ऑटो न्यूज़

Mahindra BE 6 ने ऑटो एक्सपो में जमाया रंग, जमकर हो रही Electric SUV की इंक्वायरी

Mahindra BE 6 At Auto Expo 2025: महिंद्रा ने इस भारत मोबिलिटी ग्लोबल एक्सपो 2025 में नई बीई 6 शोकेस की है जो लोगों को खूब आकर्षित कर रही है। शानदार लुक के अलावा नई इलेक्ट्रिक एसयूवी को बहुत दमदार बैटरी पैक भी दिया गया है जो पलक झपकते ही इस तेज रफ्तार पर ले आता है।

Image

Auto Expo 2025 में नई Mahindra BE 6 EV शोकेस की है जो लोगों को खूब आकर्षित कर रही है।

Photo : Times Now Digital
KEY HIGHLIGHTS
  • महिंद्रा बीई 6 ऑटो एक्सपो में शोकेस
  • लोगों को खूब लुभा रही इलेक्ट्रिक SUV
  • 18.90 लाख रुपये है शुरुआती कीमत

Mahindra BE 6 At Auto Expo 2025: महिंद्रा ने कुछ दिन पहले ही नई बीई 6 इलेक्ट्रिक एसयूवी भारत में लॉन्च की है। इस ईवी ने सेफ्टी में 5-स्टार रेटिंग भी हासिल कर ली है। अब महिंद्रा ने इस भारत मोबिलिटी ग्लोबल एक्सपो 2025 में नई बीई 6 शोकेस की है जो लोगों को खूब आकर्षित कर रही है। शानदार लुक के अलावा नई इलेक्ट्रिक एसयूवी को बहुत दमदार बैटरी पैक भी दिया गया है जो पलक झपकते ही इस तेज रफ्तार पर ले आता है। ऑटो एक्सपो 2025 में लोग इस इलेक्ट्रिक कार के बारे में जमकर इंक्वायरी कर रहे हैं। बता दें कि बीई 6 की शुरुआती एक्सशोरूम कीमत 18.90 लाख रुपये है।

5-स्टार सेफ्टी रेटिंग मिली

हाल में भारत न्यू कार असेसमेंट प्रोग्राम यानी भारत एनकैप ने इस इलेक्ट्रिक एसयूवी का क्रैश टेस्ट करके देखा है। इस क्रैश टेस्ट में महिंद्रा बीई 6 ईवी को वयस्कों की सेफ्टी के लिए शानदार 32 में से 31.97 पॉइंट मिले हैं। बच्चों की सेफ्टी देखें तो इस इलेक्ट्रिक एसयूवी ने 49 में से 45 अंक पाए हैं। इस इलेक्ट्रिक एसयूवी के साथ बहुत आधुनिक सेफ्टी फीचर्स दिए गए हैं जिससे अंदर बैठे लोगों की सुरक्षा बढ़ती है।

टॉप मॉडल की कीमत

महिंद्रा ने कुछ समय पहले ही बीई 6 और एक्सईवी 9ई इलेक्ट्रिक एसयूवी भारतीय मार्केट में लॉन्च की हैं। अब कंपनी ने बीई 6 के टॉप मॉडल पैक 3 की कीमत भी उजागर कर दी है। यानी महिंद्रा बीई 6 के पैक 1 और पैक 3 की कीमत सामने आ चुकी है, हालांकि महिंद्रा ने अब तक बीई 6 पैक 2 की कीमत से पर्दा नहीं हटाया है। इसके अलावा कंपनी ने बुकिंग की तारीख और डिलीवरी की टाइमलाइन भी सामने ला दी है। बीई 6 पैक 3 की एक्सशोरूम कीमत 26.9 लाख रुपये है और कीमत के हिसाब से कंपनी ने इसे हाइटेक फीचर्स से लोडेड रखा है।

दिखने में खूबसूरत नई कार

महिंद्रा बीई 6 का डिजाइन और स्टाइल बहुत जोरदार है और सड़क पर ये अपनी अलग मौजूदगी दर्ज करेगी। इसे किनारों पर कुछ पैनापन दिया है जो काफी अच्छा दिख रहा है। इसका स्पोर्टी लुक हर उम्र के लागों को टार्गेट कर तैयार किया गया है, खासतौर पर युवाओं के लिए। इसे जे शेप के एलईडी डीआरएल, छोटे साइज की ग्रिल, आक्रामक चेहरा और सी शेप के एलईडी टेललैंप्स दिए गए हैं।

जोरदार फीचर्स वाला केबिन

महिंद्रा का कहना है कि नई बीई 6 का केबिन एयरक्राफ्ट से प्रेरित होकर कॉकपिट जैसा बनाया गया है। यहां पैनोरमिक डिस्प्ले, डिजिटल इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर, सेंट्रल टचस्क्रीन डैशबोर्ड पर नजर आए हैं। ईवी के साथ नया ट्विन स्पोक स्टीयरिंग व्हील, जोरदार लुक वाला गियर/मोड सिलेक्टर भी मिले हैं। हेड्सअप डिस्प्ले, पैनोरमिक ग्लास रूफ, एंबिएंट लाइटिंग, कनेक्टेड वॉइस टेक, 16 स्पीकर हार्मन कार्डन ऑडियो सिस्टम के साथ डॉल्बी अटमोस, लेवल 2 एडीएएस और वन टच पार्किंग फंक्शन जैसे फीचर्स दिए गए हैं।

सिंगल चार्ज में कितना चलेगी

महिंद्रा ने बीई 6 के साथ 455 लीटर का बूट स्पेस दिया है, वहीं इसका फ्यूल टैंक 45 लीटर का है। कंपनी ने यहां 2 बैटरी पैक विकल्प दिए हैं, इनमें पहला 59 किलोवाट आर का है और दूसरा 79 किलोवाट आर का है। 59 किलोवाट आर बैटरी के साथ 170 किलोवाट पावर इलेक्ट्रिक मोटर जनरेट करती है, वहीं दमदार बैटरी पैक में ये मोटर 210 किलोवाट पावर और 380 एनएम पीक टॉर्क जनरेट करती है। कंपनी का दावा है कि फुल चार्ज करने पर नई बीई 6ई को 682 किमी तक चलाया जा सकता है।

Anshuman. Sakalley
अंशुमन साकल्लेauthor

अंशुमन साकल्ले जून 2022 से टाइम्स नाउ नवभारत (www.timesnowhindi.com/) में बतौर सीनियर स्पेशल करेस्पॉन्डेंट कार्यरत हैं। ये ईएमएमसी, दैनिक भास्कर, एनडीटीवी और जी न्यूज डिजिटल में काम करने के बाद संस्थान से जुड़े। इन्हें सभी मुख्य बीट्स पर काम करने का अनुभव है और ये 12 वर्ष से भी ज्यादा इसी पेशे में गुजार चुके हैं। एक्सपर्टीज की बात करें तो ऑटो और टेक से जुड़ी तमाम खबरों का जिम्मा यही संभाल रहे हैं। ऑन ग्राउंड रिपोर्ट हो या वीडियो या फिर गाड़ियों का रिव्यू, ये हमेशा अलग-अलग एंगल से खबरों को रोचक बनाने में कोई कसर नहीं छोड़ते। भोपाल के रहने वाले अंशुमन बड़े घुमक्कड़ हैं और ये देश की लगभग सभी प्रचलित जगहों पर अपनी मौजूदगी दर्ज कर चुके हैं। एनडीटीवी से लेकर अब तक इन्होंने सिर्फ ऑटोमोबाइल जगत से जुड़ी खबरों पर ही काम किया है, हालांकि कोर बीट से इतर चुनाव, बजट या किसी भी बडे इवेंट पर इन्हें बड़ी और महत्वपूर्ण खबरों की जिम्मेदारी भी दी जाती है। इन सबके अलावा राजनीति में भी इन्हें खासी दिलचस्पी है, यही वजह है कि मध्यप्रदेश की पॉलिटिक्स को ये बहुत गहराई से जानते हैं।

और पढ़ें
End of Article