John Abraham Speaks About His First Car: बॉलीवुड एक्टर जॉन अब्राहम एक्टिंग के साथ-साथ कारों में भी काफी दिलचस्पी रखते हैं, हालांकि उनकी सबसे बड़ी दिलचस्पी बाइक्स में है और यही वजह है कि जॉन के गैराज में 18 से ज्यादा बाइक्स का कलेक्शन मौजूद है. ये तमाम बाइक्स बहुत जोरदार है और लाखों रुपये कीमत में आती हैं. लेकिन आज हम यहां आपको बहुत तेज रफ्तार या लग्जरी कार नहीं, बल्कि जॉन की पहली कार के बारे में बता रहे हैं जो उन्होंने अपने एक दूर के रिश्तेदार से खरीदी थी. इसके पीछे एक दिलचस्प कहानी जुड़ी है जिसके बारे में यहां हम आपको बता रहे हैं.
टाटा सिएरा थी जॉन की पहली कार
हाल में जॉन अब्राहम ने मैशेबल.कॉम को दिए एक इंटरव्यू में कई सारे बाते बताई हैं. उनसे पहली गाड़ी के बारे में पूछे जाने पर उन्होंने बताया कि सबसे पहली कार उन्होंने अपने दूर के रिश्तेदार से खरीदी थी जो टाटा सिएरा थी. जॉन ने बताया कि इस कार के मालिक उनके एक बुजुर्ग रिश्तेदार थे और उन्हें भी कारें बहुत पसंद हैं. उन्होंने बताया कि बुजुर्ग ने उन्हें इसी शर्त पर कार बेची थी कि जब भी जॉन को ये कार बेचनी हो, वापस उन्हें की बेचेंगे. इसके अलावा जब उन्हें ये कार वापस बेचेंगे तो उसी कीमत पर बेचेंगे जिस दाम पर ये खरीदी जा रही है.
शान की सवारी हुआ करती थी सिएरा
टाटा सिएरा एक समय भारत में स्टेटस सिंबल हुआ करती थी जिसे 1991 से लेकर 2003 तक देश में बेचा गया. इस ऑफरोड एसयूवी के साथ 2.0-लीटर का 483 डीएल डीजल इंजन दिया गया था जो 63 एचपी ताकत बनाता था, इसके अलावा 2.0-लीटर टर्बोचार्ज्ड डीजल इंजन भी मिला था. ये दोनों इंजन 5-स्पीड गियरबॉक्स से लैस थे. बता दें कि टाटा मोटर्स जल्द इस एसयूवी की भारत में वापसी करने वाली है और ऑटो एक्सपो 2023 में कंपनी ने नई जनरेशन सिएरा शोकेस भी कर दी है.
