने वाले ग्राहकों को 10,000 रुपये की छूट का लाभ मिलेगा। यह ऑफर सीमित अवधि के लिए उपलब्ध कराया गया है। ऑफर्स 30 जून 2026 तक वैलिड रहेंगे।10,000 रुपये की छूट वाउचर के रूप में दी जा रही है, जिसे बाइक की 3.49 लाख रुपये (एक्स-शोरूम) कीमत पर रिडीम किया जा सकता है।

मुफ्त मिलेगी 46,000 की एक्सेसरीज

ऑफर के तहत ग्राहकों को 46,000 रुपये तक की कीमत वाली मुफ्त एक्सेसरीज दी जा रही हैं। ग्राहक सेंटर स्टैंड या 34 लीटर की कुल क्षमता वाले दो हार्ड पैनियर्स भी मुफ्त में प्राप्त कर सकते हैं, जिनकी कीमत 46,000 रुपये तक बताई गई है। एक्सेसरीज पैकेज से जुड़ी अधिक जानकारी के लिए ग्राहक अपने नजदीकी Kawasaki डीलरशिप से संपर्क कर सकते हैं।

MY26 मॉडल पर लागू है ऑफर

यह ऑफर कावासाकी वर्सिस X-300 के MY26 (मॉडल ईयर 2026) एडिशन पर लागू किया गया है। कंपनी इस बाइक को एडवेंचर टूरिंग सेगमेंट में पेश करती है और यह उन राइडर्स को ध्यान में रखकर बनाई गई है जो शहर के साथ-साथ लंबी दूरी की यात्राएं भी करना पसंद करते हैं। इस ऑफर का उद्देश्य बाइक को ग्राहकों के लिए और अधिक आकर्षक बनाना है, खासकर ऐसे समय में जब एडवेंचर मोटरसाइकिलों की मांग लगातार बढ़ रही है।

एक ही कलर ऑप्शन में मौजूद मॉडल

MY26यह ऑफर कावासाकी वर्सिस X-300 की बात करें तो ये बाइक केवल एक ही कलर स्कीम Candy Lime Green/Metallic Flat Spark Black में उपलब्ध है। ऑफर्स के अलावा, इस बाइक में कोई मैकेनिकल बदलाव नहीं किया गया है। इसमें पहले वाला ही 296cc, ट्विन-सिलेंडर, लिक्विड-कूल्ड और E20-फ्यूल कम्प्लायंट इंजन मिलता है, जो 38.8 bhp की पावर और 26 Nm का टॉर्क जनरेट करता है।

सीमित समय के लिए उपलब्ध ऑफर

ध्यान रहे कावासाकी द्वारा दिया जा रहा यह डिस्काउंट और फ्री एक्सेसरीज पैकेज सीमित अवधि के लिए उपलब्ध है। इसलिए इच्छुक ग्राहक खरीदारी का निर्णय लेने से पहले अपने नजदीकी डीलरशिप से ऑफर की उपलब्धता और शर्तों की जानकारी ले सकते हैं।

Shivani Kotnala
शिवानी कोटनालाauthor

शिवानी कोटनाला टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में सीनियर कॉपी एडिटर के पद पर कार्यरत हैं। पत्रकारिता के करियर में 3 साल से ज्यादा के अनुभव के साथ शिवानी ने बिजनेस और टेक से जुड़ी खबरों पर काम किया है। यूटीलिटी, शेयर बाजार, पर्सनल फाइनेंस, बैंकिंग से जुड़ी खबरों पर वह लगातार लिख रही हैं। शिवानी ने डिजिटल के साथ-साथ न्यूज एजेंसी में भी काम किया है।

और पढ़ें
End of Article