ऑटो न्यूज़

Hyundai ने Auto Expo 2025 में हटाया नई MPV से पर्दा, मिलेगा 11 सीटर का विकल्प!

New Hyundai Staria MPV: इस कार को भारतीय सड़कों पर टेस्टिंग के दौरान कई बार देखा जा चुका है और कंपनी इसे जल्द लॉन्च करने वाली है। फिलहाल इसे दर्शकों की प्रतिक्रिया हासिल करने के लिए शोकेस किया गया है। ह्यून्दे स्टारिया एमपीवी की लंबाई 5.2 मीटर है जिसके अगले हिस्से में बंपर पर पतले साइज के एलईडी डीआरएल और एलईडी हेडलैंप्स दिए गए हैं।

Image

फिलहाल इसे दर्शकों की प्रतिक्रिया हासिल करने के लिए शोकेस किया गया है।

Photo : Times Now Digital
KEY HIGHLIGHTS
  • भारत में शोकेस हुई ह्यून्दे स्टारिया
  • 11 सीटर का मिल सकता है विकल्प
  • ऑटो एक्सपो 2025 में शोकेस हुई

New Hyundai Staria MPV: ह्यून्दे मोटर इंडिया ने ऑटो एक्सपो 2025 में नई स्टारिया एमपीवी से पर्दा हटा लिया है। इस कार को भारतीय सड़कों पर टेस्टिंग के दौरान कई बार देखा जा चुका है और कंपनी इसे जल्द लॉन्च करने वाली है। फिलहाल इसे दर्शकों की प्रतिक्रिया हासिल करने के लिए शोकेस किया गया है। ह्यून्दे स्टारिया एमपीवी की लंबाई 5.2 मीटर है जिसके अगले हिस्से में बंपर पर पतले साइज के एलईडी डीआरएल और एलईडी हेडलैंप्स दिए गए हैं। साइड में देखें को बिना फ्रेम वाली बड़े ग्लास की खिड़कियां इस एमपीवी को दी गई हैं। पिछले हिस्से में आड़े टेललैंप्स मिले हैं।

11 लोग बैठ सकते हैं

ह्यून्दे वैश्विक बाजार में पहले से स्टारिया एमपीवी बेच रही है जिसके साथ 11 लोगों की बैठक वाला विकल्प मिलता है। बड़े साइज की इंडियन फैमिली के लिए ये विकल्प सटीक साबित हो सकता है। इसे किआ कार्निवल वाले प्लेटफॉर्म पर ही तैयार किया गया है, इसका मतलब केबिल में बैठने के लिए खूब सारी जगह मिलेगी। बीच वाली रो में आपको कैप्टन सीट्स का विकल्प मिलेगा जिससे इससे बहुत आरामदायक यात्रा भी की जा सकेगी। इसके साथ कई इलेक्ट्रॉनिक कंट्रोल और सीट अडजस्टमेंट जैसे फीचर्स भी मिले हैं, वहीं बहुत बड़े साइज की सनरूफ भी यहां मिली है।

बहुत दमदार है इंजन

ह्यून्दे स्टारिया को साइज के हिसाब से 3.5 लीटर का वी6 पेट्रोल इंजन मिलता है जो 8-स्पीड ट्रांसमिशन के साथ आता है। ये इंजन 2 ट्यूनिंग में आता है जिनमें से पहला 268 बीएचपी और 331 एनएम पीक टॉर्क क्षमता वाला है, वहीं दूसरी ट्यूनिंग में इंजन की ताकत 237 बीएचपी और 310 एनएम पीक टॉर्क रह जाती है। इसके अलावा कंपनी ने एमपीवी को 2.2 लीटर डीजल इंजन दिया है जो 175 बीएचपी ताकत और 431 एनएम पीक टॉर्क बनाता है। इसके साथ 6-स्पीड मैनुअल और 6-स्पीड ऑटोमैटिक ट्रांसमिशन के विकल्प मिलने वाले हैं।

Anshuman. Sakalley
अंशुमन साकल्लेauthor

अंशुमन साकल्ले जून 2022 से टाइम्स नाउ नवभारत (www.timesnowhindi.com/) में बतौर सीनियर स्पेशल करेस्पॉन्डेंट कार्यरत हैं। ये ईएमएमसी, दैनिक भास्कर, एनडीटीवी और जी न्यूज डिजिटल में काम करने के बाद संस्थान से जुड़े। इन्हें सभी मुख्य बीट्स पर काम करने का अनुभव है और ये 12 वर्ष से भी ज्यादा इसी पेशे में गुजार चुके हैं। एक्सपर्टीज की बात करें तो ऑटो और टेक से जुड़ी तमाम खबरों का जिम्मा यही संभाल रहे हैं। ऑन ग्राउंड रिपोर्ट हो या वीडियो या फिर गाड़ियों का रिव्यू, ये हमेशा अलग-अलग एंगल से खबरों को रोचक बनाने में कोई कसर नहीं छोड़ते। भोपाल के रहने वाले अंशुमन बड़े घुमक्कड़ हैं और ये देश की लगभग सभी प्रचलित जगहों पर अपनी मौजूदगी दर्ज कर चुके हैं। एनडीटीवी से लेकर अब तक इन्होंने सिर्फ ऑटोमोबाइल जगत से जुड़ी खबरों पर ही काम किया है, हालांकि कोर बीट से इतर चुनाव, बजट या किसी भी बडे इवेंट पर इन्हें बड़ी और महत्वपूर्ण खबरों की जिम्मेदारी भी दी जाती है। इन सबके अलावा राजनीति में भी इन्हें खासी दिलचस्पी है, यही वजह है कि मध्यप्रदेश की पॉलिटिक्स को ये बहुत गहराई से जानते हैं।

और पढ़ें
End of Article